Delhi Station Stampede Live: क्यों मची भगदड़, दिल्ली पुलिस ने बताया; जांच टीम ने जुटाने शुरू किए सबूत
Stampede in New Delhi Railway Station Live Updates : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ के कारण शनिवार रात पहले अफरा-तफरी जैसे हालात दिखे। इसके बाद अचानक मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। हादसे के बाद रेलवे ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिये हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम को भी भेजा गया। दर्दनाक हादसे पर पीएम मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल, कार्यवाहक सीएम आतिशी समेत कई लोगों ने शोक जताया है। पढ़िए हादसे पर पल-पल की अपडेट्स
लाइव अपडेट
विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट अंतिम रिपोर्ट होगी
#WATCH | Delhi | DCP Railway KPS Malhotra says, "...RPF and Delhi Police have made a combined arrangement...Dynamic arrangements have been made for the Special trains... Arrangements have been made at both the exit points and the footover bridge. The expert committee report will… pic.twitter.com/qkrMzqLKcz
— ANI (@ANI) February 16, 2025
'प्रयागराज स्पेशल प्लेटफॉर्म नंबर 16 से चलेगी'
डीसीपी रेलवे केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि फिलहाल प्रयागराज स्पेशल प्लेटफॉर्म नंबर 16 से चलेगी और उसके बाद वंदे भारत चलेगी। रेलवे को उस शो का प्रबंधन करने दीजिए, हम अपना काम करेंगे। हमारे पास यहां पर्याप्त तैनाती है।प्रयागराज एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 14 पर ही थी: दिल्ली पुलिस
भगदड़ मामले पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि यह भ्रम 'प्रयागराज' से शुरू होने वाले एक ही नाम वाली ट्रेनों की घोषणा के कारण हुआ। प्रयागराज स्पेशल के प्लेटफॉर्म 16 पर आने की घोषणा से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि प्रयागराज एक्सप्रेस पहले से ही प्लेटफॉर्म 14 पर थी। जो लोग प्लेटफॉर्म 14 पर अपनी ट्रेन तक नहीं पहुंच पाए, उन्हें लगा कि उनकी ट्रेन प्लेटफॉर्म 16 पर आ रही है, जिसके कारण भगदड़ मच गई। इसके अलावा, प्रयागराज जाने वाली चार ट्रेनें थीं, जिनमें से तीन देरी से चल रही थीं, जिससे अप्रत्याशित रूप से भीड़भाड़ हो गई।New Delhi Railway Station stampede | As per Delhi Police, the confusion happened because of the announcement of the trains having the same initial name starting with 'Prayagraj'. The announcement of the Prayagraj Special arriving at Platform 16 led to confusion because the…
— ANI (@ANI) February 16, 2025
दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच
दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच का नेतृत्व डीसीपी रैंक के अधिकारी कर रहे हैं। मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, भगदड़ जैसी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा छह अतिरिक्त कंपनियों की आपूर्ति की गई। इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है।Delhi Police has initiated an inquest proceeding on the New Delhi Railway Station stampede incident. The Inquiry is being headed by a DCP rank officer. As per the Standard Operating Procedure, six additional companies were supplied by PHQ to control the stampede-like situation:…
— ANI (@ANI) February 16, 2025
'जैसे कुछ हुआ ही न हो'
भगदड़ की घटना पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। लेकिन सबसे अफसोस की बात यह है कि जब भी देश में ऐसी घटनाएं होती हैं, तो हमारी सरकार उस पर पर्दा डालना शुरू कर देती है। इस मामले में रेल मंत्री घटना के बाद भी कुछ भी मानने को तैयार नहीं थे। वह लगातार सफाई दे रहे थे, जैसे कुछ हुआ ही न हो। एलजी साहब ने 29 मिनट बाद ट्वीट को एडिट किया, जैसे कुछ हुआ ही न हो। हजारों लोग वहां दिख रहे हैं। इसे नियंत्रित करने के लिए कोई रेलवे प्रशासन नहीं है। और पूरे मामले की लीपापोती शुरू हो गई है, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।आप सांसद राघव चड्ढा ने व्यवस्था पर उठाए सवाल
आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है और मुझे लगता है कि इस पूरी घटना ने पूरे देश की आत्मा को झकझोर दिया है। मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों को शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं और जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। आगे कहा कि यह पूरी घटना हमारे भारतीय रेलवे के कुप्रबंधन और लापरवाही के स्तर को दर्शाती है। 11 फरवरी को संसद में बोलते हुए मैंने कहा था कि हमारे भारतीय रेलवे की हालत ऐसी हो गई है कि जनता को आलू की बोरियों की तरह ट्रेन में ठूंस दिया जाता है।दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा पहुंचे नई दिल्ली स्टेशन
दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा, स्पेशल सीपी रॉबिन हिब्बू, स्पेशल सीपी एलएंडओ रवींद्र यादव और ज्वाइंट सीपी विजय सिंह दिल्ली पुलिस द्वारा तैयार की गई शुरुआती जांच रिपोर्ट पर बैठक के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे डीसीपी ऑफिस पहुंचे। अधिकारी अनाउंसमेंट सिस्टम की खामियों की भी जांच करेंगे।#WATCH | Delhi Police Commissioner Sanjay Arora, Special CP Robin Hibbu, Special CP L&O Ravindra Yadav and Joint CP Vijay Singh reach the Railway DCP Office at New Delhi Railway Station for a meeting over the initial enquiry report prepared by Delhi Police. Officials to also look… pic.twitter.com/aco0k08HIk
— ANI (@ANI) February 16, 2025