फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhopal Sealing Drive : अरेरा कॉलोनी में आठ दुकानें तो गौतम नगर में 25 दुकानें सील; विरोध में उतरे व्यापारी

Mon, 31 Aug 2026 03:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 31 Aug 2026 03:48 PM IST
खास बातें

भोपाल में नगर निगम के अमले ने शहर के अलग-अलग इलाकों में सीलिंग की कार्रवाई की गई है। गौतम नगर में 25 दुकानें और अरेरा कालोनी में आठ दुकाने सील की गईं। भोपाल में 26 अगस्त तक सीलिंग को लेकर करीब 8 हजार 264 नोटिस जारी किए गए थे।

 

विज्ञापन
Bhopal Municipal Corporation Sealing Drive Live 8264 Notices Issued against Illegal Commercial Unit
भोपाल में दुकानों की सीलिंग की कार्रवाई शुरू - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:43 PM, 31-Aug-2026

गौतम नगर क्षेत्र की 25 से ज्यादा दुकानें अब तक सील

गौतम नगर क्षेत्र की 25 से ज्यादा दुकानें अब तक सील हो चुकी हैं। इसमें घरों में चलने वाले गेस्ट हाउस और होटल के अलावा जिम शामिल हैं। इस इलाके में कार्रवाई अभी जारी है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शाम तक करीब 50 से ज्यादा दुकानें बंद कराने का लक्ष्य रखा गया है। 
03:05 PM, 31-Aug-2026

व्यापारी संगठन के अध्यक्ष आनंद सोनी का बयान; नगर निगम की कार्रवाई गलत

व्यापारी संगठन के अध्यक्ष आनंद सोनी ने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया है। उनका कहना है कि व्यापारियों की ओर से कोई गलती नहीं की गई है। मौजूदा स्थिति के लिए सरकार की नीतिगत कमी जिम्मेदार है। यदि सरकार समय रहते मास्टर प्लान लाती तो आज जिन क्षेत्रों को रहवासी बताया जा रहा है, वहां की जमीन व्यावसायिक होती। सोनी ने कहा कि कार्रवाई के कारण भोपाल का करीब 90 प्रतिशत व्यापार प्रभावित हो रहा है। बड़ी संख्या में व्यापारी बेरोजगार हो गए हैं। सोनी ने कहा कि सरकार के पास 29 जून 2026 का मास्टर प्लान का प्रारूप तैयार है, जिसे जल्द लागू किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने 2022 के गुजरात मॉडल या 2012 के भू-विकास अधिनियम को लागू करने का विकल्प भी सुझाया।

 
विज्ञापन
03:04 PM, 31-Aug-2026

आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए

क्षत्रिय लोनारी कुन्बी समाज भवन के संबंध में रहवासी मालती बारसकर ने कहा कि यह भवन समाज का है। यहां पहले दो-तीन दुकानों को अनुमति मिली थी, लेकिन बाद में कथित तौर पर नियमों का पालन किए बिना अन्य निर्माण कर व्यावसायिक गतिविधियां शुरू कर दी गईं। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों का रहवासी विरोध कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा ऐसी गतिविधियों को बंद कराने की कार्रवाई को उन्होंने सही बताया। मालती बारसकर ने कहा कि आवासीय क्षेत्र में किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और वे प्रशासन की कार्रवाई के पक्ष में हैं।
02:31 PM, 31-Aug-2026

याचिकाकर्ता विवेक त्रिपाठी ने नगर निगम की कार्रवाई पर उठाए सवाल

मामले में याचिकाकर्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद भोपाल में सीलिंग की कार्रवाई केवल दिखावे के तौर पर हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि रहवासियों ने जिन बड़े अवैध व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की शिकायत की थी, उन पर कार्रवाई करने के बजाय छोटे व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। त्रिपाठी ने कहा कि कई बड़े प्रतिष्ठानों में पब, शराब की दुकानें और चाय-सुट्टा बार जैसी गतिविधियां संचालित होने की शिकायत रहवासियों ने की थी। इसके बावजूद इन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। 
02:26 PM, 31-Aug-2026

दो साल से काम कर रहे थे, सीलिंग के कारण हुए बेरोजगार

जहांगीराबाद निवासी सिराजुद्दीन ने बताया कि वह पिछले दो साल से सिलाई का काम कर रहा था। नगर निगम की कार्रवाई के बाद दुकान बंद कर दी गईं, जिससे उसका रोजगार छिन गया। सिराजुद्दीन ने बताया कि वह जहांगीराबाद से यहां सिलाई का काम करने आता था। दुकान बंद होने के बाद अब वह बेरोजगार हो गया है। उसने कहा कि परिवार का खर्च चलाने के लिए अब उसे नए काम की तलाश करनी पड़ेगी। उसने बताया कि यहां कोई मॉल नहीं था, बल्कि सिलाई का काम करने की एक ही दुकान थी। दुकान बंद होने के बाद उसके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
01:56 PM, 31-Aug-2026

अरेरा कॉलोनी के व्यापारियों में सीलिंग के खिलाफ गुस्सा

अरेरा कॉलोनी के व्यापारियों में सीलिंग के खिलाफ गुस्सा है। व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने स्वरोजगार योजना के तहत ऋण लिया था। इसके बाद उनके घर में महिलाओं के लिए स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। नगर निगम की कार्रवाई के बाद इसे बंद करा दिया गया है।उन्होंने बताया कि संबंधित महिला ने चेतावनी दी है कि यदि कल तक गतिविधियां दोबारा शुरू नहीं कराई गईं तो वह आत्मदाह जैसा कदम उठाएंगी। उन्होंने कहा कि यदि आवेदन देने के बाद भी मामले का निराकरण नहीं होता है, तो प्रशासन को तत्काल कोई रास्ता निकालना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:29 PM, 31-Aug-2026

अरेरा कॉलोनी में आठ दुकाने सील

भोपाल की E3 अरेरा कॉलोनी में भी नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां पर आठ दुकानों को किया सील किया गया है। इस इलाके में कई टीमें नगर निगम ने भेजी हैं। जो  अलग-अलग जगह पर सीलिंग की कार्रवाई कर रही हैं।  
12:37 PM, 31-Aug-2026

भोपाल में सीलिंग की कार्रवाई शुरू

कोलार में कार्रवाई करते निगम कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
 कोलार  के सर्वधर्म इलाके में नगर निगम की कार्रवाई का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। यहां पर  होटल, पब, मॉल और जिम समेत  कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की जा रही है। 
11:24 AM, 31-Aug-2026

Bhopal Sealing Drive : अरेरा कॉलोनी में आठ दुकानें तो गौतम नगर में 25 दुकानें सील; विरोध में उतरे व्यापारी

भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे व्यावसायिक कारोबार पर नगर निगम आज से सख्ती शुरू करने जा रहा है। नोटिस और जांच के बाद अब सीलिंग की कार्रवाई होगी। निगम की टीमें पुलिस बल के साथ छह स्थानों पर पहुंचेंगी और नियमों के खिलाफ संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील किया जाएगा। नगर निगम ने 26 अगस्त तक इस संबंध में 8 हजार 264 नोटिस जारी किए थे। इनकी जांच के बाद अब कार्रवाई का चरण शुरू हुआ है। इससे पहले गौतम नगर में एक आवासीय भवन में संचालित होटल को सील किया जा चुका है। रविवार को संबंधित प्रतिष्ठानों पर 24 घंटे के नोटिस भी चस्पा किए गए।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बढ़ी सख्ती
रहवासी भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों और अवैध निर्माण के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद निगम की कार्रवाई तेज हुई है। मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होनी है और उससे पहले निगम को कार्रवाई की रिपोर्ट भी पेश करनी है। नगर निगम ने अब मुख्य सड़कों के अलावा गलियों, नदी-तालाब किनारे, हरित पट्टी और बफर जोन में बने भवनों को भी जांच के दायरे में लिया है। अवैध मैरिज गार्डन पर भी नोटिस की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed