फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Cabinet Reshuffle: गहलोत कैबिनेट के नए मंत्रियों का शपथग्रहण पूरा, 15 मंत्रियों को वरिष्ठता के आधार पर दिलाई गई शपथ

Sun, 21 Nov 2021 04:58 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 21 Nov 2021 04:58 PM IST
खास बातें

Rajasthan Cabinet Reshuffle Live: राजस्थान में सीएम गहलोत के नए मंत्रिमंडल का शपथग्रहण कार्यक्रम पूरा हो गया। कुल 15 मंत्रियों ने शपथ ली। लेकिन इस फेरबदल से पहले सियासी घमासान छिड़ गया है। बताया जा रहा है कि मंत्री पद ना मिलने से गहलोत गुट के कुछ विधायक नाराज हो गए हैं। इतना ही नहीं कुछ नाराज विधायकों ने मुख्यमंत्री का व्हाट्सएप ग्रुप भी छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan cabinet reshuffle live news update ashok gehlot government
गहलोत कैबिनेट का शपथग्रहण - फोटो : Gehlot Cabinet

लाइव अपडेट

04:32 PM, 21-Nov-2021

जाहिदा खान ने ली शपथ

जाहिदा खान ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ। कामां से विधायक हैं जाहिदा। दूसरी बार मंत्री बनी हैं। अशोक गहलोत खेमे की हैं। 
 
04:30 PM, 21-Nov-2021

राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने ली शपथ

राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ। उदयपुरवाली से विधायक राजेंद्र गुढ़ा पर्यटन मंत्री रह चुके हैं और गहलोत खेमे से हैं। 
 
विज्ञापन
04:27 PM, 21-Nov-2021

मुरारीलाल मीणा ने ली शपथ

मुरारीलाल मीणा ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ। दौसा से विधायक मीणा सचिन पायलट खेमे से हैं। पहले भी मंत्री रह चुके हैं मीणा। 
 
04:26 PM, 21-Nov-2021

बृजेंद्र ओला ने ली शपथ

बृजेंद्र ओला ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ। झुंझुनू से विधायक हैं। सचिन पायलट खेमे से हैं ओला। पहले भी मंत्री रह चुके हैं। सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार भी जीत चुके हैं। 
 
04:24 PM, 21-Nov-2021

शकुंतला रावत ने ली शपथ

शकुंतला रावत ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ। बानसूर से विधायक हैं। सीएम गहलोत के खेमे से हैं। महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव भी रह चुकी हैं। 
 
04:22 PM, 21-Nov-2021

गोविंदराम मेघवाल ने ली शपथ

गोविंदराम मेघवाल ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ। खाजूवाला से विधायक हैं। पूर्व संसदीय सचिव भी रह चुके हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:20 PM, 21-Nov-2021

टीकाराम जूली ने ली शपथ

टीकाराम जूली ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ। अलवर ग्रामीण से विधायक हैं। इनके पास पहले भी श्रम मंत्रालय का प्रभार था। 
 
04:17 PM, 21-Nov-2021

भजनलाल जाटव ने शपथ ली

भजनलाल जाटव ने मंत्रिपद की शपथ ली। कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। वैर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। 
04:17 PM, 21-Nov-2021

ममता भूपेश बैरवा ने ली शपथ

ममता भूपेश बैरवा ने मंत्रिपद की शपथ ली। सिकराय विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। महिला कांग्रेस की महासचिव भी रह चुकी हैं। 
 
04:13 PM, 21-Nov-2021

रमेशचंद्र मीणा ने ली शपथ

रमेशचंद्र मीणा ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रह चुके हैं, दोबारा मंत्री बनाया गया है। सपोटरा से विधायक हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed