फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anshula Rohan Wedding Live: एक-दूजे के हुए अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर; सामने आई दूल्हा-दुल्हन की पहली झलक

Mon, 06 Jul 2026 09:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 06 Jul 2026 09:53 PM IST
खास बातें

Anshula Kapoor Rohan Thakkar Wedding Celebration Live Updates: बोनी कपूर की बड़ी बिटिया अंशुला कपूर आज 06 जुलाई को जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत कर रही हैं। रोहन ठक्कर के साथ उनकी शादी है। कपूर परिवार में जश्न है। इस शादी में कई सेलेब्स भी शिरकत कर रहे हैं।

विज्ञापन
Anshula Kapoor Rohan Thakkar Wedding Live: Boney Kapoor Daughter Ties Knot Arjun Family Celebrations Photos
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:50 PM, 06-Jul-2026

अंशुला कपूर ने साझा कीं शादी की तस्वीरें

शादी की तस्वीरें अंशुला कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने हमसफर रोहन के लिए लिखा है, 'सभी लोगों में से। सभी जगहों में से। सभी टाइमिंग में से। यह तुम थे। हर मोड़ पर अब भी तुम हो। तुम मेरे लिए सबसे सुरक्षित जगह हो'।


09:37 PM, 06-Jul-2026

एक-दूजे के हुए अंशुला और रोहन ठक्कर

अंशुला-रोहन की शादी की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी से एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे दूल्हा-दुल्हन के रूप में नजर आ रहे हैं। दोनों के गले में जयमाला है। शादी की खुशी दोनों के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। जान्हवी कपूर और खुशी कपूर सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं। 



विज्ञापन
07:22 PM, 06-Jul-2026

बहन की शादी में खास अंदाज में तैयार हुईं सोनम कपूर

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अंशुला कपूर की शादी के लिए तैयार होते हुए अपनी एक झलक शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे लिपस्टिक लगाती दिख रही हैं। उन्होंने मांग टीका लगा रखा है। हेयरस्टाइल की झलक भी दिखी है।



07:16 PM, 06-Jul-2026

लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर हैं अंशुला

अंशुला कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अंशुला कपूर, निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत मोना शौरी की बेटी हैं। मौना शोरी और बोनी कपूर के दो बच्चे- अर्जुन कपूर और अंशुला हैं। अर्जुन जहां एक्टिंग की दुनिया में हैं। वहीं, अंशुला लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर और कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।
07:14 PM, 06-Jul-2026

खूबसूरत लुक में दिखीं शनाया कपूर 

अंशुला कपूर की चचेरी बहन और अभिनेत्री शनाया कपूर का वीडियो सामने आया है। वे लहंगा पहने खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं। 
 

06:47 PM, 06-Jul-2026

Anshula Rohan Wedding Live: एक-दूजे के हुए अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर; सामने आई दूल्हा-दुल्हन की पहली झलक

कपूर परिवार में शुभ घड़ी आ गई है। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर दुल्हन बनने वाली हैं। आज सोमवार को रोहन ठक्कर के साथ उनकी शादी है। परिवार में अंशुला और रोहन के प्री-वेडिंग फंक्शन में खूब रौनक देखी गई। माता की चौकी से विवाह पूर्व की रस्में शुरू हुईं और फिर मेहंदी, चूड़ा सेरेमनी और संगीत सेरेमनी तक खूब धमाल रहा। आज शादी का दिन है। अंशुला की छोटी बहनें अभिनेत्री जान्हवी कपूर और खुशी कपूर खास तैयारियां कर रही हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed