Amar Ujala Samvad Live: अंतिम सत्र में कॉमेडियन सुमेध शिंदे ने लोगों को गुदगुदाया, सिने सितारों की मिमिक्री की
{"_id":"66d5168208d7451a4e07fa24","slug":"amar-ujala-samvad-in-gurugram-live-haryana-cm-nayab-singh-saini-nitin-gadkari-to-kangana-ranaut-guest-list-2024-09-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Samvad Live: अंतिम सत्र में कॉमेडियन सुमेध शिंदे ने लोगों को गुदगुदाया, सिने सितारों की मिमिक्री की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 02 Sep 2024 07:03 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Sep 2024 07:03 PM IST
खास बातें
Amar Ujala Samvad Haryana News Live: देश और हरियाणा के बहुआयामी विकास पर महामंथन अमर उजाला संवाद हरियाणा में हुआ। गुरुग्राम स्थित होटल क्राउन प्लाजा में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, धर्म, फिल्म व कारोबार जगत की नामचीन हस्तियां लोगों से रूबरू हुईं।
विज्ञापन
Amar Ujala Samvad
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:51 PM, 02-Sep-2024
जावेद अख्तर ने किया था फोन
साल 2008 में मैंने शाहिद और ऋतिक की मिमिक्री की थी। तो तब कोई करता नहीं था। मेरी इस परफॉर्मेंस से जावेद अख्तर काफी इंप्रेस हुए थे और उन्होंने मुझसे पूछा था कि अगल मैं आपके फोन कर के घर बुलाता हूं तो आप अपनी परफॉर्मेंस का कितना फीस चार्ज करेंगे। आज भी वह मुझे पहचानते हैं और आज भी हम दोनों टच में हैं। यह सब टैलेंट और इंडियन आइडल की बदौलत है।

06:32 PM, 02-Sep-2024
आप मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं और डबिंग आर्टिस्ट भी हैं। दोनों में क्या अंतर है?
डबिंग में अलग स्क्रिप्ट होती है। आपको उसके हिसाब से सोचना होगा कि यह डायलॉग कैसे बोला जाएगा। जैसे कि अमर उजाला संवाद लिखा है तो इसे आमिर खान कैसे बोलेंगे, उनके लहजे के हिसाब से बोलना होगा। उसी तरह जॉन अब्राहम कैसे बोलेंगे उस हिसाब से बोलेंगे। अगर कोई स्क्रिप्ट मिमिक्री आर्टिस्ट पढ़ पाता है तो उसमें डबिंग कर सकते हैं। जैसे मैं एक चीज को नौ भाषाओं में डब कर लेता हूं।

