फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Budget 2023 Live: LG ने अभिभाषण में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, BJP ने की सीएम को बर्खास्त करने की मांग

Fri, 17 Mar 2023 01:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 17 Mar 2023 01:46 PM IST
खास बातें

Delhi Budget Session 2023 Live Updates in Hindi: भाजपा सदस्यों ने विधानसभा में दिल्ली की गंभीर समस्याओं पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है। उन्होंने कहा है कि सभी विषयों पर चर्चा कराई जाए, ताकि जनता के सामने सच्चाई आ सके। जिन विषयों के लिए नोटिस दिए गए हैं, उनमें भ्रष्टाचार, वायु प्रदूषण, पीने के पानी का संकट, परिवहन व्यवस्था का चरमराना, नए स्कूल-कॉलेज न खुलना, स्कूलों में शिक्षकों की कमी, राशनिंग व्यवस्था चौपट होना, मोहल्ला क्लीनिक में अव्यवस्था, यमुना की सफाई न होना, बारापूला पुल के निर्माण के लिए किसानों की जमीन कौड़ियों के भाव अधिगृहीत करना और ग्रामीण क्षेत्रों व किसानों की लगातार उपेक्षा जैसे विषय शामिल हैं। पढ़ें हर अपडेट....

विज्ञापन
Delhi Budget Session 2023 Live Updates BJP MLAs demanding Resignation of CM Kejriwal News in Hindi
भाजपा सदन के बाहर कर रही सीएम को बर्खास्त करने की मांग - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:42 PM, 17-Mar-2023

सोमवार तक के लिए सदन स्थगित

आज दिल्ली विधानसभा में तुर्किए भूकंप में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं ऑस्कर जीतने वालों को भी बधाई दी गई। वहीं अभिभाषण के दौरान भाजपा विधायकों के हंगामे पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह हंगामा परंपरा से विपरीत है। इसे सदन की एथिक्स कमेटी में भेजा जाए। इसे लेकर प्रस्ताव सदन में पारित हुआ और सोमवार तक के लिए सदन स्थगित कर दिया गया।
12:39 PM, 17-Mar-2023

भाषा की मर्यादा पर बोले एलजी

एलजी ने विधानसभा से निकलते हुए पत्रकारों से बात की। यहां उन्होंने भाषा की मर्यादा पर बात की और कहा, इसमें कोई शक नहीं है कि पिछले कुछ दिनों में बोलने की जो मर्यादा होती है वो टूटी है। आगे उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, 'रोज गिरते हैं पत्ते मेरे, फिर भी हवाओं से टूटते नहीं रिश्ते मेरे।'

विज्ञापन
12:01 PM, 17-Mar-2023

केजरीवाल को बर्खास्त करने की मांग कर रहे भाजपा विधायक

भाजपा विधायक विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वह हाथ में 'भ्रष्ट केजरीवाल इस्तीफा दो' के नारे लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। उपराज्यपाल के बाहर निकलने के दौरान भाजपा विधायकों ने जोर-जोर से नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।
12:00 PM, 17-Mar-2023

खत्म हुआ एलजी का अभिभाषण

दिल्ली में मेलों और उत्सवों का आयोजन किया जा रहा है। वित्त मंत्री अपने बजट भाषण में आगे की योजनाओं को विस्तार से वर्णन करेंगे। सुबह 11.44 बजे उपराज्यपाल का अभिभाषण समाप्त हुआ।उन्होंने करीब 20 मिनट तक सरकार की उपलब्धियां सदन में रखीं। 
11:57 AM, 17-Mar-2023

वायु प्रदूषण से सुधार की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे- एलजी

महिलाओं को हल्के और भारी वाहन चलाने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वायु प्रदूषण से सुधार की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यमुना नदी के संरक्षण के लिए 13 सीईटीपी शुरू किए जा रहा हैं। दिल्ली में मेलों और उत्सवों का आयोजन किया जा रहा है। वित्त मंत्री अपने बजट भाषण में आगे की योजनाओं को विस्तार से वर्णन करेंगे।
11:56 AM, 17-Mar-2023

स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सरकार बेहतर काम कर रही- एलजी

दिल्ली में 500 राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम जारी है। हर घर पानी के लिए नई पाइप लाइन डाली जा रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सरकार बेहतर काम कर रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य नागरिकों को स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो का मौजूदा नेटवर्क 390 किमी है। पिंक लाइन का काम पूरा होने के बाद इसमें और विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:54 AM, 17-Mar-2023

ढांचागत विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है- एलजी

आश्रम चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो चुका है। अन्य ढांचागत विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
11:52 AM, 17-Mar-2023

दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी दर भी देश में सबसे ज्यादा- एलजी

आरक्षित जाति के लोगों के कल्याण के लिए भी तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी दर भी देश में सबसे ज्यादा है।
11:50 AM, 17-Mar-2023

1668 महिलाओं की मदद की- एलजी

एलजी ने आगे कहा कि, सरकार हर वर्ग के लोगों की मदद कर रही है। 1668 महिलाओं को बेटी की सहायता के लिए धनराशि दी गई है।
11:48 AM, 17-Mar-2023

जल्द सभी कक्षाओं को डिजिटल कर दिया जाएगा- एलजी

हैप्पीनेस करिकुलम से छात्रों को काफी लाभ हुआ है। जल्द ही दिल्ली सरकार के स्कूलों की सभी कक्षाओं को डिजिटल कर दिया जाएगा। दिल्ली सरकार की सभी यूनिवर्सिटीज में भी अनेक कोर्स शुरू किए गए हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed