Delhi Election Live: सीलमपुर में राहुल गांधी ने बीजेपी-आरएसएस पर बोला हमला, कहा- ये लोग संविधान को कर रहे नष्ट
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Nomination Date Live Updates: दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इसी के साथ दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ पांच फरवरी को मतदान होंगे और आठ फरवरी को परिणाम सामने आएंगे। चुनावी माहौल के बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत अन्य सभी पार्टियां अपनी ताकत झोंक रही हैं। दिल्ली चुनाव की तैयारियों का यहां पढ़ें अपडेट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
सीलमपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा नेता राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के लोग संविधान को नष्ट कर रहे हैं। वे नफरत फैला रहे हैं। हमने संविधान को बचाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर की यात्रा की। प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी और आरएसएस हर दिन डॉ. बीआर अंबेडकर के संविधान पर हमला करते हैं। देश में केवल प्यार ही नफरत को हरा सकता है। मैं ऐसा भारत नहीं चाहता जहां अरबपति कुछ भी कर सकें। अंबानी और अडानी जैसे लोगों ने पूरे देश को खरीद लिया है और सभी व्यवसायों को नियंत्रित किया है।
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप का प्रतिनिधि मंडल चुनाव आयोग से मिला। मुलाकात के बाद आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में भाजपा के सांसदों और मंत्रियों के बंगले के पते पर बनवाये जा रहे फर्जी वोटों पर भी आयोग ने एक्शन लेने का भरोसा दिया है। नई दिल्ली विधानसभा में भाजपा नेता प्रवेश वर्मा द्वारा मतदाताओं को पैसे और चादर बंटवाने के मामले में स्थानीय डीएम की लापरवाही को लेकर शिकायत की गई।
मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अवध ओझा का वोट दिल्ली ट्रांसफर होगा। अवध ओझा नामांकन करेंगे। इसके लिए उन्होंने चुनाव आयोग का धन्यवाद किया।
कल नामांकन दाखिल करेंगी कालकाजी से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा
कालकाजी से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने बातचीत के दौरान कहा कि वो (आतिशी) मेरे सामने नहीं हैं, मैं उनके सामने आई हूं, वो पहले से ही विधायक हैं। वो मुख्यमंत्री हैं। मैं 2015 से 2020 तक सिर्फ विधायक थी, जब 26 जनवरी को राजपथ से मेरे विकास मॉडल की प्रदर्शनी निकली, देश ने देखा। वो अपना नामांकन दाखिल करने गई हैं। कल 14 जनवरी को मैं अपना नामांकन दाखिल करने जा रही हूं। जब आतिशी अपना नामांकन दाखिल करने गईं, तो मैंने तस्वीरें देखीं कि उनके बहुत बड़े काफिले में लोग भारी ट्रैफिक जाम में फंसे हुए थे और परेशान हो रहे थे। इसलिए मैंने फैसला किया कि मेरे नामांकन से लोगों को परेशानी नहीं होगी। मैं अपने वकीलों के साथ अकेले कार में बैठकर अपना नामांकन दाखिल करने जाऊंगी ताकि कालकाजी के लोगों और स्थानीय लोगों को कोई परेशानी न हो।नामांकन दाखिल करने पहुंचीं आतिशी
जंगपुरा सीट से चुनाव लड़ने के लिए मुझे फंड मिल गया: मनीष सिसोदिया
सीएम और पार्टी नेता आतिशी के नामांकन दाखिल करने पर आप नेता मनीष सिसोदिया ने रोड शो के दौरान कहा कि मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि वह मेरी छोटी बहन जैसी हैं। पिछली बार भी मैंने उनके नामांकन में हिस्सा लिया था। पिछले 5 साल चुनौतियों और संघर्षों से भरे रहे हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं कि अगले पांच साल सफलता से भरे रहें। आज दिल्ली के लोगों के दिलों में शिक्षा एक बड़ा मुद्दा है। चुनाव प्रचार के दौरान हम ऐसे लोगों से मिलते हैं जो हमें बताते हैं कि उनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। हमने दिल्ली के लोगों के लिए ईमानदारी से काम किया है। हमने उनसे चुनाव लड़ने के लिए फंड मांगा है। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जंगपुरा सीट से चुनाव लड़ने के लिए मुझे 40 लाख रुपये मिल गए हैं। यह राशि देश भर और दिल्ली से करीब 350 लोगों ने दान किया है। लोगों को आतिशी को भी फंड देना चाहिए।#WATCH | Delhi | On Delhi elections & nomination filing by CM & party leader Atishi, AAP leader Manish Sisodia says, "I am very happy as she is like my younger sister. Last time too, I took part in her nomination. The last 5 years were filled with challenges and struggles. I… pic.twitter.com/Zv0jPokDe7
— ANI (@ANI) January 13, 2025
कैग रिपोर्ट की देरी पर हाईकोर्ट की फटकार, भाजपा ने दिल्ली सरकार को घेरा
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा ने कहा कि मीडिया में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिल्ली उच्च न्यायालय ने टिप्पणी की है कि दिल्ली सरकार द्वारा कैग रिपोर्ट को सदन में रखने में आनाकानी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। अब यह और भी स्पष्ट हो गया है कि स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है, केवल विकास कार्यों, पर्यावरण और जलभराव वाली सड़कों के मामले में ही नहीं, बल्कि संवैधानिक मामलों में भी। लगभग एक दर्जन कैग रिपोर्ट हैं, जिन्हें दिल्ली सरकार ने दिल्ली विधानसभा में नहीं रखा है।11 जनवरी 2025 को, दिल्ली विधानसभा सचिव ने कहा कि रिपोर्ट को सदन में रखने का कोई फायदा नहीं है। हमारे 7 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर पूछा था कि कैग रिपोर्ट को विधानसभा में क्यों नहीं रखा जा रहा है। उनका (आप) अराजकतावादी चरित्र अब संवैधानिक संस्था और संवैधानिक प्रक्रियाओं में व्याप्त हो रहा है, जो सरकार के समुचित कामकाज के लिए बहुत जरूरी है।#WATCH | Delhi | BJP National Spokesperson Dr. Sudhanshu Trivedi says, "...As per the information available in the media, Delhi High Court has given an observation - "Delhi government is dragging its feet in placing the CAG report is unfortunate". It is even more clear now that… pic.twitter.com/iymJtxVGxu
— ANI (@ANI) January 13, 2025
अवध ओझा को चुनाव लड़ने से रोकने की साजिश हो रही: अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं भाजपा से सिर्फ यह जानना चाहता हूं कि दिल्ली के जाट समुदाय को केंद्र की ओबीसी सूची में कब जगह दी जाएगी। आज दोपहर तीन बजे मैं, आतिशी, भगवंत मान और राघव चड्ढा चुनाव आयोग जाएंगे। हमारे पास दो मुद्दे हैं- ग्रेटर नोएडा के मतदाता हमारे पटपड़गंज के उम्मीदवार अवध ओझा ने दिल्ली का मतदाता बनने के लिए आवेदन किया था। लेकिन अभी तक उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। फॉर्म 8 भरने की अंतिम तिथि 7 जनवरी थी। दिल्ली के सीईओ ने एक आदेश जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि 7 जनवरी है। रहस्यमय तरीके से एक और आदेश जारी किया गया जिसमें कहा गया कि अंतिम तिथि 6 जनवरी है। यह गैरकानूनी है और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है। ऐसा लगता है कि हमारे पीछे कुछ साजिश रची गई है। क्या यह आदेश अवध ओझा को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए जारी किया गया है? हम सीईसी से मिलेंगे और मांग करेंगे कि अवध ओझा का वोट दिल्ली में स्थानांतरित किया जाए ताकि वह अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकें।#WATCH | Delhi: AAP National Convenor Arvind Kejriwal says, "... I just want to know from the BJP, when will the Jat community from Delhi be given a place in the centre's OBC list... Today at 3 pm, I, Atishi, Bhagwant Mann, and Raghav Chaddha will be going to the Election… pic.twitter.com/tq5hQQvuQS
— ANI (@ANI) January 13, 2025
नामांकन से पहले आतिशी ने किया रोड शो
दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार आतिशी ने नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।#WATCH | Delhi CM and AAP candidate from the Kalkaji Assembly constituency, Atishi holds roadshow ahead of filing her nomination for #DelhiElection2025
— ANI (@ANI) January 13, 2025
AAP leader Manish Sisodia is also present. pic.twitter.com/NR8yTGcTlj
कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने शाह के बयान पर किया पलटवार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इंडिया गठबंधन पर दिए गए बयान पर नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि अमित शाह विपक्ष के गठबंधन से क्यों परेशान हैं? दिल्ली में कोई गठबंधन नहीं है। उन्हें रोडमैप देना चाहिए कि वे दिल्ली को कैसे सुधारेंगे, जिसे उनके सहयोगी आम आदमी पार्टी ने बर्बाद कर दिया है। न तो आप और न ही केजरीवाल विकास की बात कर रहे हैं। पिछले 10 सालों में दिल्ली में इतनी झुग्गियां कैसे बन गईं? शीला जी के कार्यकाल में हमने कभी इतनी झुग्गियां नहीं बनने दीं। केजरीवाल और अमित शाह इतने बड़े नेता हैं, लेकिन क्या उन्होंने वायु प्रदूषण, यातायात, पेयजल के मुद्दों पर एक शब्द भी कहा है? आप काम नहीं करते, बस लोगों को भ्रमित करने वाली बातें करते हैं।#WATCH | On Union Home Minister Amit Shah's statement on the INDIA alliance, Congress candidate from New Delhi seat, Sandeep Dikshit says, "Why is Amit Shah worried about the opposition's alliance? There is no alliance in Delhi. He should give a roadmap on how they will improve… pic.twitter.com/aUxK0BhAIG
— ANI (@ANI) January 13, 2025