Delhi Election Result Live: दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी, पार किया बहुमत का आंकड़ा; आप की करारी हार
Delhi Chunav Result 2025 Live: दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को बहुमत मिल गया है। जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया हार गए हैं। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को भी हार मिली है। सीएम आतिशी जीत गई हैं। मतगणना से जुड़ा हर अपडेट सबसे पहले अमर उजाला पर पढ़े।
लाइव अपडेट
मुख्यालय में पीएम मोदी का स्वागत
आतिशी ने जीत के बाद निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो किया
#WATCH दिल्ली: कालकाजी विधानसभा से AAP की विजयी उम्मीदवार और निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने जीत के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो किया और अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। pic.twitter.com/dcOd7VmA12
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025
आंडबर, अराजकता और अहंकार की हार हुई- पीएम मोदी
दिल्ली के लोगों ने आप-दा को बाहर कर दिया-पीएम
भाजपा मुख्यालय से पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज दिल्ली के लोगों में उत्साह और सुकून भी है। मैंने लोगों से प्रार्थना की थी भाजपा को सेवा का अवसर दीजिए। दिल्ली के हर परिवारीजन को मोदी को गारंटी पर भरोसा करने के लिए नमन करता हूं। दिल्ली के लोगों ने आपदा को बाहर कर दिया है।मैंने अपना जीवन शिक्षा को समर्पित किया- सिसोदिया
मैं दिल्ली की जनता का हृदय से धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने मुझे 12 वर्षों तक उनकी सेवा करने का और बच्चों का भविष्य संवारने का अवसर दिया।
— Manish Sisodia (@msisodia) February 8, 2025
अगर शिक्षा प्रणाली में सुधार करना है, तो राजनीति ही उसका जरिया है। इसलिए मैंने अपना जीवन शिक्षा को समर्पित किया है और आगे भी इसके लिए काम करता… pic.twitter.com/RJiTey2tro
जीत का जश्न मनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष व अन्य
#WATCH | Delhi BJP President Virendraa Sachdeva, BJP MPs Manoj Tiwari, Bansuri Swaraj and other BJP leaders celebrate the party's victory at BJP Headquarters in Delhi. pic.twitter.com/sH8qIJzmk6
— ANI (@ANI) February 8, 2025
संदीप दीक्षित ने जीत के लिए प्रवेश वर्मा को दी बधाई
भाजपा को बहुमत
भाजपा 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने जा रही है। पार्टी ने 36 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा ने 37 सीटें जीती हैं और 11 सीटों पर आगे चल रही है।भाजपा 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने जा रही है क्योंकि उसने 36 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025
भाजपा ने 37 सीटें जीती हैं और 11 सीटों पर आगे चल रही है।#DelhiElection2025 pic.twitter.com/gYW8mjgUu4