CM Yogi Noida Visit Live: सीएम योगी ने कहा- पिछली सरकारों के पाप के गड्ढे भरने में लगा समय, अब विकास को रफ्तार
{"_id":"6a3f6d29eaabc01e9d038202","slug":"cm-yogi-in-noida-live-updates-launch-mega-development-projects-lay-foundation-crores-industrial-investments-2026-06-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Noida Visit Live: सीएम योगी ने कहा- पिछली सरकारों के पाप के गड्ढे भरने में लगा समय, अब विकास को रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 27 Jun 2026 03:18 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 27 Jun 2026 03:18 PM IST
खास बातें
CM Yogi in Noida Today Live Updates: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा और यमुना सिटी के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना सिटी के सेक्टर-10 में अंबर इंटरप्राइजेज और एसेंट सर्किट्स के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन प्लांट का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
यमुना सिटी के सेक्टर 10 में सीएम योगी
- फोटो : X/@UPGovt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:22 PM, 27-Jun-2026
एमएसएमई पर बोले सीएम योगी, ब्रांडिंग से बदली तस्वीर; कोविड संकट में भी अर्थव्यवस्था को मिला सहारा
नोएडा में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश का एमएसएमई सेक्टर निराशा के दौर से गुजर रहा था, लेकिन उनकी सरकार ने उस निराशा को उत्साह में बदलने का काम किया। उन्होंने कहा कि एमएसएमई उत्पादों की ब्रांडिंग कर उन्हें बाजार से जोड़ा गया, जिसका परिणाम यह रहा कि कोविड जैसी विपरीत परिस्थितियों के दौरान भी इस क्षेत्र ने प्रदेश के कामगारों और अर्थव्यवस्था को मजबूती से संभाला।
मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार को पूर्ववर्ती सरकारों के 'पाप के गड्ढों' को भरने में काफी समय लगा। इसके बाद कोविड जैसी वैश्विक महामारी का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद सरकार लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ी है और अब प्रयास यह है कि प्रदेश की गति को प्रगति में बदला जाए।
मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार को पूर्ववर्ती सरकारों के 'पाप के गड्ढों' को भरने में काफी समय लगा। इसके बाद कोविड जैसी वैश्विक महामारी का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद सरकार लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ी है और अब प्रयास यह है कि प्रदेश की गति को प्रगति में बदला जाए।
04:46 PM, 27-Jun-2026
सीएम योगी के दौरे पर हंगामा: काला झंडा दिखाने निकले सपा नेता हिरासत में, पुलिस से हुई नोकझोंक
सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार सपा नेता जिम्स के स्वास्थ्यकर्मियों पर हुए कथित लाठीचार्ज और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करना चाहते थे। इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराने की तैयारी में थे। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों को पहले से इसकी सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस ने मोजर बियर गोल चक्कर पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस दौरान पुलिस और सपाइयों के बीच तीखी नोकझोंक हुई तथा कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस ने हालात को नियंत्रित रखते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
04:30 PM, 27-Jun-2026
सीएम योगी की बड़ी सौगात, 2479 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
सीएम योगी की बड़ी सौगात
- फोटो : सीएम योगी (यू्ट्यूब)
04:12 PM, 27-Jun-2026
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की कर्टेन रेजर सेरेमनी, सीएम योगी देंगे 2479 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर गौतम बुद्ध नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चतुर्थ संस्करण की कर्टेन रेजर सेरेमनी में हिस्सा लिया। साथ ही नोएडा और दादरी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2479 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें सेक्टर 96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं।02:50 PM, 27-Jun-2026
नोएडा प्राधिकरण को मिलेगा नया प्रशासनिक भवन
यमुना सिटी के बाद सीएम योगी नोएडा के सेक्टर 96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के नए दफ्तर के पास बने हेलीपैड पर 3:35 पर पहुंचेंगे।02:08 PM, 27-Jun-2026
जंगलराज से मंगलराज की ओर बढ़ चुका है जेवर
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले जिस जेवर क्षेत्र की पहचान अविकास और असुरक्षा से होती थी, आज वही क्षेत्र "जंगलराज से मंगलराज" की ओर बढ़ चुका है। यहां तेजी से औद्योगिक निवेश हो रहा है, जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत हो चुकी है और आसपास का इलाका देश के सबसे बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश देश का मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब बन चुका है। देश में बनने वाले लगभग 55 प्रतिशत मोबाइल फोन अकेले उत्तर प्रदेश में तैयार हो रहे हैं। अब इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उद्योग में हो रहा निवेश प्रदेश को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का महत्वपूर्ण केंद्र बनाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश देश का मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब बन चुका है। देश में बनने वाले लगभग 55 प्रतिशत मोबाइल फोन अकेले उत्तर प्रदेश में तैयार हो रहे हैं। अब इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उद्योग में हो रहा निवेश प्रदेश को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का महत्वपूर्ण केंद्र बनाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:54 PM, 27-Jun-2026
सीएम योगी के हाथों इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को मिली नई उड़ान
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास क्षेत्र शुक्रवार को एक बार फिर बड़े निवेश का गवाह बना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यमुना सिटी के सेक्टर-10 में हेलीकॉप्टर से पहुंचकर अंबर इंटरप्राइजेज और एसेंट सर्किट्स के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन प्लांट का शिलान्यास किया। इन अत्याधुनिक इकाइयों में प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) सहित इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। करीब 6,745 करोड़ रुपये के निवेश वाली इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और उत्तर प्रदेश की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को नई मजबूती मिलेगी।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास हुआ था और अब इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण से जुड़ी नई परियोजनाओं की शुरुआत प्रदेश को तकनीकी क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग वैश्विक अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत बन चुके हैं तथा उत्तर प्रदेश इस क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
01:24 PM, 27-Jun-2026
चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। डेढ़ हजार से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।01:10 PM, 27-Jun-2026
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-10 पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ यमुना सिटी के सेक्टर-10 पहुंच गए हैं। सीएम यमुना सिटी में 15,023 करोड़ रुपये के निवेश वाली तीन बड़ी विनिर्माण परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।12:42 PM, 27-Jun-2026