06:25 PM, 02-Sep-2024
स्टैंडप कॉमेडियन सुमेध शिंदे ने मिमिक्री कर लोगों को हंसाया
स्टैंडप कॉमेडियन सुमेध शिंदे संवाद के मंच पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेरे जर्नी इंडियन आइडल ऑडिशन से शुरू हुई थी। तब मेरे सामने एक ऐसा म्यूजिक डायरेक्टर बैठा था जिसकी वजह से सिंगर नहीं बन पाया, जानते हो वह शख्स कौन था, उनका नाम अन्नू मलिक था। उन्होंने अपने चर्चित अंदाज में अन्नू मलिक की मिमिक्री करके लोगों को हंसाया।
06:01 PM, 02-Sep-2024
अगर हम विदेशी सभ्यता अपनाएंगे तो वहां की बुराइयां भी आएंगी
हम विदेशी सभ्यता अपनाएंगे तो उसके साथ दूसरा पहलू भी आएगा, उसकी बुराइयां भी आएंगी। वहां तो डॉग साइकेट्रिस्ट भी होते हैं। कुत्ते वहां ठीक थे, लेकिन इंसानों के साथ रहकर उनकी भी हालत खराब हो गई। पश्चिम के लोग भारत का रुख कर रहे हैं। इतनी उपलब्धि के बाद भी वो खुश नहीं हैं। तो कुछ तो गलत कर रहे होंगे वो।
05:59 PM, 02-Sep-2024
खुद को मारने वालों की संख्या ज्यादा, मानसिक रोग बढ़ रहा
गुरु नित्यानंद चरण दास ने कहा कि जो लोग खुद को मार रहे हैं उनकी संख्या ज्यादा है उनसे जिनको दूसरे मार रहे हैं। एक आतंकी हमला होते हैं सब लोग बात करने लगते हैं। एक मर्डर होता है पहले पन्ने की खबर बनती है। एक वॉर शुरू होता है वह सालों-सालों चलता है। लेकिन वहीं पर जो लोग खुद को मार रहे हैं उस पर कोई सवाल नहीं हो रहा है। लोग समझ भी नहीं रहे हैं। मानसिक रोग बढ़ रहा है। 1970-80 के मुकाबले बताइए कि आज लोग ज्यादा खुश हैं या दुख है।
05:53 PM, 02-Sep-2024
20 साल में सफलता की बदल गई परिभाषा
गुरु नित्यानंद चरण दास ने कामयाबी की राह विषय पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि बीते 20 साल में सफलता की परिभाषा बदल गई है। किस चीज को हम कामयाबी और सफलता मानते हैं। सबकी सफलता की परिभाषा अलग है। पहले सफलता चरित्र से मानी जाती थी। अब सफलता की परिभाषा पर्सनिलटी से मानी जाती है। आप कैसे दिखते हैं, कैसा पहनते हैं, चाहें आपने किसी को धोखा ही क्यों न दिया हाे। कैसे आप बाहरी तरीके से सफलता अर्जित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:46 PM, 02-Sep-2024
संवाद के मंच पर पहुंचे आध्यात्मिक गुरु नित्यानंद चरण दास
अमर उजाला संवाद हरियाणा के मंच पर आध्यात्मिक गुरु नित्यानंद चरण दास पहुंचे चुके हैं। उन्होंने हरे रामा-हरे कृष्णा से अपने संबोधन की शुरुआत की। कामयाबी की राह विषय पर उन्होंने अपने विचार रखे।
05:44 PM, 02-Sep-2024
सवाल- आप जब गांधी परिवार पर हमले बोलती हैं, तब यह हमले तीखे होते हैं? कांग्रेस सरकार के समय का कोई एक निर्णय जिसे आप अच्छा मानती हों।
जवाब- कंगना ने कहा कि आप सोचते हैं जैसे मुझे जैसे उनसे कोई निजी बैर है। मुझे लगता है उस परिवार ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। मुझे इस बात को लेकर रोष है। आज भी वह परिवार जिस तरह से चल रहा है, जिस तरह से वो बाते करते हैं, चाहे राहुल कहें कि अमेरिका यहां आकर हस्तेक्षप करना चाहिए, चाहे राहुल स्टॉक मार्केट को लेकर, चाहे राहुल जाति को लेकर कहें और चाहे कुछ भी कहें मुझे खून खौलता है। यह अपने लिए नहीं है। मुझे तो राहुल गांधी के लोग हर हफ्ते कोर्ट से नोटिस भिजवाते हैं। सुप्रीम कोर्ट से तक नोटिस भिजवाते हैं। देश को इस परिवार ने शुरुआत से अब तक नुकसान पहुंचाया है।

05:36 PM, 02-Sep-2024
सवाल- हरियाणा और महाराष्ट्र में मॉब लिचिंग की घटनाएं हुई, इस पर राहुल गांधी कहते हैं कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है।
जवाब- कंगना ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं तो वह कुछ न कुछ तो बोलेंगे। लेकिन देश में आज जिस पार्टी की सरकार है उसका नारा राष्ट्रवाद है, सबका साथ-सबका विकास नारा है, नेशन फर्स्ट नारा है। उनको जितना दिमाग है वो उतनी बात करेंगे।

05:25 PM, 02-Sep-2024
सवाल- आपको लग रहा है कि अभिव्यक्ति की आजादी का गलत इस्तेमाल हो रहा है। यह सवाल इसलिए पूछा जा रहा है कि जिस पार्टी की टिकट पर चुनकर आप संसद तक पहुंची है, उसी पार्टी की सरकार है। उसके बावजूद आपको लगता है कि आपकी आवाज दबाई जा रही है।
जवाब- इमरजेंसी फिल्म का नाम बदलने की बात कह कंगना ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह मान लेना कि जो लोग सरकार में हैं उन्हीं का सिक्का चलता है, ऐसा नहीं है। सरकार ने हमें रखा है जनता के काम करने के लिए। हमें सरकारी को मुलाजिम बनाया गया है। कभी किसी का पैर टूट जाता है नाली टूट जाती है। हर तरीके का काम हमारे पास आता है, लेकिन हमारा निजी काम होता है उसके लिए हमारी कॉल कोई नहीं उठाता है। यह है भाजपा की सच्चाई। राजनीति या मंडी क्षेत्र के लिए अगर मैं मदद मांगू तो पार्टी मदद करेगी। लेकिन फिल्म से जुड़ी किसी भी प्रकार की मदद के लिए वहां से अपेक्षा नहीं करती हूं। मुझे पार्टी से कोई निराशा नहीं है, हम उनके साथ है। फिल्ममेकर के तौर पर मुझे निराशा है सेंसर बोर्ड है, क्योंकि किसी भी ग्रुप से हमारी मीटिंग नहीं करवाई।