Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MCD Ward Committee Election LIVE: एमसीडी वार्ड कमेटी चुनाव में BJP की जीत, AAP को शिकस्त; देखें कहां कौन जीता

Wed, 04 Sep 2024 07:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 04 Sep 2024 07:01 PM IST
खास बातें

Delhi MCD Ward Committee Election: केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद एमसीडी की 12 वार्ड समितियों के चुनाव बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कराए गये। चुनाव के परिणामों के मुताबिक भाजपा ने जीत हासिल की है। 12 जोन में से सात पर भाजपा और पांच पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है।

विज्ञापन
Delhi MCD Ward Committee Election LIVE Presiding officer appointed on the orders of LG vk saxena
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:19 PM, 04-Sep-2024

नरेला जोन

चेयरमैन
पवन कुमार (वार्ड नं.-30) भाजपा (विजेता)
श्वेता खत्री (वार्ड नं.-01) आप

कुल वोट - 20
आप - 09
भाजपा - 11

उप चेयरमैन
बबीता (वार्ड नं.-31) भाजपा (विजेता)
रितु मुकेश कुमार (वार्ड नं.-26) आप

कुल वोट - 20
आप - 09
भाजपा - 11

वार्ड समिति से स्थायी समिति के लिए एक सदस्य
अंजू देवी (वार्ड नं.-29) भाजपा (विजेता)
मनीषा जसबीर कराला (वार्ड नं.-33) आप

कुल वोट - 20
आप - 08
भाजपा - 12
05:10 PM, 04-Sep-2024

नरेला क्षेत्रवाद कमेटी में अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत

नरेला क्षेत्रवाद कमेटी में अध्यक्ष पद पर भाजपा पार्षद ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
05:10 PM, 04-Sep-2024

मध्य क्षेत्र वार्ड समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत

मध्य क्षेत्र वार्ड समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत दर्ज की। इस बार समिति के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा पार्षद ने जीत हासिल की। इस वार्ड कमेटी में स्थाई समिति के सदस्य के पद पर भाजपा पार्षद ने जीत हासिल की।

अध्यक्ष- सुगंधा वार्ड नं.178 भाजपा
उपाअध्यक्ष- शरद कपूर वार्ड नं.146 भाजपा
वार्ड समिति से स्थायी समिति के लिए एक सदस्य- राज पाल सिंह वार्ड नं.174 भाजपा
04:47 PM, 04-Sep-2024

साउथ जोन में आम आदमी पार्टी की जीत

साउथ जोन में आम आदमी पार्टी की ओर से कृष्ण जाखड़ वार्ड 172 और उपाध्यक्ष पर राज बाला टोकस वार्ड 151 से जीत दर्ज की है। वहीं वार्ड समिति से स्थायी समिति के लिए आप के प्रेम चौहान (वार्ड 164) ने जीत दर्ज की है।
04:39 PM, 04-Sep-2024

सिविल लाइन वार्ड कमेटी में एक वोट से जीती भाजपा

सिविल लाइन वार्ड कमेटी में भाजपा एक वोट से अध्यक्ष पद पर जीती। इस वार्ड समिति में उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा पार्षद की जीत हुई। इस वार्ड कमेटी में स्थाई समिति के सदस्य के पद पर भाजपा पार्षद ने जीत हासिल की।
04:14 PM, 04-Sep-2024

दक्षिण क्षेत्र वार्ड समिति में आप को 16 और भाजपा को सात वोट मिले

दक्षिण क्षेत्र वार्ड समिति में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई क्रॉस वोटिंग नहीं हुई। आम आदमी पार्टी के पार्षद को 16 वोट मिले, जबकि भाजपा पार्षद को सात वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:14 PM, 04-Sep-2024

शहदरा नॉर्थ वार्ड कमेटी में भाजपा पार्षद की जीत

शहदरा नॉर्थ वार्ड कमेटी में इस वर्ष स्थाई समिति के सदस्य के पद पर भी भाजपा पार्षद ने जीत हासिल की।
03:43 PM, 04-Sep-2024

आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग, ड्रॉ में आम आदमी पार्टी के पार्षद की जीत

दक्षिण क्षेत्र वार्ड कमेटी में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने क्रॉस वोट किए। एक पार्षद का वोट रद्द पाया गया। इस कारण भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों की वोट बराबर हैं।  इस वार्ड कमेटी में आम आदमी पार्टी के 15 पार्षद हैं, जबकि भाजपा के सात पार्षद हैं। एक पार्षद कांग्रेस का है वह भी आम आदमी पार्टी के साथ गया हुआ है। इस तरह इस वार्ड कमेटी में आम आदमी पार्टी के चार पार्षदों ने क्रॉस वोट किया है और एक ने अपना वोट रद्द कर दिया। ड्रॉ में आम आदमी पार्टी के पार्षद की जीत हुई।
03:01 PM, 04-Sep-2024
एमसीडी शाहदरा नॉर्थ वार्ड समिति के चुनाव में भाजपा पार्षद ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साझा उम्मीदवार को तीन वोट से हराया। भाजपा उम्मीदवार को अपने कोटे से एक वोट अधिक मिला। इस वार्ड में भाजपा के 18 पार्षद है जबकि उसके उम्मीदवार को 19 वोट प्राप्त हुए।
02:13 PM, 04-Sep-2024
वेस्ट जोन वार्ड समिति के अध्यक्ष पद पर आम आदमी पार्टी के पार्षद ने जीत दर्ज की है। आप के साहिब कुमार जीत गए हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed