Delhi NCR Weather Live: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, सड़कें जलमग्न, जलभराव से यातायात प्रभावित
Weather in Delhi NCR Rain Live Updates : दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह से रुक-रुककर बारिश देखने को मिल रही है। बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं। जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ है।
लाइव अपडेट
बारिश के बीच मंदिरों में हुआ जलाभिषेक
हापुड़ में शिवरात्रि पर बुधवार को मंदिरों में जलाभिषेक हुआ। बारिश के बीच लगातार सुबह चार बजे से दोपहर 12 बजे तक भी जलाभिषेक जारी रहा। बारिश के कारण मंदिर के आसपास के इलाके में जलभराव हुआ। इसके बाद भी लोग मंदिरों में लाइन में लगे रहे।नोएडा के सेक्टर-19 में भारी जलभराव
आज लगभग 1 घंटे की भारी बरसात के कारण सेक्टर-19 में जलभराव हो गया। बताया जा रहा है कि सेक्टर के अंदर होकर गुजर रहे बड़े नाले (ड्रेन नं.2) का नवीनीकरण का कार्य तो पूरा हो गया लेकिन आरडब्ल्यूए के बार-बार अनुरोध के बावजूद इस बड़े नाले की उचित ढंग से सफाई नहीं कराई गई। नाले और सड़कों का गंदा पानी इस बार भी घरों में भर गया, निवासियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
महरौली-बदरपुर रोड पर जलभराव
भारी बारिश के चलते दिल्ली के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया है। महरौली-बदरपुर रोड पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।#WATCH | Delhi: Severe waterlogging witnessed in parts of the national capital amid heavy rainfall.
— ANI (@ANI) July 23, 2025
Visuals from Mehrauli-Badarpur Road pic.twitter.com/8aKae5gwny
दिल्ली में भारी बारिश के बीच जाम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बीच आईटीओ पर यातायात जाम की स्थिति बन गई है।#WATCH | Traffic snarls at ITO amid heavy rain in the national capital of Delhi pic.twitter.com/uNYyW4U7UM
— ANI (@ANI) July 23, 2025
गाजियाबाद में जलभराव से गुजरते शिवभक्त
गाजियाबाद में तेज बारिश से श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के बाहर हुए जलभराव से गुजरते शिवभक्त
मूसलाधार बारिश में भीगते हुए डाक कांवड़ लेकर जाते शिवभक्त
हरिद्वार से कांवड़ लेकर गाजियाबाद में जीटी रोड स्थित मोहन नगर से मूसलाधार बारिश में भीगते हुए डाक कांवड़ लेकर पहुंचते शिवभक्त।
फरीदाबाद में बारिश के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरते डाक कांवड़ियां
दिल्ली के पंडित पंत मार्ग पर बारिश के बीच दौड़ते वाहन
#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of national capital; visuals from Pandit Pant Marg pic.twitter.com/QgxGrz8Zas
— ANI (@ANI) July 23, 2025
गाजियाबाद में बारिश से मौसम हुआ सुहावना
#WATCH | Uttar Pradesh: Rain lashes parts of Ghaziabad. pic.twitter.com/e2wj9YA8bJ
— ANI (@ANI) July 23, 2025
नोएडा के सेक्टर 75 में बारिश के बीच दौड़ते वाहन
#WATCH नोएडा (उत्तर प्रदेश): शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2025
वीडियो सेक्टर 75 से है। pic.twitter.com/50zXWuRegk