Rahul Gandhi Sambhal Live: दिल्ली लौटे राहुल गांधी, दो घंटे बॉर्डर पर रही अफरातफरी; संभल की नहीं मिली इजाजत
Rahul Gandhi Sambhal Visit Live, Priyanka Gandhi News in Hindi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और उनके काफिले को संभल जाने की इजाजत नहीं मिली। करीब दो घंटे बॉर्डर पर ठहरने के बाद वापस दिल्ली लौट गए। संभल दौरे से पहले ही दिल्ली-यूपी बॉर्डर को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
मैं अकेला वहां जाने को तैयार हूं: राहुल गांधी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम संभल जाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस मना कर रही है। नेता विपक्ष होने के नाते मेरा अधिकार बनता है वहां जाने का, लेकिन तब भी जाने नहीं दिया जा रहा। मैं अकेला वहां जाने को तैयार हूं, लेकिन ये बात भी नहीं मानी गई। हम सिर्फ संभल जाना चाहते हैं। वहां के लोगों से मिलना चाहते हैं। लेकिन हमारा संवैधानिक अधिकार हमें नहीं दिया जा रहा। यही है नया हिंदुस्तान, जिसमें संविधान को खत्म करने का काम किया जा रहा है।यूपी गेट पर दो घंटे अफरातफरी का माहौल
करीब दो घंटे यूपी गेट पर राहुल गांधी का काफिला रूका रहा। संभल न जाने देने पर दिल्ली वापस लौटे। सुबह 10:46 पर राहुल गांधी यूपी गेट पहुंचे थे। जाम में फंसे लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आपस में बहस हुईराहुल पुलिस के साथ अकेले जाने को तैयार: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने राहुल गांधी को अकेले भेजने और पुलिस के साथ जाने को कहा लेकिन पुलिस ने हमारी यह बात भी नहीं मानी।दिल्ली लौटे राहुल गांधी
ड्रोन से देखें दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर लगे लंबे जाम की स्थिति
VIDEO | Drone visuals of massive traffic jam on the Delhi-Meerut Expressway at the Ghazipur border as the police stopped Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi (@RahulGandhi) from proceeding to UP's Sambhal.#SambhalViolence #sambhalnews
— Press Trust of India (@PTI_News) December 4, 2024
(Full video available on PTI… pic.twitter.com/AG5scYDm8A
दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर से वापस लौटे राहुल गांधी
यूपी गेट से सामने आई ड्रोन से जाम की तस्वीर
यूपी गेट पर हमारा काफिला रोका गया: केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी.वेणुगोपाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सम्भल जा रहे हमारे प्रतिनिधिमंडल को गाजियाबाद में यूपी सीमा पर रोक दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों से मिलने से लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष को क्यों रोका? जिस व्यक्ति ने इतना दुख और क्षति झेली हो, उसके साथ खड़ा होना मानवता का मूलमंत्र है। राहुल का नारा रहा है 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान'। और जब सत्ताधारी शासन ने नफरत का माहौल बना दिया है, तो विपक्ष के तौर पर हमारा कर्तव्य है कि हम करुणा, सहानुभूति और प्रेम लाएं। हम अपने देश में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के हित में पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए दृढ़ हैं, यूपी सरकार को प्रतिनिधिमंडल को सम्भल जाने की अनुमति देनी चाहिए।Our delegation headed to Sambhal led by LOP Sh. @RahulGandhi ji and Smt. @priyankagandhi ji has been stopped at the UP border in Ghaziabad.
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) December 4, 2024
What is the reason behind the UP Government stopping the Lok Sabha LOP from visiting the families of those who lost their lives in the… pic.twitter.com/G3phBGdzEA
राहुल गांधी से पुलिस अधिकारी ने की बातचीत
दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे राहुल गांधी के काफिले को रोक दिया गया। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने राहुल गांधी से बातचीत की। फिलहाल राहुल गांधी अपने काफिले के साथ यूपी गेट पर ही हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है।यूपी गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा
राहुल गांधी को संभल जाने से रोकने पर यूपी गेट पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है। वहीं राहुल गांधी के बॉर्डर पर पहुंचने से पहले एसपीजी से डीसीपी निमिष पाटील और एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बातचीत की।#WATCH | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi at the Ghazipur border where he along with other Congress leaders have been stopped by Police on their way to violence-hit Sambhal. pic.twitter.com/HFu9Z4q07z
— ANI (@ANI) December 4, 2024
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.