फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The first demonstration took place at the CBD Ground in East Delhi.

Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड में हुआ पहला प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
जंतर-मंतर के स्थान परिवर्तन के बाद शाहदरा में जुटे प्रदर्शनकारी
विज्ञापन

- देशभर से पहुंचे सैकड़ों एलपीजी वितरक, बी.एस. शर्मा व अमित कुमार की मौजूदगी में उठाईं मांगें

- सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, मौके पर तैनात रहा भारी पुलिस बल, प्रशासन के रुख पर टिकीं निगाहें

अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली।
शाहदरा जिले के सीबीडी ग्राउंड में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन के बैनर तले देशभर से आए रसोई गैस वितरकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाए जाने और शाहदरा के सीबीडी ग्राउंड, रामलीला मैदान तथा बुराड़ी ग्राउंड को नए विकल्प के रूप में चिन्हित किए जाने के बाद सीबीडी ग्राउंड में आयोजित होने वाला यह पहला बड़ा शक्ति प्रदर्शन रहा। प्रदर्शन में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एस. शर्मा और कार्यकारी अध्यक्ष अमित कुमार (बिहार) समेत देश के कोने-कोने से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एलपीजी वितरण क्षेत्र में लगातार आ रही व्यावहारिक समस्याओं, कमीशन दरों और अन्य विभागीय नीतियों के कारण वितरकों के सामने चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन संबंधित अधिकारियों और मंत्रालय तक पहुंचाने की बात कही ताकि जल्द से जल्द इन समस्याओं का स्थायी समाधान निकल सके।


सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस सतर्क : पहला बड़ा प्रदर्शन होने और भीड़ की संभावना को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीबीडी ग्राउंड और आसपास के इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रित रही और यातायात या आम जनता को कोई बड़ी असुविधा नहीं होने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article