Shraddha Murder Case: कोर्ट ने पांच दिनों के भीतर आफताब का नार्को टेस्ट कराने के दिए आदेश
{"_id":"637705075e7bc064a70de3ac","slug":"shraddha-walker-murder-case-live-aftab-amin-poonawalla-costudy-to-delhi-police-statements-change-news","type":"live","status":"publish","title_hn":"Shraddha Murder Case: कोर्ट ने पांच दिनों के भीतर आफताब का नार्को टेस्ट कराने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 20 Nov 2022 12:03 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 20 Nov 2022 12:03 AM IST
खास बातें
Shraddha Murder Case Live News Update in Hindi: श्रद्धा के सिर को तलाश करने के लिए दिल्ली पुलिस जोर-शोर से जुट गई है। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने पूरी दिल्ली पुलिस को आदेश दिए हैं कि जहां भी शव मिले हैं, उनके बारे में उन्हें बताया जाए।
विज्ञापन
श्रद्धा का दोस्त राहुल राय
- फोटो : ani
लाइव अपडेट
06:27 PM, 18-Nov-2022
कोर्ट ने आरोपी आफताब का पांच दिनों के भीतर नार्को टेस्ट कराने के दिए आदेश
साकेत कोर्ट ने श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब का पांच दिनों के भीतर नार्को टेस्ट कराने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश पर रोहिणी फॉरेंसिक साइंस लैब के तहत टेस्ट किया जाएगा।
05:46 PM, 18-Nov-2022
आफताब न सिर्फ ड्रग लेता था बल्कि तस्करी में भी था लिप्त
सूत्रों के मुताबिक, आफताब न सिर्फ ड्रग लेता था, बल्कि ड्रग डीलिंग में भी लिप्त था। दिल्ली पुलिस अब नालासोपारा पुलिस स्टेशन जाकर छानबीन करेगी।
विज्ञापन
04:28 PM, 18-Nov-2022
श्रद्धा की चैट से सनसनीखेज खुलासा, आफताब रोजाना करता था मारपीट
श्रद्धा की व्हाट्सएप चैट से सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी आफताब श्रद्धा से रोजाना मारपीट करता था। वहीं छानबीन के दौरान गुरुग्राम के जंगलों से पुलिस को अहम सबूत मिले हैं।
04:16 PM, 18-Nov-2022
दिल्ली पुलिस के दो अधिकारी जांच करने महाराष्ट्र के वसई पहुंचे
श्रद्धा हत्याकांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र के पालघर पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस की टीम ने पालघर के वसई में मानिकपुर पुलिस से संपर्क किया है। पुलिस ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा है।03:37 PM, 18-Nov-2022
2020 में आफताब ने श्रद्धा से की थी मारपीट
बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड में श्रद्धा के दोस्त राहुल राय ने खुलासा किया है कि 2020 में आफताब ने उसकी पिटाई की थी, तब उन्होंने मामले की एफआईआर दर्ज कराने में श्रद्धा की मदद की थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए आफताब को हिरासत में लेने का सुझाव दिया लेकिन श्रद्धा ने कहा था कि रिलेशनशिप में ऐसी चीजें होती हैं।
03:24 PM, 18-Nov-2022
आफताब ने बताया- हत्या के समय गांजे के नशे में था
पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया है कि हत्याकांड के समय वह गांजे के तेज नशे में था।पुलिस सूत्रों के अनुसार, आफताब ने बताया कि 18 मई को घर के खर्च और मुंबई से दिल्ली कुछ सामान लाने को लेकर उसकी श्रद्धा से लड़ाई हुई थी। झगड़े के बाद आफताब घर छोड़कर चला गया। बाहर उसने सिगरेट में गांजा भरकर नशा किया और लौट आया।
पुलिस के अनुसार, आफताब ने बताया, ''उसके लौटते ही श्रद्धा उस पर फिर चिल्लाने लगी, जिसके बाद वह पगला गया और श्रद्धा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।''
विज्ञापन
विज्ञापन
02:32 PM, 18-Nov-2022
आफताब ने पहले भी की थी श्रद्धा की जान लेने की कोशिश
आफताब अमीन पूनावाला इससे पहले भी श्रद्धा की जान लेने की कोशिश कर चुका था। 23 नवंबर 2020 को महाराष्ट्र में ही उसने श्रद्धा की जान लेने की कोशिश की थी। इसके बाद श्रद्धा ने अपने दोस्तों के साथ जाकर नालासोपारा थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि आफताभ भी मौके पर पहुंच गया था और उसने आत्महत्या की धमकी दे दी थी, जिसके बाद श्रद्धा ने उसे माफ कर दिया था।02:07 PM, 18-Nov-2022
कंधों और पीठ में दर्द के बाद इलाज कराने आई थी श्रद्धा- डॉक्टर
विरार के नालासोपारा स्थित ओजोन मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में श्रद्धा ने 2020 में इलाज कराया था। डॉ. एसपी शिंदे ने बताया, कंधों और पीठ में तेज दर्द के बाद श्रद्धा यहां भर्ती हुई थी। उसने हालांकि कारण नहीं बताया। बहुत ज्यादा चोट नहीं थी। उसके साथ आफताब भी था। श्रद्धा के परिवार से कोई नहीं आया था।01:24 PM, 18-Nov-2022
पालघर पहुंची दिल्ली पुलिस
श्रद्धा हत्याकांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र के पालघर पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस की टीम ने पालघर के वसई में मानिकपुर पुलिस से संपर्क किया है। पुलिस ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा है।12:54 PM, 18-Nov-2022
दिल्ली पुलिस आरोपी को लेकर गुरुग्राम स्थित उसी घर में पहुंची है। दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद कंपनी ने मेल जारी कर आफताब को नौकरी से निकाल दिया है। आरोपी गुरुग्राम में रहकर वर्क फ्रॉम होम से काम कर रहा था।