फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

इंडिया गठबंधन का धरना LIVE: राहुल गांधी बोले- मुझे बैठने की जगह बता दीजिए, जहां कहेंगे वहीं बैठ जाऊंगा

Tue, 06 Oct 2026 05:15 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 06 Oct 2026 05:15 PM IST
खास बातें

विपक्षी नेता और सांसद मंगलवार को एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च शुरू किया। प्रस्तावित मार्च को देखते हुए विजय चौक और आसपास के इलाकों में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की है। इस घटना से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ें अमर उजाला की यह लाइव अपडेट्स 

विज्ञापन
India Alliance Protest Live Updates: Opposition Leaders March to Election Commission News in Hindi
इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला+PTI

लाइव अपडेट

05:05 PM, 06-Oct-2026

दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

दिल्ली में आकाशवाणी भवन के बाहर भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
 
04:39 PM, 06-Oct-2026

रिजिजू ने कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस को चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाने के बजाय जनता की सेवा पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ सोशल मीडिया पर नैरेटिव चलाने से जनता का भरोसा हासिल नहीं किया जा सकता।

रिजिजू ने राहुल गांधी और कांग्रेस से उन बातों को बढ़ावा नहीं देने की अपील की, जिन्हें उन्होंने भारत विरोधी ताकतों का नैरेटिव बताया। उन्होंने कहा कि देश 2047 तक विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और युवाओं की सोच बदल रही है।

वहीं, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दिल्ली के संवेदनशील इलाके में बैठकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर भी सवाल उठाया।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और सेना समेत संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी के बयानों की कड़ी आलोचना की और कहा कि कांग्रेस को जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन
04:38 PM, 06-Oct-2026

राहुल गांधी बोले- मुझे बैठने की जगह बता दीजिए, जहां कहेंगे वहीं बैठ जाऊंगा

दिल्ली में आकाशवाणी भवन परिसर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पुलिस से जगह को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें एक जगह से हटाया गया और अब यहां से भी हटाया जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा "अगर आप मुझे यहां से हटाना चाहते हैं तो हटा दीजिए, लेकिन बस इतना बता दीजिए कि देश में मैं कहां बैठ सकता हूं?" उन्होंने पूछा कि क्या वह इंडिया गेट, जंतर-मंतर या सड़क पर बैठ सकते हैं। राहुल ने कहा कि पुलिस सिर्फ एक जगह का नाम बता दे, वह वहीं बैठ जाएंगे।
 
04:19 PM, 06-Oct-2026

आकाशवाणी भवन में राहुल गांधी का दावा, बोले- पुलिस मीडिया कर्मियों को यहां से हटा रही

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आकाशवाणी भवन परिसर में मीडिया कर्मियों को हटाए जाने का दावा किया। उन्होंने परिसर में खड़े होकर कहा कि वह पूरे देश को बताना चाहते हैं कि पुलिस यहां से मीडिया के लोगों को हटा रही है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों और पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठे। उन्होंने कहा कि मीडिया को अपनी जिम्मेदारी निभाने का मौका मिलना चाहिए। 
02:29 PM, 06-Oct-2026

300 से ज्यादा विपक्षी सांसदों का EC की ओर मार्च

विपक्षी दलों के 300 से ज्यादा सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च किया। इस बीच राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि यह नेता करोड़ों भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हैं और चुनाव आयुक्तों से मुलाकात करना चाहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि चुनाव आयुक्त उनसे मुलाकात क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें रोक रही है और धमकी दे रही है।हम सिर्फ उनका मुकाबला नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें खत्म कर देंगे। राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश के साथ जो किया गया है, उसे देशद्रोह कहा जाता है और इसके लिए कोई बच नहीं पाएगा।

 
02:17 PM, 06-Oct-2026

आकाशवाणी भवन के बाहर भीड़ हटाने का पुलिस का आदेश

 आकाशवाणी भवन के बाहर जुटे इंडियन यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस अधिकारी ने इलाका खाली करने का निर्देश दिया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। अधिकारी ने कहा कि यहां लोगों का इकट्ठा होना गैरकानूनी है। साथ ही चेतावनी दी कि आदेश का पालन नहीं करने वालों को हिरासत में लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:09 PM, 06-Oct-2026

आकाशवाणी भवन में घुसे एनएसयूआई-यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन में प्रवेश करने वाले एनएसयूआई और इंडियन यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस उन्हें बस के जरिए परिसर से बाहर लेकर गई। यह कार्रवाई इंडिया ब्लॉक के चुनाव आयोग तक मार्च के दौरान हुई।
 
01:53 PM, 06-Oct-2026

कांग्रेस के प्रदर्शन पर जगदीश शेट्टार का पलटवार, कहा- प्रचार कर रहे

कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी सांसद जगदीश शेट्टार ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए यह प्रचार किया जा रहा है। शेट्टार ने कहा कि SIR एक उचित प्रक्रिया है और फॉर्म-6 व फॉर्म-7 से जुड़े मामले सुप्रीम कोर्ट के सामने हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों पर फैसला सुप्रीम कोर्ट करेगा। शेट्टार ने विपक्ष पर अनावश्यक रूप से समस्या खड़ी करने और संविधान व कानूनी प्रक्रिया के खिलाफ प्रचार करने का आरोप लगाया।
01:28 PM, 06-Oct-2026

प्रदर्शन में दुरई वाइको ने लगाए आरोप

प्रदर्शन में एमडीएसके सांसद दुरई वाइको ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि कुछ दलों को छोड़कर पूरा विपक्ष यहां एकजुट है। दुरई वाइको ने आरोप लगाया कि सीईसी ने एकतरफा फैसले लेकर संविधान के खिलाफ काम किया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी स्पष्ट किया है कि उसने फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर कोई मंजूरी नहीं दी है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की आपत्तियां दोहराईं।
01:11 PM, 06-Oct-2026

 प्रदर्शन में रेणुका चौधरी ने लगाए गंभीर आरोप

इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के आम लोगों के वोट और संवैधानिक अधिकार छीने जा रहे हैं। रेणुका चौधरी ने कहा कि सांसदों की जिम्मेदारी है कि वे आम लोगों की आवाज उठाएं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में लाखों लोगों के नाम हटाए जाने का भी दावा किया।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed