04:45 PM, 24-Jan-2023
भाजपा और आप के बीच 111 और 151 का अंतर
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मेयर चुनाव के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच 111 और 151 का अंतर है। आम आदमी पार्टी सदन में मीडिया के सामने हेड काउंट कर हाजिरी लगवाई।
04:23 PM, 24-Jan-2023
दुर्गेश पाठक का आरोप भाजपा ने की आप पार्षद खरीदने की कोशिश
आम आदमी पार्टी के पार्षद सदन में धरने पर बैठे, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के पास मेयर बनाने के लिए संख्या नहीं है, वह शुरू से कह रहे हैं कि मेयर तो उनका ही बनेगा, उन्होंने हमारे पार्षदों को खरीदने की कोशिश की मगर खरीद नहीं पाए, हमारे पार्षद कट्टर ईमानदार हैं, वह नहीं बिके। अब पीठासीन अधिकारी जब तक आकर मेयर का चुनाव नहीं कराएंगी, वह सदन में ही बैठे रहेंगे।
04:10 PM, 24-Jan-2023
सदन के बाहर धरने पर बैठीं रेखा गुप्ता
भाजपा की मेयर प्रत्याशी रेखा गुप्ता सदन के बाहर धरने पर बैठीं, आम आदमी पार्टी के सारे 135 पार्षद, 13 विधायक, तीन सांसद सदन में बैठे, माइक बंद, पीठासीन अधिकारी, कमिश्नर, निगम सचिव सब गए।
03:59 PM, 24-Jan-2023
महिला पार्षद के साथ धक्का मुक्की
भाजपा पार्षद योगेश कुमार ने कहा कि सम्मानित सासंद गौतम गंभीर पर आम आदमी पार्टी के पार्षद ने अभद्र टिप्पणी की, इसका विरोध किया तो महिला पार्षद के साथ धक्का मुक्की पर उतारू हो गए।
03:08 PM, 24-Jan-2023
नहीं हो पाया चुनाव
आम आदमी पार्टी का एक पार्षद निगम सचिव से बात करने के लिए जैसे ही मंच पर चढ़ा, भाजपा के पार्षदों ने इसका जबरदस्त विरोध किया। इसके बाद शोर थमता न देखकर सदन की कार्यवाही को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। एक बार फिर नहीं हो पाया मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव।
03:07 PM, 24-Jan-2023
सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
आम आदमी पार्टी के पार्षद मनोनीत सदस्यों को सदन से बाहर करने की मांद करते रहे। उनका कहना था कि इसके बाद ही मेयर का इलेक्शन हो, जिसके बाद सदन कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया गया।
02:29 PM, 24-Jan-2023
सदन में लगे मोदी-मोदी के नारे
जय भाजपा, तय भाजपा और जय मोदी का नारा लगने पर सदन में शोर मच गया। इस बीच वार्ड 245-250 पार्षदों की शपथ चल रही, फिर कुछ देर के ब्रेक के बाद शुरू होगी मेयर चुनाव के लिए वोटिंग। सोनी पांडेय ने बोला नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद, इसके बाद फिर से हंगामा हो गया। वहीं बृजेश कुमार ने बागेश्वर धाम की जय का लगाया नारा, इसके बाद सदन में लग रहे मोदी मोदी के जबरदस्त नारे।
02:27 PM, 24-Jan-2023
शकीला बेगम ने जय श्रीराम की जगह जय सियाराम के नारे लगाने की दी सलाह
शकीला बेगम ने सदन में शपथ ग्रहण करने के बाद जय श्री राम की जगह, जय सियाराम का नारा लगाने की सलाह दी जिसके बाद सदन में हल्की नोकझोंक हुई।
12:52 PM, 24-Jan-2023
बॉबी किन्नर को मिली सर्वाधिक अटेंशन
बॉबी किन्नर ने शपथ लिया तो उन्हें सबसे ज्यादा अटेंशन मिला। दिल्ली में पहली बार कोई ट्रांसजेंडर चुनाव जीतकर सदन में पहुंचा है। बॉबी किन्नर ने सुल्तानपुरी वार्ड से चुनाव जीता है और आज पार्षद के रूप में शपथ ग्रहण किया है। इसके बाद भाजपा की मेयर प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण किया।
12:47 PM, 24-Jan-2023
इकबाल सिंह ने पंजाबी में ली शपथ
दूसरी बार चुनाव जीत कर आए पूर्ववर्ती उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर रहे राजा इकबाल सिंह ने पंजाबी में शपथ ग्रहण किया।