Rajasthan Cabinet Reshuffle: गहलोत कैबिनेट के नए मंत्रियों का शपथग्रहण पूरा, 15 मंत्रियों को वरिष्ठता के आधार पर दिलाई गई शपथ
{"_id":"619a152a6a2c940b7f011062","slug":"rajasthan-cabinet-reshuffle-live-news-update-ashok-gehlot-government","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Cabinet Reshuffle: गहलोत कैबिनेट के नए मंत्रियों का शपथग्रहण पूरा, 15 मंत्रियों को वरिष्ठता के आधार पर दिलाई गई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 21 Nov 2021 04:58 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 21 Nov 2021 04:58 PM IST
खास बातें
Rajasthan Cabinet Reshuffle Live: राजस्थान में सीएम गहलोत के नए मंत्रिमंडल का शपथग्रहण कार्यक्रम पूरा हो गया। कुल 15 मंत्रियों ने शपथ ली। लेकिन इस फेरबदल से पहले सियासी घमासान छिड़ गया है। बताया जा रहा है कि मंत्री पद ना मिलने से गहलोत गुट के कुछ विधायक नाराज हो गए हैं। इतना ही नहीं कुछ नाराज विधायकों ने मुख्यमंत्री का व्हाट्सएप ग्रुप भी छोड़ दिया है।
विज्ञापन
गहलोत कैबिनेट का शपथग्रहण
- फोटो : Gehlot Cabinet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:32 PM, 21-Nov-2021
जाहिदा खान ने ली शपथ
जाहिदा खान ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ। कामां से विधायक हैं जाहिदा। दूसरी बार मंत्री बनी हैं। अशोक गहलोत खेमे की हैं।04:30 PM, 21-Nov-2021
राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने ली शपथ
राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ। उदयपुरवाली से विधायक राजेंद्र गुढ़ा पर्यटन मंत्री रह चुके हैं और गहलोत खेमे से हैं।
विज्ञापन
04:27 PM, 21-Nov-2021
मुरारीलाल मीणा ने ली शपथ
मुरारीलाल मीणा ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ। दौसा से विधायक मीणा सचिन पायलट खेमे से हैं। पहले भी मंत्री रह चुके हैं मीणा।04:26 PM, 21-Nov-2021
बृजेंद्र ओला ने ली शपथ
बृजेंद्र ओला ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ। झुंझुनू से विधायक हैं। सचिन पायलट खेमे से हैं ओला। पहले भी मंत्री रह चुके हैं। सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार भी जीत चुके हैं।04:24 PM, 21-Nov-2021
शकुंतला रावत ने ली शपथ
शकुंतला रावत ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ। बानसूर से विधायक हैं। सीएम गहलोत के खेमे से हैं। महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव भी रह चुकी हैं।04:22 PM, 21-Nov-2021
गोविंदराम मेघवाल ने ली शपथ
गोविंदराम मेघवाल ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ। खाजूवाला से विधायक हैं। पूर्व संसदीय सचिव भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:20 PM, 21-Nov-2021
टीकाराम जूली ने ली शपथ
टीकाराम जूली ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ। अलवर ग्रामीण से विधायक हैं। इनके पास पहले भी श्रम मंत्रालय का प्रभार था।04:17 PM, 21-Nov-2021
भजनलाल जाटव ने शपथ ली
भजनलाल जाटव ने मंत्रिपद की शपथ ली। कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। वैर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।04:17 PM, 21-Nov-2021
ममता भूपेश बैरवा ने ली शपथ
ममता भूपेश बैरवा ने मंत्रिपद की शपथ ली। सिकराय विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। महिला कांग्रेस की महासचिव भी रह चुकी हैं।04:13 PM, 21-Nov-2021