फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parvesh Verma slapping incident Action delhi Police register NCR AAP MLA Jarnail Singh

मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर एक्शन: पुलिस ने दर्ज की एनसीआर, आप विधायक जनरैल सिंह पर एफआईआर

Mon, 28 Sep 2026 10:03 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 28 Sep 2026 10:03 PM IST
सार

तिलक नगर में हुई झड़प और थप्पड़ मारने की घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने त्वरित कदम उठाया है। पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Parvesh Verma slapping incident Action delhi Police register NCR AAP MLA Jarnail Singh
दिल्ली डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में सड़क निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस हाई-प्रोफाइल विवाद में अब पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए शिकायत के आधार पर मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

आप विधायक के जनरैल सिंह पर एफआईआर दर्ज
वहीं, पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आप विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और डराने-धमकाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

एक बयान में कहा गया है कि पीडब्ल्यूडी के असिस्टेंट इंजीनियर की शिकायतों के आधार पर कानून की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। इस घटना के संबंध में कुछ अन्य शिकायतें भी मिली हैं, जिन पर जांच के दौरान कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश वर्मा पर एनसीआर दर्ज
तिलक नगर में हुई झड़प और थप्पड़ मारने की घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने त्वरित कदम उठाया है। पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। इस घटना के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है।

विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों का 'आप' विधायक पर सनसनीखेज आरोप
एक तरफ जहां मंत्री के खिलाफ पुलिस कार्रवाई हुई है, वहीं दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने 'आप' विधायक जनरैल सिंह पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इंजीनियरों ने विधायक जनरैल सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। इसमें आरोप लगाया गया है कि विधायक की ओर से अवैध रूप से पैसों की मांग (उत्पीड़न या रंगदारी) की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed