Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Election 2025 Live: AAP ने भाजपा पर लगाया केजरीवाल पर हमला करवाने का आरोप, BJP ने किया पलटवार

Sun, 19 Jan 2025 02:56 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 19 Jan 2025 02:56 PM IST
खास बातें

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार 70 सीटों पर 981 उम्मीदवारों ने 1522 नामांकन पत्र भरे हैं। 1522 नामांकन में से 477 खारिज कर दिए गए हैं। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ 5 फरवरी को मतदान होंगे और 8 फरवरी को मतगणना है।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Live Updates Aap Bjp Congress Candidates Vidhan Sabha Chunav Opinion Poll News in Hindi
सीएम आतिशी - फोटो : X/AAP

लाइव अपडेट

03:11 PM, 19-Jan-2025

'जवाब देने के बजाय उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया'

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछना हमला हो गया है। अगर अरविंद केजरीवाल ने 10 साल शासन कर लिया और दिल्ली की जनता ने उनसे सवाल किया तो वे आक्रमणकारी हो गए? कल यहीं हुआ है। कल लोगों ने उनसे सवाल किया तो जवाब देने के बजाय उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। अगर सवाल पूछना हमला है तो ऐसे हमले आप पर होते रहेंगे।"
02:55 PM, 19-Jan-2025

719 उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकार: चुनाव आयोग

चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम जांच के बाद 719 उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकार किए गए हैं। कुल 1522 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है।
विज्ञापन
02:02 PM, 19-Jan-2025

आम आदमी पार्टी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर बोले संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, "भाजपा इस डॉक्यूमेंट्री से डरी क्यों हैं? भाजपा इस डॉक्यूमेंट्री से क्यों डरी हुई है जिसमें हम दिखाना चाहते हैं कि केजरीवाल जी को फर्जी मुकदमें में गिरफ्तार किया गया। हम इसकी शिकायत करेंगे। ये गलत हैं।"
01:15 PM, 19-Jan-2025

हमले को लेकर भाजपा पर बरसे केजरीवाल

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "इस बार जिस तरह का प्रचार अभियान हम देख रहे हैं, वह पहले कभी नहीं देखा गया। दिल्ली के लोगों ने ऐसी हिंसा कभी नहीं देखी। एक पूर्व सीएम पर हत्या का प्रयास किया गया। मेरा जीवन समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित है। वे बुरी तरह हार रहे हैं और उन्हें चुनाव लड़ना इसी तरह आता है।"
12:46 PM, 19-Jan-2025

सफाई कर्मचारियों को लेकर अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

दिल्ली के सभी सफाई कर्मचारियों एवं अन्य सभी सरकारी कर्मचारियों को लेकर अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा, 'दिल्ली के अंदर सरकारी कर्मचारियों के लिए मकान बनवाएगी सरकार, इन्हें आसान किश्तों पर खरीदा जा सकेगा। इस कल्याणकारी योजना की शुरुआत सफ़ाई कर्मचारियों से होगी। इसके लिए केंद्र सरकार को सब्सिडी पर जमीन देने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा है।
11:05 AM, 19-Jan-2025

प्रवेश वर्मा का करीबी हमलावर: आतिशी

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "इस हमले में एक और शख्स रोहित त्यागी शामिल है, यह भी प्रवेश वर्मा का करीबी है। रोहित त्यागी के खिलाफ भी चोरी, डकैती और हत्या के प्रयास जैसे मामले चल रहे हैं। एक अन्य हमलावर सुमित के खिलाफ भी चोरी, डकैती और हत्या का प्रयास करने का केस चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:40 AM, 19-Jan-2025

सीएम आतिशी बोलीं- भाजपा के गुंडों ने हमला किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, 'कल नई दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर भाजपा के गुंडों ने हमला किया। अगर वो पत्थर किसी को लग जाता तो जानलेवा हो सकता था। अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वाला कौन था? एक शख्स राहुल उर्फ शैंकी, जो हमले में देखा गया था। वो हमेशा परवेश वर्मा के साथ दिखता है और उनके प्रचार में शामिल रहता है। इस शख्स पर डकैती की कोशिश का केस दर्ज है, जिसमें 7 साल की सजा हो सकती है, आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है, जिसमें 2 साल की सजा हो सकती है, शकरपुर थाने में FIR दर्ज है। ये साफ है कि अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए एक अपराधी को भेजा गया था।'
10:06 AM, 19-Jan-2025

1522 नामांकन में से 477 खारिज, नई दिल्ली सीट पर सबसे ज्यादा हलचल

विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार 981 उम्मीदवारों ने 1522 नामांकन पत्र भरे हैं। 1522 नामांकन में से 477 खारिज कर दिए गए हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा हलचल है, जहां 29 उम्मीदवारों ने 40 नामांकन पत्र भरे हैं। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित उम्मीदवार हैं। यह सीट शुरुआत से ही हाई-प्रोफाइल रही है और इस बार भी यह चर्चा का केंद्र बनी हुई है। वहीं, सबसे कम कस्तूरबा नगर सीट पर छह उम्मीदवारों ने नौ नामांकन पत्र भरे हैं। आप के रमेश पहलवान, भाजपा के नीरज बसोया और कांग्रेस के अभिषेक दत्त चुनावी मैदान में हैं।
10:03 AM, 19-Jan-2025

लोग अरविंद केजरीवाल और भाजपा से बहुत निराश: संदीप दीक्षित

नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "हमें बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग अरविंद केजरीवाल और भाजपा से बहुत निराश हैं। यहां सबसे बड़ी समस्या यह है कि पिछले 10 सालों से मस्टर रोल बंद हैं। लोगों में नाराजगी है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली में राजनीति के स्तर को गिराने और उसे गंदा करने के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। उन्होंने दिल्ली की राजनीति की संस्कृति में ज़हर घोल दिया है।"
09:51 AM, 19-Jan-2025

Delhi Election 2025 Live: AAP ने भाजपा पर लगाया केजरीवाल पर हमला करवाने का आरोप, BJP ने किया पलटवार

नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में डोर-टू-डोर अभियान चलाया।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed