फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Forecast Live: UP-हरियाणा के कई जिलों में स्कूल बंद, बुलंदशहर में एक की मौत, दिल्ली में एडवाइजरी जारी

Fri, 23 Sep 2022 08:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 08:47 PM IST
खास बातें

Delhi-NCR Weather : दिल्ली में आज के लिए येलो अलर्ट है। साइबर सिटी गुरुग्राम में बादलों ने आफत बरसाई है और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को जिले के सभी कॉर्पोरेट और निजी संस्थानों से कर्मचारियों को घर से काम कराने की सलाह दी है। यूपी- हरियाणा के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Live Update IMD Heavy Rainfall Alert in UP and Uttarakhand Mausam Ki Jankari Monsoon News
Heavy Rain in Delhi-NCR - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:45 PM, 23-Sep-2022

भारी बारिश के अलर्ट के चलते मेरठ में कल स्कूल बंद

भारी बारिश के अलर्ट के चलते शनिवार को मेरठ जिले में कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। डीएम दीपक मीणा ने सभी बोर्ड के स्कूल बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। कहा है कि अगर कहीं स्कूल खुलने की शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सहारनपुर, शामली, बागपत और मुजफ्फरनगर में भारी बारिश के अलर्ट के चलते कक्षा एक से बारहवीं तक के स्कूल बंद किए गए हैं।
04:39 PM, 23-Sep-2022

बुलंदशहर में छत गिरने से एक महिला की मौत

बुलंदशहर में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश अब आफत बनती जा रही है। गुरुवार देर रात शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव दारापुर में एक मकान के कमरे की छत भरभरा कर नीचे आ गिरी, जिससे उसके नीचे सो रही महिला, उसका पति व एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीनों को बाहर निकाला और सीएचसी डिबाई पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
02:14 PM, 23-Sep-2022

जलभराव और जाम से लोग परेशान

बारिश से नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में जलभराव और जाम से लोग परेशान रहे। कई जगह सड़कों पर काफी दूरी तक पानी जमा हो गया था और लोगों को पानी के बीच से निकलना पड़ा। वहीं पानी से निकलने के दौरान वाहन लोगों पर पानी के छीटे मारते गए। लिहाजा लोग भीग गए और उनके कपड़े भी खराब हो गए।
01:25 PM, 23-Sep-2022

उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने बताया कि इस मॉनसून के मौसम में जिन क्षेत्रों में कम बारिश हुई थी उन क्षेत्रों में अभी बारिश देखने को मिली है। हमने उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए 23-25 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
 
12:56 PM, 23-Sep-2022

सीएम योगी ने यूपी में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया।
 
12:34 PM, 23-Sep-2022

गुरुग्राम के नरसिंहपुर में जलजमाव

लगातार भारी बारिश के बीच गुरुग्राम के नरसिंहपुर में जलजमाव देखा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:11 PM, 23-Sep-2022

ग्रेटर नोएडा में गिरी दीवार

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा की ऐसोटेक स्प्रिंग फील्ड्स सोसायटी के बेसमेंट की दीवार बारिश के कारण गिर गई।

11:47 AM, 23-Sep-2022

गुरुग्राम सेक्टर-29 में सड़कें जलमग्न

गुरुग्राम के कई हिस्सों में सड़कों पर जलभराव देखा गया। वीडियो गुरुग्राम सेक्टर-29 से है।
 
11:31 AM, 23-Sep-2022

गुरुग्राम में पेड़ गिरने से रास्ता हुआ बंद

गुरुग्राम में रातभर हुई बारिश के चलते कई सड़कों पर पानी भरा हुआ है। वहीं, डीएलएफ फेस वन में बारिश के दौरान सड़क टूटने के कारण गाड़ी फंस गई और पेड़ गिरने के कारण एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे रास्ता बंद हो गया। गुरुग्राम के बस स्टैंड पर बारिश का पानी जमा हो गया।

10:41 AM, 23-Sep-2022

नोएडा की सड़कों पर बारिश का पानी जमा हुआ

नोएडा में तेज बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव देखा गया। सेक्टर-39, सेक्टर-60 और सेक्टर- 62 की सड़कें जलमग्न हो गई।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed