{"_id":"6af70b01ae45dffeed04374b","slug":"teachers-to-understand-childrens-silence-emphasis-placed-on-early-mental-health-screening-in-schools-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163119-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बच्चों की चुप्पी को समझेंगे शिक्षक, स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य की शुरुआती जांच पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बच्चों की चुप्पी को समझेंगे शिक्षक, स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य की शुरुआती जांच पर जोर
विज्ञापन
-एम्स में ब्रिक्स देशों के विशेषज्ञों ने जताई चिंता, मानसिक बीमारी को लेकर भेदभाव और सामाजिक डर खत्म करने के लिए साझा पहल पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बच्चे अक्सर अपनी परेशानियां खुलकर नहीं बता पाते। पढ़ाई का दबाव, अकेलापन, तनाव और परिवार या दोस्तों से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे उनके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। कई बार बच्चे के व्यवहार में बदलाव को जिद या अनुशासनहीनता समझ लिया जाता है, जबकि उसके पीछे मानसिक परेशानी हो सकती है। अब ऐसी समस्याओं को समय रहते पहचानने के लिए स्कूलों को महत्वपूर्ण भूमिका देने की तैयारी है। इसके तहत शिक्षकों को बच्चों में मानसिक तनाव और परेशानी के शुरुआती लक्षण पहचानने का प्रशिक्षण देने पर जोर दिया गया है।
नई दिल्ली स्थित एम्स में आयोजित 11वें टुगेदर अगेंस्ट स्टिग्मा सम्मेलन के अंतिम दिन ब्रिक्स देशों के विशेषज्ञों ने बच्चों और किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर साझा प्रयासों की जरूरत बताई। भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, कजाकिस्तान और मलेशिया के विशेषज्ञों ने कहा कि मानसिक बीमारी से जूझ रहे बच्चों को उपचार के साथ परिवार, स्कूल और समाज का सहयोग भी मिलना जरूरी है।
शिक्षक बनेंगे शुरुआती पहचान की कड़ी
विशेषज्ञों ने ब्राजील का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां स्कूलों को इस दिशा में जोड़ा जा रहा है। शिक्षकों को विद्यार्थियों में मानसिक तनाव और मनोवैज्ञानिक परेशानी के शुरुआती संकेत पहचानने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मानसिक बीमारी को लेकर सोच बदलने की जरूरत
विशेषज्ञों ने कहा कि मानसिक बीमारी को कमजोरी समझना और ऐसे बच्चों के साथ भेदभाव करना उनकी परेशानी को और बढ़ा सकता है। कई परिवार सामाजिक डर के कारण बच्चों की मानसिक समस्या को छिपाते हैं। ऐसे में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यह समझाना जरूरी है कि मानसिक बीमारी भी अन्य बीमारियों की तरह है और इसका उपचार संभव है।
समुदाय के हिसाब से चलाने होंगे जागरूकता अभियान
सम्मेलन में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और भेदभावपूर्ण कानूनों व व्यवस्थाओं की समीक्षा करने की जरूरत भी बताई गई। द जॉर्ज इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ इंडिया के अध्ययनों का हवाला देते हुए बताया गया कि शहरी झुग्गी बस्तियों के किशोरों और आदिवासी समुदायों को ध्यान में रखकर चलाए गए जागरूकता अभियानों से मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों के प्रति लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव आया।