फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन LIVE: चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध में उतरेंगे विपक्ष के नेता, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Tue, 06 Oct 2026 10:18 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 06 Oct 2026 10:18 AM IST
खास बातें

विपक्षी नेता और सांसद मंगलवार को एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च करेंगे। प्रस्तावित मार्च को देखते हुए विजय चौक और आसपास के इलाकों में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की है। इस घटना से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें अमर उजाला की यह लाइव अपडेट्स 

विज्ञापन
INDIA bloc performance LIVE Opposition leaders protest against Election Commissioner; police step up security.
विपक्ष का चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:18 AM, 06-Oct-2026

मार्च से पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने क्या बोला?

मार्च से पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रहा है। अब यह कुछ दिन से चुनाव आयोग्य को निशाना साध रहे हैं। इन्होंने सेना, ईवीएम, हिंदुओं को निशाना बनाया। दरअसल, कांग्रेस राहुल गांधी  को लॉन्च करने में असफल रही। 
राहुल गांधी ने फॉर्म-6 के बारे में गलत जानकारी दी। इसके साथ ही कहा कि  सुप्रीम कोर्ट ने प्रकिया के तहत नोटिस जारी की है। 
 
10:04 AM, 06-Oct-2026

चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च से पहले अखिलेश का हमला

इंडिया ब्लॉक के सांसदों के चुनाव आयोग तक प्रस्तावित मार्च से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में काम करता है और ऐसा लगता है कि केवल भाजपा समर्थकों को ही वोट देने का अधिकार है। अखिलेश ने बंगाल और उत्तर प्रदेश में बूथ कैप्चरिंग और उपचुनावों में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए। उन्होंने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को भी व्यवस्था प्रभावित करने की रणनीति बताया।
विज्ञापन
10:01 AM, 06-Oct-2026

 बीजेडी विपक्षी सांसदों के विरोध मार्च में होगी शामिल

बीजेडी सांसद सुलता देव ने कहा कि हमारे नेता नवीन पटनायक का यह साफ बयान है कि हम न तो इंडिया गठबंधन के साथ हैं और न ही एनडीए के साथ। एक जिम्मेदार राजनीतिक पार्टी के तौर पर, अपने लोगों के लिए आवाज उठाना हमारा हक है। सीईसी ज्ञानेश कुमार ने जो किया, वह लोकतंत्र की हत्या है। जहां तक एसआईआर प्रक्रिया की बात है, ओडिशा में 27.50 लाख वोटरों के नाम हटा दिए गए। पूरे देश में 13 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए हैं। यह किसके कहने पर किया गया? इससे पता चलता है कि उन्हें भाजपा दफ्तर से आदेश मिल रहे थे और वह उन पर दस्तखत कर रहे थे। नवीन पटनायक शुरू से ही ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
09:55 AM, 06-Oct-2026

कब से शुरू होगा मार्च?

रमेश ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों (PCC) के अध्यक्षों और प्रभारियों की दो घंटे तक बैठक हुई। उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों से मार्च से पहले सुबह 10:30 बजे मकर द्वार पर इकट्ठा होने के लिए कहा गया है। सुबह 11 बजे, सभी विपक्षी दलों के सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग तक शांतिपूर्ण मार्च निकालेंगे
09:50 AM, 06-Oct-2026

दिल्ली में बढ़ी गई सुरक्षा

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में विजय चौक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था काफी बढ़ा दी गई है। विपक्षी दलों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की है।
 
09:36 AM, 06-Oct-2026

इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन LIVE: चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध में उतरेंगे विपक्ष के नेता, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

विपक्षी नेता और सांसद मंगलवार को सांसद से भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के मुख्यालय 'निर्वाचन सदन' तक मार्च करने वाले हैं। यह मार्च 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (एसआईआर) प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर उनके चल रहे विरोध प्रदर्शन का हिस्सा है।

संसद परिसर में मकर द्वार से ताजा तस्वीरें, जहां से इंडिया ब्लॉक के सांसद सीईसी ज्ञानेश कुमार के मामले को लेकर भारत निर्वाचन आयोग तक अपना विरोध मार्च शुरू करेंगे।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed