{"_id":"6af2122a1cba4765a70204f2","slug":"heli-service-remained-regular-during-diwali-all-flights-arrived-on-time-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-129279-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दीपावली पर नियमित रही हेली सेवा, समय पर पहुंचीं सभी उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दीपावली पर नियमित रही हेली सेवा, समय पर पहुंचीं सभी उड़ानें
Tue, 10 Nov 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। दीपावली पर मेलाडुंगरी हेलीपैड से संचालित हेली सेवा नियमित रही। सोमवार को देहरादून और हल्द्वानी से निर्धारित उड़ानें समय पर पहुंचीं।
सोमवार को मेलाडुंगरी हेलीपैड पर देहरादून और हल्द्वानी से निर्धारित उड़ानों का संचालन सामान्य रहा। दोनों शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों को समय पर हवाई सेवा का लाभ मिला। दीपावली के दौरान सेवा नियमित रहने से अपने घरों और गंतव्य तक पहुंचने वाले यात्रियों को सहूलियत हुई। बीते दिनों देहरादून से निर्धारित दो उड़ानों में से केवल एक ही उड़ान नियमित रूप से पहुंच रही थी। हल्द्वानी की दोनों उड़ानें संचालित हो रही थीं। इस समस्या के कारण यात्रियों की दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। अब त्योहार के दौरान दोनों रूटों पर उड़ानें नियमित रहने से यात्रियों ने राहत की सांस ली।