फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cruise safari to begin on Yamuna before Chhath capacity of 30 passengers

दिल्ली के लिए अच्छी खबर: छठ से पहले यमुना में शुरू होगी क्रूज सफारी, 30 यात्रियों की होगी क्षमता; जानें किराया

Mon, 26 Oct 2026 07:41 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 26 Oct 2026 07:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से क्रूज के संचालन, यात्रियों की सुरक्षा और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। ट्रायल रन करीब एक सप्ताह तक चलाने की योजना है।

विज्ञापन
Cruise safari to begin on Yamuna before Chhath capacity of 30 passengers
रेखा गुप्ता ने किया क्रूज का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में छठ महापर्व से पहले यमुना में क्रूज सफारी शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को सोनिया विहार से जगतपुर तक विकसित किए जा रहे छह किलोमीटर लंबे जलमार्ग पर क्रूज का ट्रायल रन किया। सरकार की योजना नवंबर के पहले सप्ताह में इस सेवा को शुरू करने की है। हालांकि, शुभारंभ की अंतिम तारीख अभी तय नहीं हुई है।

विज्ञापन


Trending Videos

30 यात्री होंगे क्रूज पर सवार, 35-45 मिनट का सफर
इस जलमार्ग पर 30 यात्रियों की क्षमता वाला क्रूज संचालित किया जाएगा। एक तरफ से दूसरी तरफ पहुंचने और लौटने में करीब 35 से 45 मिनट लगेंगे। प्रस्तावित योजना के अनुसार, पूरी यात्रा का किराया 500 रुपये और परिसर में प्रवेश शुल्क 50 रुपये होगा। क्रूज सोनिया विहार से जगतपुर स्थित शनि मंदिर तक जाएगा। यात्रा पूरी होने के बाद यात्रियों को वापस शुरुआती स्थान पर लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह तक चलेगा ट्रायल
मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से क्रूज के संचालन, यात्रियों की सुरक्षा और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। ट्रायल रन करीब एक सप्ताह तक चलाने की योजना है। इसके बाद संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सेवा के औपचारिक शुभारंभ की तैयारी की जाएगी। सरकार का उद्देश्य छठ महापर्व से पहले इस परियोजना को शुरू कर दिल्लीवासियों को पर्यटन का नया विकल्प उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन

परिवार के साथ घूमने का मिलेगा विकल्प
छठ महापर्व से पहले क्रूज सफारी शुरू करने की योजना को धार्मिक आस्था और पर्यटन को जोड़ने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। यमुना सफारी के साथ आसपास के क्षेत्र को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। परियोजना के तहत फूड कियोस्क, रेस्टोरेंट, बच्चों के लिए किड्स जोन और अन्य जनसुविधाएं विकसित करने की योजना है। इन सुविधाओं के शुरू होने से लोग परिवार के साथ यहां समय बिता सकेंगे। सरकार को उम्मीद है कि इससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

यमुना से सांस्कृतिक जुड़ाव को मिलेगा नया आयाम
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्लीवासियों का यमुना से गहरा भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव है। क्रूज सफारी शुरू होने से लोगों को नदी के करीब आने और नौका विहार का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। इससे राजधानी में पर्यटन और मनोरंजन की नई संभावनाएं भी खुलेंगी। हालांकि, पर्यटन सुविधाओं के विकास के साथ यमुना की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना जरूरी होगा।

कई एजेंसियां मिलकर कर रहीं काम
पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि केंद्र सरकार, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली सरकार और पर्यटन विभाग के संयुक्त प्रयासों से परियोजना आगे बढ़ रही है। उन्होंने बोट राइड, म्यूजिक फाउंटेन, वाटर स्पोर्ट्स और फूड पार्क जैसी सुविधाओं का भी उल्लेख किया। परियोजना में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, डीडीए, दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली जल बोर्ड सहित कई एजेंसियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed