Arvind Kejriwal News Live: पीएसी की बैठक में सीएम केजरीवाल ने सबसे की बात, कल विधायक दल की बैठक
{"_id":"66e7cab374688ddca10c5d68","slug":"cm-arvind-kejriwal-resignation-announcement-live-updates-manish-sisodia-delhi-aap-party-meeting-news-in-hindi-2024-09-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"Arvind Kejriwal News Live: पीएसी की बैठक में सीएम केजरीवाल ने सबसे की बात, कल विधायक दल की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 16 Sep 2024 08:31 PM IST
श्याम जी.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 16 Sep 2024 08:31 PM IST
खास बातें
Arvind Kejriwal Resignation Announcement News: अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया। इसके बाद से दिल्ली के नए सीएम को लेकर चर्चा हुई।उपराज्यपाल वीके सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल की मुलाकात कल शाम 4.30 बजे एलजी सचिवालय में होगी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : X/AAP
लाइव अपडेट
06:46 PM, 16-Sep-2024
कल एलजी से मिलकर इस्तीफा देंगे सीएम केजरीवाल: सौरभ भारद्वाज
पीएसी (राजनीतिक कार्रवाई समिति) की बैठक के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कल सीएम केजरीवाल उपराज्यपाल (एलजी) से मिलकर इस्तीफा देंगे। पीएसी की बैठक में सीएम केजरीवाल ने नेताओं से अलग-अलग बात की और उनका फीडबैक लिया।
05:12 PM, 16-Sep-2024
सीएम केजरीवाल के आवास पर आप नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी
दिल्ली का मुख्यमंत्री चुनने के लिए सीएम आवास पर कुछ देर में बैठक शुरू होगी, जिसमें आप के बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में आप सांसद राघव चड्ढा दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे, इससे पहले दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज भी सीएम के आवास पर पहुंचे।
#WATCH | Delhi minister and AAP leader Kailash Gahlot arrives at the residence of CM Arvind Kejriwal. pic.twitter.com/nHowditfpz
— ANI (@ANI) September 16, 2024
विज्ञापन
04:22 PM, 16-Sep-2024
कल शाम 4.30 बजे एलजी से करेंगे मुलाकात
दिल्ली एलजी कार्यालय के मुताबिक, उपराज्यपाल वीके सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल की बैठक कल शाम 4.30 बजे एलजी सचिवालय में होगी।
03:53 PM, 16-Sep-2024
सीएम केजरीवाल कल दे सकते हैं इस्तीफा
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने का समय मांगा है। बताया जा रहा है कि कल सीएम अरविंद केजरीवाल इस्तीफा दे सकते हैं।
02:45 PM, 16-Sep-2024
सीएम आवास छोड़ देंगे केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इस्तीफा दिया था, ऐसे में वह 15 दिन के अंदर सीएम आवास छोड़ देंगे।
02:11 PM, 16-Sep-2024
'आप में सिर्फ केजरीवाल, बाकी सब घरेलू नौकर' - कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, 'जब किसी राजनीतिक दल में सत्ता परिवर्तन होता है, नेतृत्व परिवर्तन होता है तो राजनीतिक फैसले लिए जाते हैं। फैसला इस हिसाब से लिया जाता है कि कौन बड़ा नेता है, जनता के बीच किसका प्रभाव है। आम आदमी पार्टी में सिर्फ केजरीवाल हैं, बाकी लोग, इस शब्द का इस्तेमाल करने के लिए माफी चाहते हैं, घरेलू नौकरों की तरह हैं। यह सत्ता का हस्तांतरण नहीं है, बल्कि एक व्यापारिक कंपनी के शेयरों का हस्तांतरण है, आम आदमी पार्टी एक व्यापारिक कंपनी है।'#WATCH | On Delhi CM Arvind Kejriwal's 'I am going to resign from the CM position after 2 days' statement, Congress leader Sandeep Dikshit says, "When there is a change of power, change of leadership in a political party, political decisions are taken. It is taken according to… pic.twitter.com/GHC3cYdAEo
— ANI (@ANI) September 16, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
12:33 PM, 16-Sep-2024
पीएसी बैठक में सीएम के नाम पर होगी चर्चा
मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे। करीब एक घंटे तक बैठक चली। आम आदमी पार्टी के कार्यलय में आज शाम को पीएसी की बैठक होगी। इस बैठक में नए सीएम के नाम को लेकर चर्चा की जाएगी।12:27 PM, 16-Sep-2024
केजरीवाल ने जेल से सरकार चलाकर दिखा दी- सौरभ भारद्वाज
'मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तमाम अड़चनें लगाए जाने के बाद भी जेल से सरकार चलाकर दिखा दी। अब उन्होंने जेल से बाहर आकर इस्तीफा दिया है। मुख्यमंत्री को उन सभी फाइल्स पर साइन करने की इजाजत थी, जिन्हें उपराज्यपाल के पास भेजा जाता है। केजरीवाल के ऊपर फरवरी 2015 से ही तमाम बंदिशें लगाई गईं, लेकिन इसके बावजूद वह जनता के लिए काम करते रहे। अब तो भाजपा के लोग भी कह रहे हैं कि जहां भाजपा की सोच खत्म होती है, वहां से केजरीवाल की सोच शुरू होती है।'
12:24 PM, 16-Sep-2024
विधायक दल की बैठक चुना जाएगा नेता- सौरभ भारद्वाज
आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'मंगलवार यानि कल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपना इस्तीफा देंगे। इसके बाद जब उनका इस्तीफ़ा मंजूर हो जाएगा तब हमारे विधायक दल की बैठक होगी और उसमें नेता चुना जाएगा। इसके बाद विधायक दल का नेता उपराज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को अपना क्लेम देंगे और इसके बाद वह शपथ लेंगे। इस प्रक्रिया में एक हफ्ते का समय लग सकता है।'
12:03 PM, 16-Sep-2024
केजरीवाल के घर पहुंचे राघव चड्ढा
राघव चड्ढा, अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में मनीष सिसोदिया भी अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचेंगे।