Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnu Deo Sai Jashpur visit; Union Minister Manjhi to attend SC-ST conclave, read here today programs

जशपुर जायेंगे सीएम साय: एससी-एसटी कॉन्क्लेव में शाामिल होंगे केंद्रीय मंत्री मांझी, रायपुर में आज क्या खास?

Sat, 28 Nov 2026 10:22 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 10:22 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज 28 नवंबर को अपने गृहजिले जशपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वे सुबह 11:10 बजे रायपुर हेलीपैड से जशपुर रवाना होंगे। यहां मुख्यमंत्री सोलर ऑन ग्रिड पावर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सोहरई करम महोत्सव में शामिल होंगे। ग्राम जोकारी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। कई सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

विज्ञापन
CM Vishnu Deo Sai Jashpur visit; Union Minister Manjhi to attend SC-ST conclave, read here today programs
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज 28 नवंबर को अपने गृहजिले जशपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वे सुबह 11:10 बजे रायपुर हेलीपैड से जशपुर रवाना होंगे। यहां मुख्यमंत्री सोलर ऑन ग्रिड पावर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सोहरई करम महोत्सव में शामिल होंगे। ग्राम जोकारी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। कई सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

विज्ञापन



छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस आज: 14 साहित्यिक कृतियों का होगा विमोचन
छत्तीसगढ़ की अस्मिता, लोक संस्कृति, परंपराओं और छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव को समर्पित छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 28 नवंबर को राजधानी रायपुर में किया जाएगा। सिविल लाइंस स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में होने वाले इस समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 10 बजे करेंगे। इस दौरान पर्यटन, संस्कृति राजेश अग्रवाल मौजूद रहेंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के साथ साहित्यिक सृजन को प्रोत्साहित करने वाली विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एवं रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे। समारोह के उद्घाटन सत्र में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार स्वागत उद्बोधन देंगी। आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा अध्यक्षीय उद्बोधन देंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय एससी-एसटी हब कॉन्क्लेव में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में शनिवार को राष्ट्रीय एससी-एसटी हब कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शामिल होंगे। इस दौरान वे राष्ट्रीय एससी-एसटी हब के नए कार्यालय का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ आज से 
प्रदेश के स्कूलों में 28 नवंबर से  पांच दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत छत्तीसगढ़ी एवं स्थानीय बोलियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कई कार्यक्रम और प्रतियोगिता आयोजित किये जायेंगे। इसमें विद्यार्थी निबंध, भाषण, वाद-विवाद और लोकगीत प्रतियोगिता होगी।


महादेव बेटिंग एप केस: हिमांशु की आज स्पेशल कोर्ट में होगी पेशी
महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप केस में दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को आज शनिवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। उसकी रिमांड शनिवार को खत्म हुई थी। आरोपी हिमांशु पर 15 करोड़ रुपए लेने का आरोप है। केंद्रीय जांच एजेंसी उसे आज कोर्ट में पेश कर दोबारा पूछताछ के लिए रिमांड मांग सकती है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान हिमांशु ईडी के अधिकारियों को सहयोग नहीं कर रहा है। उस पर आरोप है कि उसने महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से केस को रफा-दफा कराने के लिये 15 करोड़ रुपए मांगे थे। इस मामले में उसने प्रमोटरों को जज और अधिकारियों को मैनेज करने का भरोसा दिलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed