फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Budget Live: दिल्ली सरकार का 10वां बजट पेश, केजरीवाल का बहनों को तोहफा; यहां पढ़ें मुख्य बातें

Mon, 04 Mar 2024 02:18 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 04 Mar 2024 02:18 PM IST
खास बातें

Delhi Budget Session 2024 Live News in Hindi : वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का एलान किया गया है। अगले वित्तीय वर्ष का बजट 76 हजार करोड़ रुपये का होगा। यहां पढ़ें अब तक का अपडेट

विज्ञापन
Delhi Budget 2024 News Live Updates Finance Minister Atishi Present Budget In Delhi Assembly Today
वित्त मंत्री आतिशी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:17 PM, 04-Mar-2024

बजट की घोषणा के बाद केजरीवाल का बयान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं के लिए आज एक बड़ी घोषणा हुई है। महिला सशक्तिकरण की ओर यह कार्यक्रम दुनिया की सबसे बड़ी योजना बनेगी। अब महिलाओं को पैसों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना होगा। हर महिला को एक हजार रुपये मिलेंगे। जिनकी उम्र 18 साल से ऊपर होगी।

01:05 PM, 04-Mar-2024

आतिशी ने पेश किया आप का आखिरी बजट: मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आतिशी द्वारा पेश किया गया बजट अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार का आखिरी बजट होगा। क्योंकि भगवा पार्टी 2025 में राजधानी में सत्ता में आने वाली है। अगर यह बजट 'राम' का है राज्य' तो पहले के बजट क्या थे। यह आखिरी बजट है जो वे पेश कर रहे हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि भाजपा ही दिल्ली को 'राम राज्य का बजट' देगी। 
विज्ञापन
01:02 PM, 04-Mar-2024

अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारों से गूंजी दिल्ली विधानसभा

वित्त मंत्री आतिशी ने विधानसभा में बजट के अंत में कहा कि चाहे बहन के हाथ में हर महीने हजार रुपये महीना या फिर भाई के इलाज के लिए पैसा हो। इस 10 सालों में अरविंद केजरीवाल ने अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाई हैं। दिल्ली की जनता इसी तरह से अपना आशीर्वाद इनके ऊपर बनाए रखें। नौ सालों में का आशीर्वाद आगले पांच साल भी बना रहेगा। यही हम कामना करते हैं। इसके बाद सदन अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारों के गूंज उठा।
12:47 PM, 04-Mar-2024

दिल्ली के गावों में बनेगी एक हजार किलोमीटर लंबी सड़क

वित्त मंत्री ने बजट के दौरान कहा कि दिल्ली के गावों वालों ने केजरीवाल सरकार को बहुत प्यार और सम्मान दिया। इस साल हमारी दिल्ली के गावों में एक हजार किलोमीटर तक की सड़क बनाएगी। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत इस वर्ष दो हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके बाद सदन में अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगे।
 
12:45 PM, 04-Mar-2024

दिल्ली को मिलेंगे आठ नए फ्लाईओवर

वित्त मंत्री आतिशी ने बजट के दौरान कहा कि दिल्ली सरकार ट्रैफिक और सड़क व्यवस्था पर पूरा ध्यान दे रही है। इस साल 2024-2025 में दिल्ली की जनता को आठ नए फ्लाईओवर मिलेंगे। दिल्ली में कई जगहों पर फ्लाईओवर का काम 70 से 80 फीसदी तक हो चुका है। 
12:45 PM, 04-Mar-2024
मंत्री आतिशी ने बजट के दौरान कहा कि किसी व्यक्ति की जान बचाना भी राम राज्य है। हालांकि, हम सभी जानते हैं कि कुछ साल पहले दिल्ली में दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने से लोग डरते थे। इसलिए हमने फरिश्ते योजना शुरू की। इसके तहत, दिल्ली सरकार दुर्घटना पीड़ितों के खर्च का वहन करेगी। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने बताया कि इस योजना के तहत हमने दिल्ली में 22,000 लोगों की जान बचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:41 PM, 04-Mar-2024

दिल्ली में स्वास्थ्य सेवा के लिए  8,685 करोड़ आवंटित

वित्त मंत्री आतिशी ने विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान कहा कि दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2025 के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 8,685 करोड़ आवंटित किए हैं।
12:32 PM, 04-Mar-2024

केंद्र दिल्ली को दे उचित हिस्सा: आतिशी

 वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली सरकार के साथ सौतेला व्यवहार करती हैं। हमें उचित हिस्सा नहीं मिलता है। हम चाहते हैं कि केंद्र दिल्ली को उसका सही और उचित हिस्सा दे। दिल्ली को ज्यादा टैक्स मिलता है लेकिन अब तक जो पहले का बजट था वहीं आज भी मिल रहा है। 
12:28 PM, 04-Mar-2024

केजरीवाल सरकार ने हर वादा निभाया: आतिशी

वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने तमाम दिक्कतों के बाद भी अपना हर वादा पूरा किया है। अभी और भी वादे हैं जो हमें पूरे करने हैं। 
12:10 PM, 04-Mar-2024

दिल्ली में सोलर पावर पर रहेगा जोर

वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि अब हमारी सरकार दिल्ली में सोलर पावर पर ज्यादा जोर रहे रही है। अध्यक्ष महोदय साल 2024-25 तक दिल्ली की हर छत पर सोलर प्लेट होंगी। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed