फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmers Protest Live: किसानों का धरना खत्म, प्रशासन के आश्वासन के बाद लौटे अन्नदाता, हाईलेवल कमेटी होगी गठित

Thu, 08 Feb 2024 10:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 08 Feb 2024 10:51 PM IST
खास बातें

Noida Farmers Protest Live Updates: मुआवजा समेत अन्य प्रमुख मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के गेट पर धरना दे रहे किसानों का गुरुवार को धैर्य जवाब दे गया। नाराज किसानों ने संसद की ओर कूच कर दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने किसानों को नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर रोक दिया। इस बीच नोएडा से दिल्ली जाने वाले तमाम रास्तों पर जाम से हाहाकार मच रहा। शाम में नोएडा कमिश्नर के आश्वासन के बाद किसानों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया।  यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट।

विज्ञापन
Noida Farmers Protest Live Updates Heavy Traffic Jam On Roads From Noida To Delhi kisan andolan News
नोएडा की सड़कों में लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:43 PM, 08-Feb-2024
जाम में फंसे स्कूली बच्चे, एंबुलेंस भी फंसी  
दोपहर में स्कूल की छुट्टी के बाद बसों से घर के लिए निकले बच्चे जाम में फंस गए। ट्रैफिक पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी करते हुए नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से होकर चिल्ला बॉर्डर, महामाया फ्लाईओवर से होकर जाने वाली स्कूलों बसों से हाजीपुर अंडरपास, सेक्टर–93 अंडरपास होकर जाने की अपील की। कई जगहों पर एंबुलेंस भी फंसी रही। डीएनडी के नीचे और सेक्टर-16 में एंबुलेंस जाम में फंसी रही। काफी देर बाद उसे निकाला जा सका।
09:30 PM, 08-Feb-2024
पुलिस कमिश्नर भी जाम में फंसी 
Traffic Jam In Delhi: शहर में जाम की स्थिति को देखने के लिए निकलीं पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह भी जाम में फंस गईं। महामाया फ्लाईओवर के पास वाहनों की कतार में उनकी गाड़ी भी फंस गई। इसके बाद वह गाड़ी से उतरकर पैदल बढ़ी। महामाया से दलित प्रेरणा स्थल तक वह पैदल चलीं और व्यवस्था संभाल रहे कर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन
08:43 PM, 08-Feb-2024
पांच मिनट का सफर ढाई घंटे में 
लिंक रोड बंद होने से जाम में फंसे चालकों ने बताया कि पांच मिनट का सफर तय करने में उन्हें ढाई घंटे का समय लग गया है। सुबह दफ्तर जा रहे लोगों को खासी परेशानी हुई। अहम है कि दिल्ली-नोएडा लिंक रोड से रोजाना करीब पांच लाख वाहन निकलते हैं। छह घंटे तक रोड बंद रहने से बड़ी संख्या में चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
08:11 PM, 08-Feb-2024

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर लगा जाम

Kisan Andolan News: किसानों के विरोध के कारण नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रात में भी भारी जाम देखने को मिला। पुलिसकर्मी भी जाम से निपटने के लिए जूझ रहे हैं, इसके बावजूद भी राहगीरों को धीमी गति के साथ आगे बढ़ना पड़ रहा है। 
 
07:41 PM, 08-Feb-2024

कमेटी के गठन का रखा गया है प्रस्ताव: डीसीपी नोएडा

नोएडा के DCP विद्या सागर मिश्रा ने कहा, 'आज किसान संगठन के नेताओं से वार्ता हुई है। वार्ता के क्रम में एक हाईलेवल कमेटी के गठन का प्रस्ताव रखा गया है। जिस पर उनके द्वारा सहमति दी गई और सहमति के बाद आज का प्रदर्शन समाप्त हो गया है। यातायात को समान्य कराया जा रहा है।'
06:58 PM, 08-Feb-2024

नोएडा सीपी के आश्वासन पर राजी हुए किसान

Traffic Jam In Delhi Today Live: किसान नोएडा कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आश्वासन पर धरना खत्म कर पर राजी हो गए हैं। इससे पहले दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के चलते भीषण जाम की स्थिति बनी रही। रात तक जाम से राहत नहीं मिली, राहगीर दिनभर जाम से हलाकान रहे। जानकारी के मुताबिक, किसानों की ओर से प्रतिनिधि का दल रात आठ बजे नोएडा कमिश्नर के साथ मीटिंग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:40 PM, 08-Feb-2024

किसानों को समर्थन देने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने हिरासत में लिया

किसानों के दिल्ली कूच का समर्थन करने पर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पार्टी जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी सहित कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। इस कार्रवाई से सपा नेताओं में रोष है। 
06:32 PM, 08-Feb-2024

किसान लंबे समय से कर रहे ये मांग

किसान लंबे समय से तीन प्राधिकरणों से 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा देने, 10 फीसदी आबादी के भूखंड़ देने, पुरानी आबादी को छोड़ने, आबादी की शिफ्टिंग कराने, नए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा देने समेत अन्य मांग कर रहे हैं।
 
05:47 PM, 08-Feb-2024
Farmers Protest In Delhi: किसानों द्वारा संसद की ओर विरोध मार्च निकालने के दौरान दिल्ली-नोएडा सीमा पर यातायात बाधित रहा। शाम होने के साथ ही आम राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ गईं। अपनी मांगों को लेकर अड़े किसानों ने रास्ता बंद कर दिया है, जिससे रास्तों पर काफी लंबा जाम लगा हुआ है।
 
05:32 PM, 08-Feb-2024

इन मार्गों पर लागू रहेगा डायवर्जन

Farmers Protest Today: नोएडा में उद्योग मार्ग के अलावा रजनीगंधा से सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन, चिल्ला से सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन, न्यू अशोक नगर, उद्योग मार्ग समेत अन्य मार्गों पर कुछ देर के लिए यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed