फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Crackdown on the illegal sale of narcotic drugs; surprise inspections to be conducted at chemist shops

Chandigarh News: नशे की दवाओं की अवैध बिक्री पर सख्ती, केमिस्ट दुकानों पर होंगे औचक निरीक्षण

Tue, 15 Sep 2026 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on the illegal sale of narcotic drugs; surprise inspections to be conducted at chemist shops
चंडीगढ़। शहर को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत प्रशासन ने आदत डालने वाली और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। केमिस्ट दुकानों की नियमित जांच के साथ अब औचक निरीक्षण भी किए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित दुकान या व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। सोमवार को गृह एवं स्वास्थ्य सचिव मंदीप सिंह बराड़ ने चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नशीली दवाओं की अवैध बिक्री और आपूर्ति रोकने पर चर्चा की।
विज्ञापन

बराड़ ने केमिस्टों से दवाओं की बिक्री में निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करने और खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने को कहा। उन्होंने कहा कि आदत डालने वाली दवाओं को अवैध तरीके से बाजार में पहुंचने से रोकने में केमिस्टों की भूमिका अहम है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने की अपील की गई। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. सुमन सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दवाओं की बिक्री के रिकॉर्ड और निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन की जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केमिस्ट एसोसिएशन ने दिया सहयोग का भरोसा
बैठक में केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को अभियान में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। प्रशासन ने कहा कि नशीली दवाओं की अवैध आपूर्ति रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग, प्रवर्तन एजेंसियों, केमिस्टों और नागरिकों के बीच समन्वय जरूरी है। नशे के खिलाफ कार्रवाई को आगे भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed