IAS Coaching Centre Delhi News Live: पांच और आरोपी किए गए गिरफ्तार, अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
{"_id":"66a7444c23a4cb93eb01b673","slug":"rajendra-nagar-accident-bjp-workers-protest-outside-aap-office-2024-07-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"IAS Coaching Centre Delhi News Live: पांच और आरोपी किए गए गिरफ्तार, अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 29 Jul 2024 11:13 PM IST
श्याम जी.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:13 PM IST
खास बातें
27 जुलाई को राव कोचिंग इंस्टिट्यूट में पानी भर जाने की वजह से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। इसके बाद से दिल्ली में भाजपा और आप का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जा रही है। दिल्ली नगर निगम को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इन्हीं सब के बीच भाजपा ने आप कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरु किया है।
विज्ञापन
घटना के विरोध में प्रदर्शन करते विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:37 PM, 29-Jul-2024
पांच सेंटर्स किए गए सील
पांच कोचिंग सेंटर्स के बेसमेंट सील किए गए हैं। जिसमें दृष्टि आईएएस संस्थान का एक बेसमेंट सील किया गया है। वजी राम और रवि आईएएस हब के तीन भवन सील किए गए हैं। इसी तरह श्रीराम आईएएस संस्थान का भी एक भवन सील किया गया है।
07:03 PM, 29-Jul-2024
राजस्व मंत्री आतिशी का दिल्ली चीफ सेक्रेटरी पर बड़ा आरोप
राजस्व मंत्री आतिशी ने दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी पर बड़ा आरोप लगाया है। आतिशी ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या कोचिंग सेंटर्स बचाने की कोशिश करे हैं चीफ सेक्रेटरी? मंत्री के आदेश के बावजूद 24 घंटे में राजेंद्र नगर घटना की रिपोर्ट नहीं सौंपी। आतिशी ने 24 घंटे में जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
06:59 PM, 29-Jul-2024
पांच और आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों के डूबने की घटना के सिलसिले में सोमवार को गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
06:03 PM, 29-Jul-2024
एमसीडी कमिश्नर ने कही ये बात
एमसीडी कमिश्नर अश्विनी कुमार ने कहा है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इसमें हमने 2-3 मोर्चों पर काम किया है। हम उस क्षेत्र में सभी अतिक्रमणों को ध्वस्त कर देंगे और वहां जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे। सभी बेसमेंट जो अवैध हैं या कोचिंग सेंटर वहां चल रहे हैं, हम उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने एक जूनियर इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया है और एक सहायक इंजीनियर को निलंबित कर दिया है और संबंधित कार्यकारी इंजीनियर से स्पष्टीकरण मांगा है।
05:17 PM, 29-Jul-2024
दिल्ली पुलिस ने एमसीडी को भेजा नोटिस
दिल्ली पुलिस ने ओल्ड राजिंदर नगर के कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की मौत के संबंध में दर्ज मामले की जांच में एमसीडी को नोटिस भेजकर जानकारी मांगी है।02:57 PM, 29-Jul-2024
डीसिल्टिंग और जलभराव को लेकर बुलाई गई थी बैठक: सौरभ भारद्वाज
दिल्ली में डीसिल्टिंग और जलभराव के मुद्दे पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'छह फरवरी को मैंने डीसिल्टिंग को लेकर एमसीडी कमिश्नर समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाने के लिए पहला नोटिस जारी किया था। मैंने आदेश दिया था कि सभी विभाग ऐसा करें। जलजमाव से बचने के लिए डी-सिल्टिंग के संबंध में एक व्यापक रणनीति बनाएं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि नरेश कुमार सहित कई आईएएस अधिकारियों को बैठक में बुलाया गया था, लेकिन उनमें से कोई भी इसमें शामिल नहीं हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
02:27 PM, 29-Jul-2024
दिल्ली में ड्रेनेज सिस्टम पर कोई काम नहीं हुआ: विधायक दुर्गेश पाठक
विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा, 'पिछले 15-20 सालों में दिल्ली में ड्रेनेज सिस्टम पर कोई काम नहीं हुआ, इस पर कौन कार्रवाई करेगा? भाजपा को शर्म आनी चाहिए, हमारी मांग है कि कार्रवाई की जाए। जिम्मेदार पाए जाने वाले वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी अधिकारियों पर भी जिम्मेदारी आती है। बांसुरी स्वराज को यह भी कहना चाहिए कि वह पिछले 11 वर्षों से क्षेत्र से भाजपा सांसद हैं, उन्हें जवाब देना होगा कि जल निकासी क्यों नहीं की गई?'
02:23 PM, 29-Jul-2024
दिल्ली में ड्रेनेज सिस्टम पर कोई काम नहीं हुआ: ड्रेनेज सिस्टम पर कोई काम नहीं हुआ
विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा, 'पिछले 15-20 सालों में दिल्ली में ड्रेनेज सिस्टम पर कोई काम नहीं हुआ, इस पर कौन कार्रवाई करेगा? भाजपा को शर्म आनी चाहिए, हमारी मांग है कि कार्रवाई की जाए। जिम्मेदार पाए जाने वाले वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी अधिकारियों पर भी जिम्मेदारी आती है। बांसुरी स्वराज को यह भी कहना चाहिए कि वह पिछले 11 वर्षों से क्षेत्र से भाजपा सांसद हैं, उन्हें जवाब देना होगा कि जल निकासी क्यों नहीं की गई?'
#WATCH | On the Old Rajender Nagar coaching centre incident, AAP MLA Durgesh Pathak says, "Who will take action over no work done on the drainage system in Delhi in last 15-20 years? BJP should have shame. We demand that action should be taken against all officers including the… pic.twitter.com/nqufl9RMBY
— ANI (@ANI) July 29, 2024
02:07 PM, 29-Jul-2024
चार पहिया वाहन ने तोड़ा गेट, संस्थान में एक साथ करीब चार फीट घुसा पानी: छात्र पवन गुप्ता
प्रत्यक्षदर्शी छात्र पवन गुप्ता ने कहा, 'जब यह घटना घटी तो मैं यहीं था। मेरा कोचिंग सेंटर ठीक सड़क के उस पार है। मैंने पानी कम होने का करीब ढाई घंटे तक इंतजार किया। एक चार पहिया वाहन यहां से गुजरा, जिससे एक लहर (उच्च दबाव) पैदा हुई, जिसने (संस्थान का) दरवाजा तोड़ दिया। संस्थान में एक साथ करीब चार फीट पानी घुस गया। जब उन्होंने देखा कि अंदर पानी भर रहा है तो क्या उन्हें (संस्थान को) छात्रों को नहीं बचाना चाहिए था।'
01:38 PM, 29-Jul-2024