फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jaffrabad's jacket market is bustling with activity ahead of winter

Delhi NCR News: सर्दियों से पहले गुलजार हुआ जाफराबाद का जैकेट मार्केट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
शोरूम जैसे ट्रेंडी डिजाइन आधी कीमत में, देशभर में सप्लाई होता है जाफराबाद में बना माल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। जाफराबाद के जैकेट मार्केट में हर तरह की ट्रेंडी और विंटर जैकेट बेहद किफायती दामों पर मिलती हैं। करोल बाग और टैंक रोड जैसी पारंपरिक मार्केट के मुकाबले यह बाजार आधे दामों में जैकेट बेचता है। जाफराबाद देश के सबसे बड़े जैकेट मैन्युफैक्चरिंग हब में शुमार है। यहां लेदर, विंटर, फाइबर, डेनिम, बॉम्बर, वुलन और हुडी जैकेट कम दामों में मिलती हैं। मैन्युफैक्चरिंग हब होने के कारण देश भर से ऑर्डर आते हैं, जिससे साल के 12 महीने जैकेटें तैयार की जाती हैं।
यहां की गलियों और घरों में कारखाने हैं, जहां कटाई से लेकर सिलाई और फिनिशिंग तक का काम खुद किया जाता है। ब्रांडेड शोरूम में मिलने वाले ट्रेंडी डिजाइन यहां के कारीगर जल्दी और सस्ते दामों में तैयार कर देते हैं। थोक खरीदार अपनी पसंद के डिजाइन, फैब्रिक, जिप और बटन आदि ऑर्डर देकर कस्टमाइज भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड, यूपी, हरियाणा और पंजाब के व्यापारी सीजन से पहले भारी मात्रा में स्टॉक बुक कर लेते हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश के रिटेल बाजारों में भी जाफराबाद के माल का दबदबा है। घरों और छोटे कारखानों के सहारे चलने वाले इस मार्केट का सालाना टर्नओवर 500 से 1000 करोड़ रुपये के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले व्यापारी

हमारे पास पूरे भारत से जैकेटों के ऑर्डर आते हैं। इसलिए हम कई महीनों पहले से ही जैकेटों का काम शुरू कर देते हैं और उसे स्टॉक में रखते रहते हैं।
- अनस, व्यापारी

हम अपने कारखाने में खुद माल तैयार करते हैं। बिना किसी बिचौलिया के हम ग्राहकों को बहुत ही कम दामों में जैकेट दे पाते हैं। - जुबेर, व्यापारी

किसी भी दूसरे जैकेट मार्केट के मुकाबले हमारी मार्केट में सबसे कम दामों पर जैकेट मिलती हैं। यहां बनाई जाने वाली लैदर जैकेट उत्तर भारत और बर्फीले इलाकों में सबसे ज्यादा बिकती हैं।
- आमिर अली, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed