Delhi-Srinagar Blast Live: नूंह में भी रूका था 'आतंकी' उमर, सामने आया नया वीडियो; अब एक और डॉक्टर की तलाश
Delhi-Srinagar Blast News Live : देश की राजधानी दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के बाद शुक्रवार देर रात कश्मीर के नौगाम पुलिस थाने में विस्फोट हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि पुलिस स्टेशन की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। इस ब्लास्ट में नौ लोगों की मौत हो गई है और 32 लोग घायल हुए हैं।
लाइव अपडेट
नूंह के गोयल अल्ट्रासाउंड सेंटर पर नूंह सीआईए की टीम जांच कर रही है। डॉ. रिहान के संबंध में पूछताछ जारी है। इससे पहले नूंह की हिदायत कालोनी स्थित डॉक्टर रिहान के घर भी पुलिस की टीम पहुंची थी। लेकिन वहां पर केवल एक बच्ची के मिलने से टीम को कोई सुराग नहीं मिला था। वहीं यह जानकारी भी मिली है कि नूंह में भी डॉक्टर उमर रूका था। हिदायत कालोनी में अफसाना का मकान किराए पर उमर ने लिया था।
दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके की जांच के बीच अल-फलाह यूनिवर्सिटी एक बार फिर जांच के घेरे में आ गई है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने यूनिवर्सिटी के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।
The Delhi Crime Branch has filed two separate FIRs against Al-Falah University, one for cheating and the second under sections of forgery. Today, a team from the Delhi Crime Branch visited the Al Falah University office in Okhla. The Delhi Police has issued a notice to the…
— ANI (@ANI) November 15, 2025
दिल्ली में बम धमाका करने वाले आतंकी डॉक्टर उमर का एक और नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फरीदाबाद की एक मोबाइल रिपेयर शॉप में मोबाइल रिपेयर करा रहा है।
नौगाम ब्लास्ट के बाद केजरीवाल ने पूछे सवाल
उमर ने नूंह के फिरोजपुर झिरका में ATM से पैसे निकालने का किया था प्रयास
घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे उपराज्यपाल
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नौगाम थाने में हुए धमाके में घायल हुए लोगों से मिलने उजाला सिग्नस अस्पताल पहुंचे हैं।लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट 2, 3 फिर से खुले
नौगाम पुलिस स्टेशन धमाके पर फारूक अब्दुल्ला का बयान
दिल्ली कार धमाके के बाद बंद सड़क यातायात के लिए खोली गई
घटनास्थल के आसपास की सड़क, जो 10 नवंबर को हुए विस्फोट के बाद बंद कर दी गई थी, अब यातायात के लिए खोल दी गई है। दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'जांच के लिए इस सड़क को अस्थायी रूप से बंद किया गया था लेकिन अब इसे खोल दिया गया है, गुरु तेग बहादुर की 350वीं जयंती पर एक बड़ा कार्यक्रम होना है। अब सब सामान्य है, इसे लोगों के लिए खोल दिया गया है। दिल्ली सुरक्षित है और सुरक्षित हाथों में है।'नेताजी सुभाष मार्ग पर एक बजे से शुरू होगी वाहनों की आवाजाही
यातायात निर्देशिका
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) November 15, 2025
दिनांक 11.11.2025 से परिचालन आवश्यकताओं के कारण नेताजी सुभाष मार्ग (छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट) पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू थे।
📍 खुलने की सूचना:
-आज 15.11.2025, दोपहर 01:00 बजे से दोनों कैरिजवे और सर्विस रोड वाहनों के लिए फिर से खोल दिए जाएंगे… pic.twitter.com/TeXhjp7mtn