फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Mahapanchayat : जंतर-मंतर पर महापंचायत में पहुंचे किसान, संयोजक डल्लेवाल बोले-राष्ट्रपति को देंगे ज्ञापन

Mon, 22 Aug 2022 08:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Aug 2022 08:38 PM IST
खास बातें

Kisan Mahapanchayat, Kisan Andolan today News in Hindi: जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत को लेकर दिल्ली की सभी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी है। दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम भी लगा है। वहीं, गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में लिया है।  किसानों ने जंतर-मंतर पर पुलिस की बैरिकेडिंग गिरा दिया है। दिल्ली पुलिस ने किसानों को जंतर-मंतर पर महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी है। यहां पढ़ें, किसान महापंचायत से जुड़ा हर अपडेट...

विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat Updates: Kisan Andolan Farmer Protest Jantar Mantar Delhi Rakesh Tikait Latest News
जंतर मंतर पर किसान - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:05 PM, 22-Aug-2022
दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में किसान पहुंच चुके हैं। किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यहां प्रदर्शन कर रहे हैं।
01:14 PM, 22-Aug-2022

जंतर मंतर पर महापंचायत शुरू

संयुक्त किसान मोर्चा अराजनैतिक के आह्वान पर जंतर मंतर पर महापंचायत शुरू हो गई है। संयोजक जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा अपनी मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
01:06 PM, 22-Aug-2022

कई किलोमीटर का लगा लंबा ट्रैफिक जाम

शास्त्री पार्क से कश्मीरी गेट राजघाट की तरफ और तीस हजारी कोर्ट से घंटाघर तक कई किलोमीटर का लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। वहीं, कश्मीरी गेट के पास ट्रैफिक जाम के कारण यात्री सवार एक डीटीसी इलेक्ट्रिक बस ने भी अपना रास्ता बदला।
12:05 PM, 22-Aug-2022

किसानों को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-यूपी सीमा पर गाजीपुर में प्रदर्शन कर रहे किसानों को हिरासत में लिया। 
11:53 AM, 22-Aug-2022

संयुक्त किसान मोर्चा ने खुद को महापंचायत से किया अलग

एसकेएम ने स्पष्टीकरण दिया है कि जंतर मंतर पर आज का विरोध संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का आह्वान नहीं है। कुछ किसान संघ जो 2020-21 के किसानों के विरोध के दौरान एसकेएम का हिस्सा थे, वही इसका आयोजन कर रहे हैं। बीकेयू एकता सिद्धूपुर के जगजीत सिंह दल्लेवाल विरोध का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि बाकी किसान संघ और नेता इसका हिस्सा नहीं हैं। 
11:47 AM, 22-Aug-2022

महापंचायत शुरू होने में देरी

किसानों का समूह जंतर मंतर पर पहुंच रहा है। अभी भी किसान सीमाओं से दिल्ली में प्रवेश कर रहे हैं। अभिमन्यु कुहाड़ के नतृत्व में हरियाणा से किसानों का एक समूह सिंधु बॉर्डर पर पहुंचा। वहीं महापंचायत शुरू होने में देरी हो रही है, दोपहर 12 बजे के बाद शुरू होने की उम्मीद है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:32 AM, 22-Aug-2022

ये हैं किसानों की प्रमुख मांगें

-लखीमपुर खीरी नरसंहार के पीड़ित किसान परिवारों को इंसाफ, जेलों में बंद किसानों की रिहाई और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी 
-स्वामीनाथन आयोग के सी2+50 प्रतिशत फॉर्मूले के अनुसार एमएसपी की गारंटी का कानून
-देश के सभी किसानों को कर्जमुक्त करने 
-बिजली बिल 2022 को रद्द करने 
-गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने और बकाया राशि का तत्काल भुगतान 
-विश्व व्यापार संगठन से बाहर आए और सभी मुक्त व्यापार समझौते रद्द करने 
-किसान आंदोलन के दौरान दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं
-प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के बकाया मुआवजे का तत्काल भुगतान
-अग्निपथ योजना की वापसी
11:22 AM, 22-Aug-2022

जाम में फंसी एंबुलेंस

दिल्ली यूपी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगने से राष्ट्रीय राजमार्ग 9 और गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी वाहनों की कतार लगी है। राजनगर एक्सटेंशन से एलिवेटेड रोड होते हुए यूपी गेट जाने वाले रास्ते पर वाहनों की कतार लगी है। इस बीच दिल्ली जाने वाली लेन पर एंबुलेंस भी फंसी है। 

11:15 AM, 22-Aug-2022

पुलिस ने इन रास्तों से बचने की दी सलाह

वहीं, पुलिस ने ट्वीट कर वाहन चालकों को जंतर मंतर पर किसानों की महापंचायत के चलते टालस्टाय मार्ग, संसद मार्ग, जनपथ रोड, अशोका रोड, आउटर सर्कल कनॉट प्लेस, बाबा खड़क सिंह मार्ग और पंडित पंत मार्ग से बचने को कहा है। वहीं, किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बाहरी जिले के टिकरी सीमा, प्रमुख चौराहों, रेलवे पटरियों और मेट्रो स्टेशनों पर स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बल की पर्याप्त तैनाती की गई है।
11:12 AM, 22-Aug-2022

पुलिस के जवान अलर्ट मोड पर

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि पुलिस के जवान अलर्ट मोड पर हैं। गाजीपुर सीमा पर वाहनों की लंबी कतार लगी है। हर एक वाहन को पुलिस द्वारा चेक किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि सिंघु बॉर्डर पर वाहनों की आवाजाही भी धीमी है। यहां महापंचायत के मद्देनजर अतिरिक्त पिकेट लगाए गए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अतिरिक्त पिकेट लगाने के कारण यातायात की गति धीमी रही है। हम यातायात का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए कर्मियों को तैनात किया गया है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed