फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Flood Live: दिल्ली में 'जल प्रलय', अरविंद केजरीवाल ने की अपील; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Thu, 04 Sep 2025 03:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 04 Sep 2025 03:26 PM IST
खास बातें

Delhi NCR Weather Today Live Update News in Hindi: दिल्ली-एनसीआर में आज गुरुवार सुबह फिर दिन की शुरुआत बारिश से हुई। कई हिस्सों में सुबह बारिश देखी गई। वहीं दूसरी तरफ यमुना नदी उफान पर है, जिसकी वजह से कई निचले इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। यमुना बाजार, मजनू का टीला, मयूर विहार, गीता कॉलोनी, और झरोड़ा कलां जैसे क्षेत्रों में पानी घरों और दुकानों में घुस गया है।मौसम विभाग ने इस महीने भी अच्छी बारिश का आनुमान जताया है। खराब मौसम और बारिश के कारण आज भी उड़ानें प्रभावित रहेंगी।

विज्ञापन
Delhi NCR Flood and Rain Live Update Waterlogging Traffic Advisory Weather Details in Hindi
दिल्ली सचिवालय तक पहुंचा बाढ़ का पानी - फोटो : भूपिंदर सिंह

लाइव अपडेट

03:16 PM, 04-Sep-2025
दिल्ली में यमुना का जलस्तर दो बजे तक इतना
आज दोपहर दो बजे तक दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 207.45 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से काफी ऊपर है। हथनी कुंड बैराज से 1,31,166 क्यूसेक, वजीराबाद बैराज से 1,93,090 क्यूसेक और ओखला बैराज से 2,44,478 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
03:04 PM, 04-Sep-2025
Delhi Fire: दिल्ली कैंट में हादसा, पीछे से आई बाइक डीटीसी बस में घुसी, फिर लग गई आग
दिल्ली कैंट इलाके में आज सुबह करीब 10:53 बजे एक पीसीआर कॉल मिली। जहां डीटीसी बस धौला कुआं बस स्टॉप पर डिफेंस ऑफिसर्स एन्क्लेव के पास बस रुकी थी। ताकी यात्री उतर सकें। तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल तेजी से आई और बस के पिछले हिस्से से टकरा गई। मोटरसाइकिल बस के नीचे फंस गई। जिससे संदिग्ध चिंगारी निकली। जिसकी चपेट में आकर सीएनजी बस में आग लग गई।
विज्ञापन
02:51 PM, 04-Sep-2025
पुराना वजीराबाद पुल बंद, ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की
दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसमें कहा गया है कि यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण वजीराबाद रोड पर स्थित पुराना वजीराबाद पुल वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है।

डायवर्जन
वजीराबाद फ्लाईओवर के नीचे सूर घाट
मुकरबा चौक, आईएसबीटी और तिमारपुर रोड यातायात के लिए सिग्नेचर ब्रिज होते हुए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हैं। प्रभावित सड़कों से बचें, सड़क किनारे पार्किंग न करें और यात्रा की योजना पहले से बना लें।

02:49 PM, 04-Sep-2025
दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने मांगे सुझाव, नवाचार और कार्यकुशलता पर जोर
दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोल्चा ने राजधानी की पुलिसिंग को और बेहतर और आधुनिक बनाने के लिए सभी रैंक्स के पुलिसकर्मियों से सुझाव मांगे हैं। इसके लिए खास ईमेल आईडी बनाई गई है, जहां तकनीकी सुधार, नई प्रक्रियाओं और नवाचार से जुड़ी सलाह भेजी जा सकती है। आदेश के मुताबिक, सुझाव कॉन्सेप्ट नोट के रूप में भेजने होंगे, जिसमें चार बातें साफ-साफ लिखी जानी चाहिए। मौजूदा स्थिति, सामने आने वाली चुनौतियां, उसका समाधान और उससे होने वाले फायदे के बारे में बताएं। यह सुझाव 20 सितंबर 2025 तक भेजे जा सकते हैं। आदेश पर पुलिस आयुक्त के ओएसडी के हस्ताक्षर हैं। सरल भाषा में कहें तो अब दिल्ली पुलिस खुद अपने स्टाफ से बेहतर कामकाज और नई सोच के लिए आइडियाज मांग रही है।
02:02 PM, 04-Sep-2025
दिल्ली में बाढ़... पूर्व सीएम केजरीवाल की आप के कार्यकर्ताओं से अपील
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रशासन के साथ कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने की अपील की है। केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। मैं आप के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि प्रशासन के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्यों में जुट जाएं। हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाएं।

01:39 PM, 04-Sep-2025
दिल्ली सचिवालय तक पहुंचा बाढ़ का पानी
दिल्ली में लगातार यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। यमुना का पानी सड़कों तक पहुंच गया है। दिल्ली सचिवालय तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
01:09 PM, 04-Sep-2025
कश्मीरी गेट बस अड्डे तक पहुंचा यमुना का पानी

01:07 PM, 04-Sep-2025
जीएसटी पर सीएम रेखा गुप्ता का आया बयान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जीएसटी को लेकर कहा कि मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना चाहती हूं, उन्होंने देश के आम नागरिक को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। इतनी बड़ी राहत जिससे न सिर्फ आम आदमी को फायदा होगा बल्कि स्वास्थ्य क्षेत्र, बीमा, घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, शिक्षा जैसे कई क्षेत्रों में दी गई राहत के लिए जनता प्रधानमंत्री का धन्यवाद करती है। उन्होंने जनता के मन की बात जानते हुए एक-एक करके हर चीज पर पुनर्विचार किया। इससे हमारे छोटे-बड़े सभी व्यवसाय बड़ी स्थिरता के साथ चल पाएंगे। मुझे लगता है कि यह एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद।

 
12:41 PM, 04-Sep-2025
दिल्ली के सिविल लाइन इलाके में घुसा पानी

11:35 AM, 04-Sep-2025
यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर डीएमआरसी का अलर्ट
यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाला संपर्क मार्ग वर्तमान में दुर्गम है। स्टेशन चालू है और इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध है। डीएमआरसी ने इसकी जानकारी दी है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed