Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rajnandgaon: Two Arrested in Rs 11.36 Lakh Solar Dealership Scam Using Fake Tata Power Ads

राजनांदगांव: टाटा पावर सोलर के नाम पर 11.36 लाख की ठगी, फर्जी विज्ञापन से जाल में फंसाया, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2026 10:05 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 06 Nov 2026 10:05 AM IST
सार

टाटा पावर सोलर की फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी का खुलासा हुआ है। साइबर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापन के जरिए लोगों को जाल में फंसाने वाले गिरोह के दो आरोपियों को बिहार के बोधगया से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Rajnandgaon: Two Arrested in Rs 11.36 Lakh Solar Dealership Scam Using Fake Tata Power Ads
हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर पुलिस ने टाटा पावर सोलर कंपनी का फर्जी वितरक बनाने के नाम पर 11 लाख 36 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बिहार के बोधगया से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, स्कैनर डिवाइस, दो एटीएम कार्ड और ग्राहकों की जानकारी वाली नोटबुक समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापन देकर जालसाजी
गिरोह के बदमाश लोगों को झांसे में लेने के लिए सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने का फर्जी विज्ञापन लिंक तैयार करते थे। जब पीड़ित व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करता था, तो आरोपी खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर उससे फोन पर संपर्क साधते थे। इसके बाद आरोपी फर्जी प्रक्रियाओं का हवाला देकर अलग-अलग किस्तों में पैसों की मांग करते थे।
विज्ञापन


आरोपी पीड़ितों से पंजीकरण, मशीन की अग्रिम कीमत और कंपनी अधिकारियों के आने-जाने का खर्च बताकर किस्तों में रकम अपने खातों में मंगवाते थे। पीड़ितों का भरोसा जीतने के लिए शातिर ठग उन्हें ईमेल के माध्यम से फर्जी दस्तावेज भी भेजते थे। इस प्रकार आरोपियों ने पीड़ितों से कुल 11 लाख 36 हजार रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: पीडब्ल्यूडी में नई नियुक्तियों पर पूर्ण प्रतिबंध, दोषी अधिकारियों से होगी वसूली


बोधगया से दो आरोपियों की गिरफ्तारी
साइबर पुलिस की टीम ने मामले की जांच के बाद बिहार के बोधगया में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय प्रशांत कुमार उर्फ निक्की और औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र स्थित विशुनबीघा निवासी 34 वर्षीय अभिषेक कुमार यादव उर्फ रवि के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से विभिन्न कंपनियों के सात मोबाइल फोन, एक एचपी लैपटॉप और एक स्कैनर डिवाइस बरामद की है। इसके अलावा उनके पास से ग्राहकों व बैंक खातों की जानकारी दर्ज दो नोटबुक, दो एटीएम कार्ड, ठगी में इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed