Kisan Andolan: किसानों का दिल्ली मार्च आज, पुलिस ने राजधानी से लगे सभी बॉर्डर पर बढ़ाई चौकसी
{"_id":"65e7f5561ffd2b7dbc05aaa6","slug":"farmer-protest-live-updates-delhi-chalo-march-jantar-mantar-today-police-alert-news-in-hindi-2024-03-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"Kisan Andolan: किसानों का दिल्ली मार्च आज, पुलिस ने राजधानी से लगे सभी बॉर्डर पर बढ़ाई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 06 Mar 2024 01:51 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:51 PM IST
खास बातें
Kisan Andolan Delhi Chalo March Live Updates in Hindi: अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान ने 6 मार्च को दिल्ली कूच का एलान किया है। आज राजस्थान, मध्यप्रदेश व बिहार सहित देशभर के कई राज्यों से किसान दिल्ली पहुंचेंगे। जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी से लगे बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट
विज्ञापन
Farmer Protest
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
01:49 PM, 06-Mar-2024
अपनी मांगों पर अड़े किसान
मंगलवार को रैली में किसान नेता डॉ. दर्शन पाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों की मानी गईं मांगों को तुरंत लागू किया जाए। इनमें एमएसपी की कानूनी गारंटी व खरीद, किसान-मजदूरों की कर्जामुक्ति, लखीमपुर खीरी कांड के आरोपियों को सख्त सजा देने, किसानों पर दर्ज केस वापस लेना शामिल हैं। रैली के मंच से संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली किसान महापंचायत में भारी संख्या में शामिल होने की घोषणा की गई। इस मौके पर किसानों ने जुलूस की शक्ल में त्रिपड़ी बाजार से डीसी आफिस तक रोष प्रदर्शन निकाला।
12:44 PM, 06-Mar-2024
मंगलवार को किसानों ने की विशाल रैली
संयुक्त किसान मोर्चा की मुख्य जत्थेबंदियों बीकेयू उगराहां, क्रांतिकारी किसान यूनियन और बीकेयू डकौंदा (धनेर) ने मंगलवार को पटियाला के पुड्डा ग्राउंड में एक विशाल रैली की। इस मौके पर बड़ी संख्या में जुटे किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत बाकी सभी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। मांगों के पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
11:41 AM, 06-Mar-2024
दविंदर सिंह पुनिया ने बोला हमला
किसान नेताओं अवतार सिंह कौरजीवाला, दविंदर सिंह पुनिया ने कहा कि 21 फरवरी को शंभू व खनौरी बॉर्डरों पर शांतमयी ढंग से आगे बढ़ रहे किसानों पर हरियाणा पुलिस प्रशासन ने गैर संवैधानिक ढंग से आंसू गैस के गोले छोड़े थे और गोलियां तक चलाई थीं। यह बेहद शर्मनाक व असहनीय है और इसका जिक्र पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से लिए गए नोटिस में भी दर्ज हो चुका है।
10:57 AM, 06-Mar-2024
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर बोले
किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, 'आज केएमएम और एसकेएम (गैर-राजनीतिक) द्वारा शुरू किए गए विरोध प्रदर्शन का 23वां दिन है। पहले एक घोषणा की गई थी कि अन्य राज्यों के किसान शामिल होंगे, आज से दिल्ली की ओर मार्च शुरू करें लेकिन दूर-दराज से आने वाले किसान आज दिल्ली नहीं पहुंच पाएंगे। मध्य प्रदेश, बिहार या दक्षिण भारत से सड़क या ट्रेन से आने वाले किसान आज नहीं पहुंचेंगे, दूर से आने वाले किसानों को दिल्ली पहुंचने में कम से कम 2 से 3 दिन लगेंगे। इसलिए 10 मार्च तक स्थिति साफ हो जाएगी।
#WATCH | On farmers' 'Delhi Chalo' march, farmer leader Sarwan Singh Pandher says, "...Today is the 23rd day of the protest launched by KMM & SKM (non-political). An announcement was made earlier that farmers from other states will start marching towards Delhi from today but… pic.twitter.com/p2A3TJwAkJ
— ANI (@ANI) March 6, 2024
10:33 AM, 06-Mar-2024
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
एडिशनल डीसीपी, शाहदरा, राजीव कुमार ने कहा, 'जानकारी के अनुसार, किसान आज से दिल्ली की ओर मार्च करना शुरू कर सकते हैं। इसलिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और बलों को तैनात किया गया है। इसके अलावा हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि इससे यातायात प्रभावित न हो।'
VIDEO | Farmers' protest: "As per the inputs, the farmers may start marching towards Delhi from today. Therefore, security has been tightened and forces have been deployed. Besides, we are trying to ensure that it doesn't affect the traffic," says Rajeev Kumar, Additional DCP,… pic.twitter.com/GQjyWjFgRZ
— Press Trust of India (@PTI_News) March 6, 2024
10:30 AM, 06-Mar-2024
किसानों का आज फिर दिल्ली कूच
VIDEO | Farmers' protest: Visuals from Punjab-Haryana Shambhu border as farmers prepare to march towards Delhi. pic.twitter.com/b4MoRw3Jj5
— Press Trust of India (@PTI_News) March 6, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
10:26 AM, 06-Mar-2024
जंतर-मंतर की ओर शांतिपूर्वक मार्च करेंगे किसान
किसान नेता तेजवीर सिंह ने कहा कि आज यानी छह मार्च को पूरे भारत के किसान दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर शांतिपूर्वक मार्च करेंगे। मार्च के लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के किसानों ने दिल्ली जाने की पूरी तैयारी कर ली है। बता दें कि किसानों के एलान के मुताबिक पंजाब और हरियाणा को छोड़कर बाकी राज्यों के किसान छह मार्च को शातिपूर्ण ढंग से दिल्ली कूच करेंगे।
10:08 AM, 06-Mar-2024
Kisan Andolan: किसानों का दिल्ली मार्च आज, पुलिस ने राजधानी से लगे सभी बॉर्डर पर बढ़ाई चौकसी
संयुक्त किसान मोर्चा की मुख्य जत्थेबंदियों बीकेयू उगराहां, क्रांतिकारी किसान यूनियन और बीकेयू डकौंदा (धनेर) ने मंगलवार को पटियाला के पुड्डा ग्राउंड में एक विशाल रैली की। इस मौके पर बड़ी संख्या में जुटे किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत बाकी सभी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। मांगों के पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।