Rail Roko Andolan Live: देशभर में 150 जगहों पर असर, 50 ट्रेनें प्रभावित, यात्री हलकान
{"_id":"616cfadacac086715f3b0a32","slug":"kisan-rail-roko-andolan-today-live-news-updates-in-hindi-farmer-union-calls-for-rail-roko-agitation-today-demanding-mos-teni-resignation","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rail Roko Andolan Live: देशभर में 150 जगहों पर असर, 50 ट्रेनें प्रभावित, यात्री हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 18 Oct 2021 03:44 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 18 Oct 2021 03:44 PM IST
खास बातें
Rail Roko Andolan Today 18th October 2021 Live Updates News संयुक्त किसान मोर्चा का देशव्यापी रेल रोको आंदोलन जारी है। देशभर में रेल रोको आंदोलन का 150 जगहों पर असर देखा जा रहा है। जबकि 50 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। किसानों के आंदोलन से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं, यूपी के ADG (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा है कि कहीं भी रेल यातायात बाधित नहीं है। यूपी के हापुड़ में किसानों और पुलिस अधिकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई है।
विज्ञापन
पीलीभीत में किसानों ने रोकी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
03:31 PM, 18-Oct-2021
रेल रोकने से पहले ही गिरफ्तार किए गए किसान नेता
लखीमपुर खीरी प्रकरण के विरोध में किसानों के रेल रोको आंदोलन का बरेली में असर देखने को नहीं मिला। पुलिस की सक्रियता से किसान रेल ट्रैक तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाए। किसानों के आंदोलन के लेकर सभी रेलवे स्टेशन पर भी अलर्ट रहा। जीआरपी ने जंक्शन समेत सभी स्टेशन के प्रवेश द्वार पर बैरिकेड लगा कर निगरानी बढ़ा दी। रेल रोकने के लिए जंक्शन जा रहे किसान एकता संघ से जुड़े किसानों को बीच रास्ते से गिरफ्तार कर सुभाषनगर थाने लाया गया। गन्ना विभाग के कार्यालय पर जुटे किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन पहुंचाया।03:27 PM, 18-Oct-2021
किसान संगठनों के आंदोलन को लेकर फोर्स तैनात
वाराणसी में किसान संगठनों के आंदोलन को देखते हुए फोर्स तैनात की गई। किसानों के विरोध को देखते हुए डाफी टोलप्लाज़ा, बीएचयू सिंहद्वार, रविदास गेट लंका, नरिया तिराहा सुंदरपुर और जवाहर नगर स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय के समीप फोर्स तैनात की गई। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए लंका थाने के कार्यवाहक थानेदार इंस्पेक्टर क्राइम महातम यादव फोर्स के साथ इलाके में घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जाजया लेते रहे।
विज्ञापन
03:20 PM, 18-Oct-2021
कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों के नेताओं ने किया प्रदर्शन
किसान संगठनों के देशव्यापी आह्वान पर मऊ जंक्शन के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को किसान संगठनों के नेताओं तथा वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।किसानों के आंदोलन के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि काफी समय से देश का किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग कर रहा है। लेकिन, सरकार है कि किसानों से वार्ता को ही तैयार नहीं है और न ही किसान विरोधी कानूनों को वापस ले रही है। सरकार द्वारा औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए लिए ही कृषि कानून बनाया है। लखीपुर खीरी में हुई घटना की जितनी निंदा की जाए कम ही है। किसान किसी से डरने वाले नहीं हैं। हम तब तक लड़ते रहेंगे जब तक केंद्रीय राज्य मंत्री (अजय मिश्र इस्तीफा नहीं देते। किसान हार मानने वाले नहीं हैं और जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती किसानों का आंदोलन समाप्त नहीं होगा।03:05 PM, 18-Oct-2021
किसानों ने नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे को किया जाम
किसान संगठनों के देशव्यापी आह्वान पर किसानों ने नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे को किसानों ने जाम लगा दिया, नोएडा जाने वाली सड़क पर लंबा जाम लग गया। किसानों का काफिला नोएडा की तरफ़ रवाना हो गया है।03:03 PM, 18-Oct-2021
हम पड़ोसी राज्यों की जीआरपी और आरपीएफ के साथ मिलकर काम कर रहे हैं: डीसीपी हरेंद्र सिंह
किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन पर रेलवे के दिल्ली के डीसीपी हरेंद्र सिंह ने कहा कि अभी तक हमें कहीं भी किसी भी ट्रैक पर बाधा होने और ट्रेन कैंसिल होने की जानकारी नहीं है। हम पड़ोसी राज्यों की जीआरपी और आरपीएफ के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, अगर वहां कोई दिक़्क़त आए तो हम दिल्ली में उसके लिए तैयार रहे।02:54 PM, 18-Oct-2021
40 मिनट देरी से पीलीभीत जंक्शन पहुंची त्रिवेणी एक्सप्रेस
पीलीभीत में किसान आंदोलन के चलते त्रिवेणी एक्सप्रेस 40 मिनट देरी से पीलीभीत जंक्शन पहुंची। वहीं बरेली से आई पैसेंजर अभी तक रवाना नहीं हो सकी। हालांकि पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के चलते त्रिवेणी एक्सप्रेस रोकने का प्लान धरा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:50 PM, 18-Oct-2021
दिल्ली: बिजवासन में रेल रोकने का प्रयास
दिल्ली के बिजवासन में 10 से 12 किसान रेल रोकने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को हिरासत में ले लिया, किसानों को द्वारका सेक्टर 23 के थाने में लाया गया है।02:39 PM, 18-Oct-2021
कहीं भी रेल यातायात बाधित नहीं: प्रशांत कुमार
उत्तर प्रदेश के ADG (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहीं भी रेल यातायात बाधित नहीं है, कुछ जगहों पर जब ट्रेन नहीं जा रही थी तो किसानों ने प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। एतियातन लगभग 160 कंपनी पीएससी और 9 कंपनी पैरामिलेट्री लगाई गई हैं। महत्वपूर्ण और संवेदनशील ज़िलों में बाहर से भी अधिकारी भेजे गए हैं जो लगातार किसान संगठनों और अन्य नेताओं से बात कर रहे हैं।02:36 PM, 18-Oct-2021
किसान आंदोलन के कारण कई जगह रेल यातायात प्रभावित
किसान आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर भिवानी-रेवाड़ी, सिरसा-रेवाड़ी, लोहारू-हिसार, सूरतगढ़-बठिंडा, सिरसा-बठिंडा हनुमानगढ़-बठिंडा, रोहतक-भिवानी, रेवाड़ी-सादुलपुर, हिसार-बठिंडा, हनुमानगढ़-सादुलपुर तथा श्रीगंगानगर- रेवाड़ी रेलखंडों के बीच रेल यातायात प्रभावित हुआ है।02:29 PM, 18-Oct-2021