फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Live: केरल में रोजाना केस 10 हजार के पार, सक्रिय मरीज भी 50 हजार से ज्यादा, राजस्थान में 9488 नए मामले

Wed, 12 Jan 2022 10:43 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 12 Jan 2022 10:43 PM IST
खास बातें

LIVE Omicron India Cases (ओमिक्रॉन वैरिएंट) COVID-19 New Corna Variant Guidelines Booster Dose Hindi News Updates: देश में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। खतरे को देखते हुए स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और वरिष्ठ नागरिकों को एहतियाती खुराक लगाई जा रही है। वहीं कई राज्यों में तेजी से प्रसार के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। इस अहम बैठक में कोई ठोस निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा देश के जिन पांच राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं उनमें सबसे पहला स्थान महाराष्ट्र का है, फिर दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल। इसके बाद दिल्ली, तमिलनाडु और कर्नाटक है। कोरोना से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...
 

विज्ञापन
Omicron Cases In India Live, Covid-19 New Corona Variant, Health Ministry Updates on Active Cases in Paramilitary CISF Hindi News Updates
भाजपा का दिल्ली मुख्यालय में कोरोना विस्फोट - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

10:42 PM, 12-Jan-2022

केरल में भी मामले बढ़े

केरल में 24 घंटे में कोरोना के 12,742 मामले आए हैं। 2,552 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 23 लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले 54,430 हो गए हैं।
10:16 PM, 12-Jan-2022

राजस्थान में 9488 नए मामले

राजस्थान में बुधवार को कोरोना के 9,488 नए मामले सामने आए। इस दौरान संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत हो गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार शाम तक राज्य में कोरोना के 9,488 नए मामलों में से 3,659 राजधानी जयपुर में आए हैं। इसके अलावा अलवर में 755, जोधपुर में 591, बीकानेर में 495, उदयपुर में 423, कोटा में 406, भरतपुर में 364, बाड़मेर में 319 और अजमेर में 287 नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
06:00 PM, 12-Jan-2022

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला

कोविड को देखते हुए महाराष्ट्र कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि इस साल सभी स्कूल बसों को सालाना वाहन कर से 100% छूट मिलेगी और 10 से कम श्रमिकों वाले प्रतिष्ठानों सहित सभी प्रतिष्ठानों के लिए मराठी साइनबोर्ड अनिवार्य होंगे।
03:09 PM, 12-Jan-2022

भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में 50 कर्मचारी कोरोना संक्रमित

देश में कोरोना महामारी का प्रसार अब भाजपा के दिल्ली मुख्यालय तक पहुंच गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि यहां के कम से कम 50 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
03:02 PM, 12-Jan-2022

असम में 13 जनवरी को नाइट कर्फ्यू में ढील

असम में 13 जनवरी भोगली बिहू के उत्सव को देखते हुए नाइट कर्फ्यू में ढील दी गई है। 13 जनवरी को रात के कर्फ्यू का समय रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बजाय रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक रहेगा।
01:16 PM, 12-Jan-2022

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कोरोना पॉजिटिव

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। हल्के लक्षण के साथ संक्रमण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:30 PM, 12-Jan-2022

केरल में ओमिक्रॉन के 76 नए मामले

केरल में  कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 76 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिससे राज्य में पाए गए विभिन्न मामलों की कुल संख्या 421 हो गई है।
11:10 AM, 12-Jan-2022

मात्र 11 दिन में दिल्ली पुलिस के 1700 जवान हुए कोरोना संक्रमित 

दिल्ली पुलिस पर कोरोना का कहर जारी है। 1 जनवरी से 12 जनवरी के बीच दिल्ली पुलिस के 1700 जवान संक्रमित हो गए हैं।
10:25 AM, 12-Jan-2022

महाराष्ट्र में 98 लाख लोगों ने नहीं ली कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक

कोरोना महामारी के कहर के बीच एक चिंता की खबर सामने आ रही है कि महाराष्ट्र में अभी भी 98 लाख लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक नहीं ली है।
10:05 AM, 12-Jan-2022

कोरोना संक्रमण की चपेट में आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जांच के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं हल्के लक्षणों के साथ कोरोना संक्रमित हो गया हूं। सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारंटीन में हूं। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं। सभी खुद को अलग कर लें और जांच करवाएं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed