फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmer Protest: किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले,शंभू बॉर्डर पर फिर हलचल

Wed, 14 Feb 2024 07:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 14 Feb 2024 07:23 AM IST
खास बातें

Delhi Farmers Protest News Live Updates: किसानों का दिल्ली कूच रोकने के लिए केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच चली मैराथन बैठक में फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी पर बात अटक गई। दिल्ली से सटी सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
Kisan Andolan Live Updates Farmer Protest on Delhi Border Delhi Chalo March Latest News in Hindi
डीएनडी पर लगा भीषण जाम - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

07:22 AM, 14-Feb-2024

'बाधाओं' को किया जा रहा है मजबूत

किसान आज फिर दिल्ली की ओर बढ़ना जारी रखेंगे। इस बीच किसानों को दिल्ली तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने दीवारों की जो बाधाएं खड़ी की हैं उनमें कंक्रीट का मसाला भरकर उन्हे और मजबूत किया जा रहा है। 
02:01 AM, 14-Feb-2024

किसानों पर आंसू गैस

किसानों को दिल्ली की ओर बढ़ने और तितर-बितर करने के लिए दिल्ली पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। किसानों ने दिल्ली की ओर बढ़ते जाने का एलान किया है।
विज्ञापन
12:57 AM, 14-Feb-2024

रात को भी जारी है जांच

किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर दिल्ली पुलिस रात को भी मुस्तैदी के साथ  जांच पड़ताल में जुटी है। किसानों का कहना है कि वे दिल्ली की तरफ बढ़ते रहेंगे। 
08:03 PM, 13-Feb-2024

डीएनडी पर लगा भीषण जाम

किसानों के विरोध के चलते दिल्ली की सीमाओं पर भारी फोर्स तैनात रही। इसके बावजूद दिल्ली-नोएडा-दिल्ली (डीएनडी) फ्लाईवे पर भारी जाम देखा गया। शाम में दिल्ली से नोएडा आ रहे वाहनों की कतारें लग गईं, जिससे वाहन रेंगते हुए नजर आए।
 
06:42 PM, 13-Feb-2024

टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किसानों के विरोध के मद्देनजर टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतेजाम किए गए हैं। सीमेंट के बड़े-बड़े ब्लॉक डालकर रोड को जाम कर दिया गया है।
 
05:13 PM, 13-Feb-2024

किसानों के दिल्ली कूच का भाकियू नेता राकेश टिकैत ने किया समर्थन

बंगलुरु पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को कहा कि एमएसपी पर कानून, स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट को लागू करने और कर्ज माफी की मांग से सभी किसान चिंतित हैं। किसानों ने इन मुद्दों को लेकर दिल्ली कूच किया है, जिसका वो समर्थन करते हैं। साथ ही उन्होंने इस प्रदर्शन को लेकर कहा कि कई किसान संघ हैं और उनके अलग-अलग मुद्दे हैं। अगर सरकार दिल्ली की ओर मार्च कर रहे इन किसानों के लिए कोई समस्या खड़ी करती है तो वे भी इससे दूर नहीं रहेंगे। साथ ही कहा कि लागत में वृद्धि के अनुरूप उपज की कीमत नहीं बढ़ रही है और सरकार पर ऐसे कदम उठाने का आरोप लगाया जो किसानों के हित में नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
04:59 PM, 13-Feb-2024

गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे किसान

गाजीपुर बॉर्डर पर 15 से 20 किसान पहुंचे हैं। बताया जा रहा है ये किसान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मुरादनगर, मेरठ और बरेली से आए हैं। इनका कहना है कि अगले दो घंटे में यहां पर किसानों की संख्या बढ़ने वाली है। इनके ट्रैक्टर पुलिस थानों में खड़े हैं हर नाके पर इन्हें रोका गया, लेकिन ये पुलिस को चकमा देकर यहां पहुंच गए।
04:39 PM, 13-Feb-2024

सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तैयार

सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा को लेकर पुलिस और और सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। रोड को सीमेंट के ब्लॉक रखकर बंद कर दिया गया है। साथ ही दिल्ली पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान तैनात हैं।
04:27 PM, 13-Feb-2024
फरीदाबाद में रोके गए किसान
किसान संगठनों के दिल्ली कूच आह्वान के मद्देनजर पुलिस ने जिले के बॉर्डर एरिया गदपुरी टोल प्लाजा, सीकरी, झाड़ सेतली, खोरी व मांगर के नाकों पर पुलिस ने सोमवार रात से ही बैरिकेडिंग लगाई हुई थी। एक दिन पहले ही जिले के भाकियू नेताओं ने दिल्ली कूच करने की चेतावनी दी थी। मंगलवार सुबह मोहना से भाकियू नेता करीब 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार करीब 400 कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के लिए निकले। गदपुरी टोल के पास नाके पर भारी संख्या में मौजूद पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक लिया।
04:21 PM, 13-Feb-2024
फरीदाबाद में 50 से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉलियों को मौजपुर टोल प्लाजा पर रोका गया
भारतीय किसान यूनियन के मोहना से दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों को 50 ट्रैक्टर ट्रॉलियों के जत्थे को पुलिस ने गतपुरी टोल प्लाजा पर रोक लिया। गतपुरी बॉर्डर्र, बदरपुर, मौजपुर, मीठापुर समेत जिले के कई नाका पर पुलिस ने सुबह से ही बैरिकेेडिंग लगाकर रास्ता रोका। दूसरी तरफ, जिले के कई भाकियू और आप पार्टी के नेताओं को सोमवार रात में ही हिरासत में लिया गया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed