फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Election Live: भाजपा ने मनोज गर्ग को पार्टी से किया निष्कासित, कांग्रेस ने केजरीवाल पर साधा निशाना

Mon, 03 Feb 2025 10:50 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 03 Feb 2025 10:50 PM IST
खास बातें

Delhi Vidhan Sabha Chunav News Live Updates: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अंतिम चरण में है। 3 फरवरी यानी आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। अब 5 फरवरी को मतदान है और 8 फरवरी को परिणाम सामने आएंगे।

विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2025 Live Update Bjp Congress Aap Delhi Vidhan Sabha Chunav Date Opinion Poll today
दिल्ली विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:17 PM, 03-Feb-2025

भाजपा ने मनोज गर्ग को पार्टी से छह साल के लिए किया निष्कासित

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ काम करने के लिए मनोज गर्ग को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
10:17 PM, 03-Feb-2025

कांग्रेस के अजय माकन ने केजरीवाल पर लगाया 'राष्ट्र-विरोधी' होने का आरोप

कांग्रेस नेता अजय माकन ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन पर पंजाब में खालिस्तान समर्थक ताकतों को बढ़ावा देने के लिए ''राष्ट्र-विरोधी'' होने का आरोप लगाया।

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा, "मैंने यह पहले भी कहा है और अब भी कह रहा हूं कि केजरीवाल राष्ट्र-विरोधी हैं। उनका दिल्ली या कहीं और सत्ता में आना 'देशद्रोह' है। हमें ऐसे व्यक्ति से सावधान रहना चाहिए। मैंने और सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बताया हमने उन्हें राष्ट्रविरोधी क्यों कहा, इसका सबूत भी हमने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया। हमें दुख होता है जब हम देखते हैं कि केजरीवाल पंजाब में खालिस्तान समर्थक ताकतों को बढ़ावा दे रहे हैं वह देश विरोधी काम कर रहा है और यह केवल हम ही ऐसा नहीं कह रहे हैं।' 
विज्ञापन
06:28 PM, 03-Feb-2025

पांच और आठ फरवरी को सुबह चार से शुरू होगी मेट्रो सेवा

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के दिन 5 फरवरी बुधवार और मतगणना के दिन 8 फरवरी शनिवार को सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं अपने टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4:00 बजे शुरू होंगी, ताकि चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात कर्मचारी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। सुबह 6:00 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी। सुबह 6:00 बजे के बाद पूरे दिन नियमित मेट्रो ट्रेन सेवाएं चलेंगी।
05:47 PM, 03-Feb-2025

चुनावी प्रचार थमा

दिल्ली में राजनीतिक पार्टियों की कई दिन से चल रही तमाम रैलियों और जनसभाओं के बाद तीन फरवरी शाम पांच चुनावी प्रचार थम गया। पांच फरवरी को मतदान होगा और आठ फरवरी को नतीजे आएंगे।
05:07 PM, 03-Feb-2025

'आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं'

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मेरे अनुमान के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं, लेकिन अगर सभी वोट करने जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए समझाएं तो 60 से ज्यादा भी आ सकती हैं।'
04:50 PM, 03-Feb-2025

'जनता काम की नीति चाहती है, गुंडागर्दी नहीं'

दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आतिशी ने कहा, "कालकाजी के लोगों का उत्साह दिखाता है कि वे काम की नीति चाहते हैं, गुंडागर्दी नहीं। 5 फरवरी को जनता झाड़ू का बटन दबाएगी और काम करने वालों को चुनेगी।"  
विज्ञापन
विज्ञापन
04:15 PM, 03-Feb-2025

50 हजार गज का शीशमहल बना लिया

शाह ने कहा, 'अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान इन्होंने केजरीवाल ने कहा था कि हम राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, लेकिन इन्होंने पार्टी बनाई। इन्होंने कहा था कि हम गाड़ी नहीं लेंगे, लेकिन गाड़ी ली। इन्होंने कहा था कि सिक्योरिटी नहीं लेंगे, लेकिन सिक्योरिटी ली। इन्होंने कहा था कि बंगला नहीं लेंगे, लेकिन इन्होंने अपने लिए 52 करोड़ रुपये का 50 हजार गज का शीशमहल बना लिया।'
04:13 PM, 03-Feb-2025

केजरीवाल ने घोटालों की बाढ़ ला दी-  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने घोटालों की बाढ़ ला दी है। हजारों करोड़ रुपये का शराब घोटाला किया गया और मंदिरों, स्कूलों और गुरुद्वारों के पास शराब की दुकानें खोली गईं। 28,400 करोड़ रुपये का जल बोर्ड घोटाला, 4,500 रुपये का घोटाला, डीटीसी बस घोटाला, 1300 करोड़ का क्लासरूम घोटाला, 571 करोड़ का सीसीटीवी घोटाला और 65000 का फर्जी टेस्ट घोटाला भ्रष्टाचार, स्वयं भ्रष्टाचार का अवतार बन गया। शराब घोटाले में बड़े मियां और छोटे मियां दोनों जेल चले गये।'
03:53 PM, 03-Feb-2025

'अरविंद केजरीवाल महिलाओं से इतना डरते क्यों?'

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल महिलाओं से इतना डरते क्यों हैं? आज हजारों की तादाद में पूर्वांचली महिलाएं उनसे मिलने आई थी और कहने आई थी कि बाहर आइए, हम यमुना का पानी लेकर आए हैं। यमुना नदी का पानी जब हम लेकर आए, जो इस समय बिल्कुल दूषित है तो अरविंद केजरीवाल अपने घर में छिपकर बैठ गए। उन्हें बाहर आना चाहिए था और वह पानी पीना चाहिए था। डुबकी लगाना तो दूर वे बाहर तक नहीं आएं, अरविंद केजरीवाल डरते क्यों हैं?'
 
03:50 PM, 03-Feb-2025

'अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने की मशीन हैं'

दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'आप ने 10 साल में अपनी नाकामियों को छुपाया है और कुछ काम नहीं किया है। अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने की मशीन हैं, इन्होंने सिवाया झूठ और लोगों को गुमराह करने के अलावा  10 साल में कुछ नहीं किया।'
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed