{"_id":"6aa1941658c6ff26ae04f140","slug":"government-approves-removal-of-brts-project-electric-buses-to-run-on-the-roads-now-amritsar-news-c-59-1-asr1004-119470-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: बीआरटीएस प्रोजेक्ट को हटाने की सरकार ने दी मंजूरी, अब सड़कों पर चलेगी इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: बीआरटीएस प्रोजेक्ट को हटाने की सरकार ने दी मंजूरी, अब सड़कों पर चलेगी इलेक्ट्रिक बसें
Wed, 09 Sep 2026 10:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। मौजूदा सरकार ने 2016 में अकाली-भाजपा सरकार के 500 करोड़ रुपये के बीआरटीएस प्रोजेक्ट को हटाने की मंजूरी दी है। इसके तहत सड़कों के बीच बने कॉरिडोर, प्लेटफॉर्म और रेलिंग हटाई जाएंगी।
विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर ने बीआरटीएस को अमृतसर के लिए अनुपयुक्त बताया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बस स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी होती थी। मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया ने बताया कि बीआरटीएस कॉरिडोर 30 फीट सड़क घेरता था। इसे हटाने से सड़कें खुली होंगी और ट्रैफिक को राहत मिलेगी। सरकार करीब 100 इलेक्ट्रिक बसें सामान्य रूटों पर चलाने की तैयारी कर रही है। ये बसें नवंबर तक सड़कों पर उतर सकती हैं। बसों के लिए वेरका और माल मंडी में साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से पार्किंग व चार्जिंग स्टेशन बन रहा है।