फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Haryana Rally Live: पीएम बोले- देश से राम का नाम हटाना चाहती कांग्रेस, इंडी गठबंधन को दिया वोट बेकार

Thu, 23 May 2024 03:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 23 May 2024 03:03 PM IST
खास बातें

लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में प्रचार का आज अंतिम दिन है। इस कड़ी में महेंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बाबा जयरामदास की तपोभूमि गांव पाली में भाजपा की विजय संकल्प रैली में पहुंचे। वहीं प्रत्याशियों के साथ भाजपा के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन
PM Modi in Haryana, roar from Tapobhoomi Pali in short while, effort to win three Lok Sabha constituencies
हरियाणा में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:57 PM, 23-May-2024

देश में एक बड़ी क्रांति लाएगी भाजपा- मोदी

पीएम मोदी बोले- मैं गुरुग्राम के युवाओं से भी कहना चाहता हूं कि अगले 5 साल का कालखंड इस देश में एक बड़ी क्रांति का समय होने वाला है। आपके सारे सपने पूरे होंगे, क्योंकि आपके सपने ही मोदी का संकल्प है। कहा कि बीते 10 वर्षों में हमने कांग्रेस के पाप धोने में बहुत मेहनत की है। आज हरियाणा में आधुनिक हाइवे और एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। अब न दिल्ली दूर है और न ही चंडीगढ़ दूर है।

कांग्रेस के विश्वासघात का भुक्तभोगी तो हरियाणा का किसान भी रहा है। यहां कांग्रेस ने किसानों के लिए सिंचाई के पानी तक का भी इंतजाम नहीं किया। हम नहरों को जोड़कर यहां तक पानी पहुंचा रहे हैं। हमारी सरकार हरियाणा में 14 फसलों को MSP पर खरीद रही है।
02:56 PM, 23-May-2024

हरियाणा में ट्रांसफर-पोस्टिंग की खुली इंडस्ट्री चलती- मोदी

हमारे हरियाणा को लूटने में भी कांग्रेस ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी। मैंने तो अपनी आंखों से देखा है कि कांग्रेस के समय हरियाणा का क्या हाल था? जो मुख्यमंत्री बनता था, वो अपने जिले से बाहर नहीं देखता था। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जिसे लूटने का खुला खेल न चलता हो। नौकरी दिलवाने के नाम और ये लोग जमीनें बिकवा देते थे। ट्रांसफर-पोस्टिंग की तो खुली इंडस्ट्री चलती थी।
विज्ञापन
02:53 PM, 23-May-2024

कांग्रेस सत्ता में आई तो फिर से 370 लगाएंगे- मोदी

कांग्रेस 10 साल से सत्ता से बाहर है, इसलिए बुरी तरह बौखला रही है। कांग्रेस हमारी आस्था का ही नहीं, हमारे तिरंगे का भी अपमान करती है। 70 साल तक कश्मीर में तिरंगा किसने नहीं फहरने दिया? कांग्रेस ने। आज ये लोग कह रहे हैं... ये सत्ता में आए तो फिर से 370 लगाएंगे।
02:49 PM, 23-May-2024

देश से राम को हटाना चाहती- कांग्रेस

हरियाणा में राम-राम के बिना कोई काम नहीं होता। लेकिन कांग्रेस का बस चले तो ये हरियाणा में राम का नाम लेने वालों को ये गिरफ्तार कर लें। कांग्रेस पूरे देश से ही राम को हटाना चाहती है। कांग्रेस जब तक सत्ता में रही, उसने राम मंदिर नहीं बनने दिया। कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तक का बहिष्कार कर दिया। अब तो शहजादे के सलाहकार ने एक ओर बड़ा खुलासा किया है कि अब कांग्रेस अगर सत्ता में आई, तो ये राम मंदिर पर ताला लगाने की फिराक में है।
02:47 PM, 23-May-2024

कांग्रेस ने वोटबैंक के लिए देश का विभाजन करवाया- मोदी

कांग्रेस और इंडी वालों के लिए देश से भी बड़ा इनका वोटबैंक है। इन लोगों ने वोटबैंक के लिए देश का विभाजन करवाया...एक भारत और दो-दो मुस्लिम राष्ट्र बनाए। अब इंडी वाले कह रहे हैं कि बचे हुए भारत पर भी पहला अधिकार मुसलमानों का है।
02:41 PM, 23-May-2024

हरियाणा के हर एससी-एसटी और ओबीसी को भरोसा देने आया- मोदी

हरियाणा के हर एससी-एसटी और ओबीसी को भरोसा देने आया हूं जब तक मोदी जिंदा है, कोई भी दलित, आदिवासी और पिछड़ों का आरक्षण छीन नहीं सकता है। पीएम ने कहा कि बंगाल में इंडी जमात के लोगों ने मुसलमानों को ओबीसी का सर्टिफिकेट दे दिया था। जो आरक्षण ओबीसी को मिलना चाहिए, वो मुसलमानों को और घुसपैठियों में बांटा जा रहा था। हाईकोर्ट ने बंगाल में पिछले 10-12 सालों में मुसलमानों को दिए सारे सर्टिफिकेट रद्द कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:39 PM, 23-May-2024

कांग्रेस को दिया वोट बेकार ही होना- मोदी

पीएम ने कहा कि इनकी (कांग्रेस) सरकार सात जन्म में भी नहीं बनने वाली है। कांग्रेस को दिया वोट बेकार ही होना है। इसलिए आपको सरकार बनाने के लिए वोट करना है और सरकार किसकी बनने जा रही। किसकी सरकार बनेगी, ये बच्चे-बच्चे को पता है। 24 के चुनाव में पूरा देश कांग्रेस की सच्चाई जान गया है।

इन लोगों ने वोट बैंक के लिए देश का विभाजन कराया। एक भारत और दो मुस्लिम राष्ट्र बनाए। अब बचे हुए भारत पर भी पहला अधिकार मुसलमान का है ये कह रहे हैं। इन्होंने एससी-एसटी, ओबीसी जिनको बाबा साहेब ने जो आरक्षण दिया उसको छीन कर वोट जिहाद करने वाले लोगों को देना चाहते हैं। आपने कल अखबारों में देखा टीवी पर देखा होगा। बंगाल की हाईकोर्ट का जजमेंट आया और बंगाल में भी इंडी जमात का एससी-एसटी आरक्षण के खिलाफ उनकी सोच का भंडा फूट गया है।
02:37 PM, 23-May-2024

इंडी गठबंधन का रोना-धोना शुरू

पीएम ने कहा कि देश की जनता इंडी जमात के इरादे पहले ही भांप चुकी है। इसलिए इनका ये हाल हुआ है। पांच चरणों में ही इंडी जमात का ढोल फट गया है। तीसरे चरण के बाद इन्होंने रोना-धोना शुरू कर दिया। इलेक्शन कमीशन आंकड़े क्यों नहीं देता। आंकड़े देरी से क्यों देता है। इलेक्शन कमीशन ऐसा क्यों करता है। ईवीएम से लेकर पता नहीं क्या-क्या कहा। इस बार बराबर जमकर ईवीएम को गालियां दे रहे हैं। जिस भूमि में कोई पैदावर ना हो। कोई किसान एक भी बीज डालेगा क्या। जिस पर फसल ना हो ऐसी जमीन पर एक भी बीज डालेगा। जब पता कि इनकी सरकार नहीं बनने वाली तो उधर कोई वोट डालेगा क्या?
02:35 PM, 23-May-2024

हरियाणा के घी मक्खन का जोर आज पुरी दुनिया देख रहा- मोदी

पीएम ने कहा कि हरियाणा के घी मक्खन का जोर आज पुरी दुनिया देख रही है। सारी भारत विरोधी ताकते लगी रहती हैं, लेकिन मोदी इनके झुकाए नहीं झुकता है। अभी मोदी को आपका कर्ज चुकाने के लिए बहुत काम करना है। हमारे हरियाणा को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है। इसके लिए जरूरी फिर एक बार-फिर एक बार-फिर एक बार। ये चुनाव देश का प्रधानमंत्री चुनने का है। आप प्रधानमंत्री ही नहीं, देश का भविष्य चुनेंगे। एक और आपका जांचा परखा सेवक मोदी है। दूसरी और कोई अता पता ही नहीं है।
02:33 PM, 23-May-2024

मोदी ने महेंद्रगढ़ की मिठाई का किया जिक्र

उन्होंने कहा कि प्रभारी के तौर पर मैंने यहां काम किया है। मनोहर लाल संगठन महामंत्री थे। मैंने यहां माता-बहनों के हाथ का खाना बहुत खाया है। नारनौल के हलवाई, महेंद्रगढ़ की मिठाई। कहा कि जीत सीधा साधा खाना वो मेरा हरियाणा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed