फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंझावला केस: पंचतत्व में विलीन हुई युवती, अंतिम संस्कार में रही लोगों की भारी भीड़

Tue, 03 Jan 2023 07:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Jan 2023 07:45 PM IST
खास बातें

देश की राजधानी दिल्ली में शर्मसार करने वाला मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवती की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि जब हमने मृतक युवती के रास्ते का पता लगाया, तो सामने आया कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक और लड़की थी। उसे हादसे में हल्की चोट लगी थी। घटना के बाद वह घर चली गई थी। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
Delhi Kanjhawala death case CCTV footage Hotel manager big claim all update in hindi
Delhi case - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:45 PM, 03-Jan-2023

पीड़िता का हुआ अंतिम संस्कार

कंझावला में कार से घसीटे जाने के कारण मौत का शिकार हुई युवती का अंतिम संस्कार भारी सुरक्षा के बीच किया गया। पीड़िता के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से श्मशान घाट लाया गया था। इस दौरान श्मशान घाट में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, भारी संख्या में पुलिस वाले भी मौजूद रहे। मंगोलपुर खुर्द के वाई ब्लॉक स्थित श्मशान भूमि में पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया। 
06:35 PM, 03-Jan-2023

श्मशान घाट पहुंचा पीड़िता का पार्थिव शरीर

पीड़िता का पार्थिव शरीर श्मशान घाट पहुंच चुका है। पूरे रास्ते शव यात्रा के साथ भारी संख्या में पुलिस वाले भी मौजूद रहे। पीड़िता का अंतिम संस्कार थोड़ी देर में होगा।
विज्ञापन
06:21 PM, 03-Jan-2023

पीड़ित युवती की दोस्त ने बताया- वो दोनों पार्टी में गए थे

पीड़ित युवती की दोस्त ने बताया कि उस रात वो दोनों पार्टी में गए थे, जहां उन्होंने खाना पीना किया। इस बीच उसकी उसके एक पुरूष दोस्त के साथ बहश हुई, इससे वो बहुत गुस्से में थी और उसने मुझसे वहां से चलने को कहा और फिर हम दोनों वहां से चल दिए।
05:16 PM, 03-Jan-2023

थोड़ी देर में होगा पीड़िता का अंतिम संस्कार

कंझावला कांड में थोड़ी देर में पीड़िता का अंतिम संस्कार होगा। एंबुलेंस से परिजन अंतिम संस्कार के लिए निकल गए हैं। बता दें कि विजय विहार इलाके में पीड़िता का अंतिम संस्कार होगा।
04:51 PM, 03-Jan-2023

केजरीवाल ने 10 लाख मुआवजे का किया एलान

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि पीड़िता की मां से बात हुई। बेटी को न्याय दिलवाएंगे। बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेंगे। पीड़िता की मां बीमार रहती हैं। उनका पूरा इलाज करवाएंगे। पीड़िता के परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा देंगे। सरकार पीड़िता के परिवार के साथ है। भविष्य में भी कोई जरूरत हुई तो हम पूरा करेंगे।
03:28 PM, 03-Jan-2023

मोर्चरी से युवती का शव लेकर निकले परिजन

मौलाना आजाद मोर्चरी से पीड़ित युवती का शव लेकर परिजन निकल गए हैं। बता दें कि सोमवार को कंझावला केस की पीड़िता का पोस्टमार्टम हुआ था। पीड़िता का पोस्टमार्टम मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:27 PM, 03-Jan-2023

कंझावला कांड का नया वीडियो आया सामने

कंझावला कांड में नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में करीब सवा दो बजे कृष्ण विहार इलाके में दोनों युवतियां स्कूटी से जाती हुई दिख रही हैं, उसी वक्त थोड़ी ही देर के बाद दूसरी तरफ से आरोपियों की बलेनो कार से स्कूटी की टक्कर होती है, उसके बाद इस वीडियो में कार के अंदर से लड़की का चप्पल गिरता हुआ भी देखा जा सकता है।
02:38 PM, 03-Jan-2023

लड़की के प्राइवेट पार्ट पर कोई चोट के निशान नहीं: सूत्र

सूत्रों के अनुसार, लड़की के प्राइवेट पार्ट पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। डॉक्टर आज पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपेंगे। जींस और स्वाब सुरक्षित रखे गए। कल मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में पोस्टमार्टम हुआ था। मेडिकल बोर्ड के जरिए युवती का पोस्टमार्टम किया गया था। पीड़िता ने शराब पी रखी थी या नहीं इसके लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।
02:29 PM, 03-Jan-2023

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि: सूत्र

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में हुए दर्दनाक हादसे के मामले में एक और खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़की के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने अनौपचारिक रूप से पुलिस को बताया है। पोस्टमार्टम से पता लगा है कि लड़की के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। दूसरी तरफ मृतक लड़की की सहेली के 164 के बयान हो गए हैं। लड़की ने कोर्ट में कहा है कि हम दोनों ने शराब पी रखी थी। वह भी शराब के नशे में थी और वह दुर्घटना के बाद डर की वजह से वह अपने घर चली गई थी। मृतक लड़की की सहेली सुल्तानपुरी की रहने वाली हैं।
02:04 PM, 03-Jan-2023

आप विधायकों ने की दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात

वहीं, मामले में आप विधायकों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की है। उन्होंने मांग पत्र भी सौंपा है। उन्होंने डीसीपी को बर्खास्त करने की मांग की है। 
-'डीसीपी को बर्खास्त किया जाए'
-'घटना वाले मार्ग पर नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाए'
-'जिस पुलिसकर्मी ने FIR में हल्की धाराएं लगाई उसे बर्खास्त किया जाए'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed