Delhi Election 2025 Live: अमित शाह जारी करेंगे 'भाजपा का संकल्प पत्र', सचिन पायलट ने किया ये बड़ा दावा
{"_id":"67932046122bdb5240004afe","slug":"delhi-election-2025-live-aap-bjp-congress-candidates-opinion-poll-vidhan-sabha-chunav-date-rahul-gandhi-atishi-2025-01-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2025 Live: अमित शाह जारी करेंगे 'भाजपा का संकल्प पत्र', सचिन पायलट ने किया ये बड़ा दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 24 Jan 2025 09:58 PM IST
विजय पुंडीर
अमप उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमप उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 24 Jan 2025 09:58 PM IST
खास बातें
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Updates : दिल्ली में इन दिनों चुनावी माहौल है। चुनाव में कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
09:34 PM, 24-Jan-2025
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने किया बड़ा दावा
कांग्रेस महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शुक्रवार को मादीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश और दिल्ली की जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। ऐसे में दिल्ली में कांग्रेस की वापसी होगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी और भाजपा पर निशाना साधा।
08:31 PM, 24-Jan-2025
अरविंद केजरीवाल बोले- वोट खरीदने वाले देश के लोकतंत्र के लिए खतरा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली के चुनाव में डेढ़ महीने पहले ही खुलेआम पैसे और सामान पुलिस के संरक्षण में बांटा जा रहा है। ये इनके भ्रष्टाचार का पैसा है जो इन्होंने देश को लूटकर कमाया है। ये जो भी बांट रहे हैं उसे ले लो लेकिन एक बात याद रखना, अपने वोट मत बेचना। आप जिसे चाहें वोट दें लेकिन उन लोगों को न दें जो आपके वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। ये भ्रष्ट हैं। ये देशद्रोही हैं। ये देश के दुश्मन हैं। ऐसे लोग देश के लोकतंत्र के लिए खतरा हैं और देश के लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं।"
विज्ञापन
08:28 PM, 24-Jan-2025
दिल्ली चुनाव पर भाजपा सांसद अरुण गोविल क्या बोले
हापुड़ में दिल्ली चुनाव पर भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, "दिल्ली चुनाव देखने लायक है और मैं भी इसे उसी तरह देख रहा हूं। लोग चुनाव के दौरान वादे करते हैं और अरविंद केजरीवाल तो बहुत बड़े-बड़े वादे करते हैं, सब कुछ फ्री करने की बात करते हैं।"08:19 PM, 24-Jan-2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जारी करेंगे भाजपा का संकल्प पत्र
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल 25 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 'भाजपा संकल्प पत्र' जारी करेंगे। भाजपा ने अपना संकल्प पत्र तीन चरणों में बांटा था। जिसमें से दो बार संकल्प पत्र को जारी किया जा चुका है।08:17 PM, 24-Jan-2025
'दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही'
दिल्ली में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "यहां डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। हम जो भी संकल्प पत्र निकालते हैं, हम सभी चीजों का आंकलन करते हैं। कांग्रेस या केजरीवाल बड़ी-बड़ी घोषणाओं करते हैं लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते। ये सिर्फ अपनी चिंता करते हैं, देश की चिंता नहीं करते।"06:21 PM, 24-Jan-2025
नजफगढ़ रैली में केजरीवाल ने भाजपा पर कसा तंज
दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नजफगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से कहा कि झाड़ू घर की लक्ष्मी है। लेकिन भाजपा का चुनाव चिन्ह खतरनाक है।AAP National Convenor @ArvindKejriwal जी की दिल्ली के Najafgarh में जनसभा | LIVE https://t.co/2nJ83WO5T0
— AAP (@AamAadmiParty) January 24, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
04:36 PM, 24-Jan-2025
CM आतिशी के इलेक्शन एजेंट ने रमेश बिधूड़ी के खिलाफ चुनाव अधिकारी को दी शिकायत
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के इलेक्शन एजेंट ने चुनाव अधिकारी को शिकायत दी है। आतिशी ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। पोलिंग बूथ के पास उन्होंने अपना चुनाव का दफ्तर बनाया है। पोलिंग बूथ से 200 मीटर के अंदर चुनावी दफ्तर नहीं खुला जा सकता है। वहीं रमेश बिधूड़ी ने 80 मीटर के दायरे में चुनावी दफ्तर खोला है। इस चुनावी दफ्तर को तुरंत बंद किया जाए। जिसने भी इस दफ्तर को खोलने की इजाजत दी उस अधिकारी पर कार्रवाई हो।
04:20 PM, 24-Jan-2025
Delhi Election 2025: 'जो आपका वोट पैसे या गिफ्ट से खरीदे, उसे कभी वोट न दें', केजरीवाल बोले
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो आपका वोट पैसे या तोहफो से खरीदना चाहते हैं, उसे कभी वोट न दें। आपका वोट आपकी आवाज है, इसे पैसे या लालच में न बेचें। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वोट खरीदने वाले को आप लोग कभी वोट मत देना। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हमें वोट देने का अधिकार दिलाया है। अब अपने जनतंत्र और संविधान को बचाने की जिम्मेदारी हमारी है। अगर आपने अपना वोट बेच दिया तो आपके लिए कोई स्कूल, अस्पताल और सड़कें नहीं बनाएगा। आगे कहा कि दिल्लीवाले बिकाऊ नहीं हैं। वह अपना वोद नहीं बिकने देंगे।
केजरीवाल ने दिल्लीवालों से कहा कि गाली गलौज पार्टी के लोग जो दें वो रख लेना मगर वोट मत बिकने देना। दिल्ली में गाली गलौज पार्टी के नेता सरेआम लोगों में पैसे, साड़ी, कंबल, जूते और सोने की चेन बांट रहे हैं। यह सब गैरकानूनी काम दिल्ली पुलिस के संरक्षण और निगरानी में हो रहा है। मेरी दिल्ली की जनता से अपील है कि आप इनके द्वारा दिए जाने वाला सामान रख लेना। लेकिन अपना वोट मत बिकने देना।
केजरीवाल ने दिल्लीवालों से कहा कि गाली गलौज पार्टी के लोग जो दें वो रख लेना मगर वोट मत बिकने देना। दिल्ली में गाली गलौज पार्टी के नेता सरेआम लोगों में पैसे, साड़ी, कंबल, जूते और सोने की चेन बांट रहे हैं। यह सब गैरकानूनी काम दिल्ली पुलिस के संरक्षण और निगरानी में हो रहा है। मेरी दिल्ली की जनता से अपील है कि आप इनके द्वारा दिए जाने वाला सामान रख लेना। लेकिन अपना वोट मत बिकने देना।
03:32 PM, 24-Jan-2025
ओखला में चुनाव प्रचार के दौरान ओवैसी का दावा, जेल से चुनाव जीतेंगे शिफा-उर-रहमान
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि अगर वो जमानत पाकर चुनाव लड़ सकते हैं, तो हमारी पार्टी की उम्मीदवार शिफा-उर-रहमान भी जेल के अंदर से चुनाव लड़ सकते हैं और जीत सकते हैं। ओखला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार शिफा-उर-रहमान के लिए प्रचार कर रहे थे। उस वक्त ओवैसी ने यह बयान दिया। बता दें कि 2020 के दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में कथित संलिप्तता के लिए जेल में हैं।
03:16 PM, 24-Jan-2025