PM Modi Gorakhpur Visit Live: पीएम मोदी ने रेलवे स्टेशन से वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, यात्रियों में उत्साह
PM Modi in Gorakhpur Vande Bharat Train Inauguration Live Updates: प्रधानमंत्री गोरखपुर में दोपहर करीब 2:10 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी की। इसके बाद प्रधानमंत्री का काफिला गीता प्रेस के लिए रवाना हो गया।
लाइव अपडेट
पीएम मोदी के हाथों गोरखपुर को मिली रफ्तार
यहां पढ़ें पूरी खबर: पीएम मोदी के हाथों गोरखपुर को मिली रफ्तार, सुविधा और विकास की सौगात
वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी
गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मिनट मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने सी वन कोच में अंदर जाकर अंदर बच्चों से वार्ता की। इसके बाद वह लोको पायलट केबिन में जाकर लोको पायलट से वार्ता की। गोरखपुर जंक्शन से मॉडल को देखने के बाद शिलान्यास किया। पहले जोधपुर अहमदाबाद वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उसके बाद गोरखपुर लखनऊ जाने वाली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद अभिवादन करते हुए 4.49 बजे लौट गए।पीएम मोदी ट्रेन में बच्चों से की वार्ता
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पीएम मोदी पहुंचे गए हैं। वहां पहुंचेते ही उन्होंने लोको पायलट कोच से उतरकर जंक्शन का मॉडल देख रहे है। इसके बाद उन्होंने वंदे भारत में बच्चों से वार्ता की।मुख्यमंत्री योगी, शुक्रवार को गीता प्रेस में शताब्दी वर्ष के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह धरोहर हर घर की पहचान है। अब तक कोई प्रधानमंत्री यहां नहीं आया।
यहां पढ़ें पूरी खबर: गीता प्रेस में बोले सीएम योगी, गांधी शांति पुरस्कार से पूरा देश हुआ गौरवान्वित
पीएम बोले- भारत सफलता के नित नए आयाम छू रहा
पीएम मोदी ने कहा कि संतों की सदस्यता कभी निष्फल नहीं होती। यही संकल्प का परिणाम है कि आज हमारा भारत सफलता के नित नए आयाम छू रहा है। अपना देश विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चल रहा है। काशी और अयोध्या इसका सटीक उदाहरण हैं।पीएम मोदी का करीब 18 मिनट तक संबोधन चला।