Arvind Kejriwal Resignation Live: 'आप' ने सरकार बनाने का दावा किया पेश; भाजपा बोली- आतिशी केवल चेहरा होंगी
{"_id":"66e8fe298ce425ba980a69f0","slug":"cm-arvind-kejriwal-resignation-announcement-live-updates-aap-meeting-for-new-delhi-cm-news-in-hindi-2024-09-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"Arvind Kejriwal Resignation Live: 'आप' ने सरकार बनाने का दावा किया पेश; भाजपा बोली- आतिशी केवल चेहरा होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 17 Sep 2024 08:01 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 17 Sep 2024 08:01 PM IST
खास बातें
Arvind Kejriwal Resignation Live Update in Hindi: मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम शामिल थे। इसमें मौजूदा कैबिनेट के सदस्य आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत के अलावा पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रत्याशी रहे कुलदीप कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान समेत दूसरे नाम भी शामिल थे। लेकिन आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है। आतिशी ने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज
- फोटो : X @BJP4Delhi
लाइव अपडेट
07:10 PM, 17-Sep-2024
आप ने फिर से जनता के साथ छलावा किया: भाजपा
भाजपा ने पत्रकार वार्ता में आप पर जमकर हमला बोला। दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा होगा आतिशी का, पर पूरा का पूरा पॉवर सेंटर अरविंद केजरीवाल बंनेगे। वहीं भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के साथ न्याय नहीं किया, आपने फिर से जनता के साथ छलावा किया है।05:02 PM, 17-Sep-2024
हमारा मिशन केजरीवाल को फिर सीएम बनाना: आतिशी
अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आप की ओर से प्रस्तावित सीएम आतिशी ने कहा कि केजरीवाल पर भाजपा ने फर्जी आरोप लगाए। केंद्र ने जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया। केजरीवाल जैसा फैसला आज तक किसी ने नहीं लिया। हमारा मिशन केजरीवाल को फिर सीएम बनाना है। जब तक चुनाव नहीं होते तब तक मैं दिल्ली के लोगों की रक्षा करूंगी।
विज्ञापन
04:58 PM, 17-Sep-2024
अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, उन्होंने दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
04:41 PM, 17-Sep-2024
दिल्ली में हो रही नौटंकी देश देख रहा है: केपी मौर्य
उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में चल रही सियासी हलचल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से लिखा, 'दिल्ली में हो रही नौटंकी देश देख रहा है'।
04:31 PM, 17-Sep-2024
सीएम अरविंद केजरीवाल एलजी कार्यालय पहुंचे
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल विधायक दल की बैठक के बाद प्रस्तावित सीएम आतिशी और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ एलजी ऑफिस पहुंचे। केजरीवाल दिल्ली के सीएम पद से अपना इस्तीफा देंगे।
#WATCH दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल प्रस्तावित सीएम आतिशी और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ उपराज्यपाल सचिवालय पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2024
अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम पद से अपना इस्तीफा देंगे। pic.twitter.com/hTmb8UbXSl
04:22 PM, 17-Sep-2024
सीएम बदलने से चरित्र नहीं बदलेगा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि चेहरा बदलने से आम आदमी पार्टी का चरित्र नहीं बदलेगा। सीएम बदलकर ये मेकओवर करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:44 PM, 17-Sep-2024
आप ने मांगा स्वाति मालीवाल से इस्तीफा
आतिशी पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के एक्स पर पोस्ट साझा करने पर आप नेता दिलीप पांडे ने कहा कि एक बात समझ लीजिए। स्वाति मालीवाल वो शख्स हैं जो राज्यसभा का टिकट तो आप से लेती हैं लेकिन प्रतिक्रिया देने की स्क्रिप्ट भाजपा से लेती हैं। अगर उनमें थोड़ी भी शर्म है तो उन्हें राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा के टिकट पर राज्यसभा का रास्ता चुनना चाहिए। अगर उन्हें राज्यसभा में रहना है तो उन्हें भाजपा से टिकट लेना चाहिए।
01:17 PM, 17-Sep-2024
विधायक दल की बैठक के बाद पहली बार बोलीं आतिशी
विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद @AtishiAAP जी का मीडिया को सम्बोधन | LIVE https://t.co/c6YHoCQu14
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) September 17, 2024
12:52 PM, 17-Sep-2024
बैठक में मंत्री सहित 57 विधायक बैठक में रहे मौजूद
आम आदमी पार्टी के एक विधायक सत्येंद्र जैन अभी जेल में है। दो विधायक पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। जबकि एक विधायक ने पार्टी को छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। भाजपा में गए राजकुमार आनंद की विधायक की सदस्यता जा चुकी है। वह पूर्व विधायक हो गए हैं। केजरीवाल के आवास पर चली बैठक में 57 विधायक मौजूद रहे।
12:49 PM, 17-Sep-2024
आप विधायक मदनलाल ने कहा कि आतिशी पर मुख्यमंत्री पहले से विश्वास करते थे। सरकार में सबसे ज्यादा 14 मंत्रालय उन्हीं के पास था। उसे समय भाजपा ने कोई आरोप नहीं लगाया। आज भाजपा के पास कहने के लिए कुछ नहीं है तो बे बुनियाद आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद आतिशी को महत्वपूर्ण कार्य करने हैं। इनमें से महिला सम्मान योजना को लागू करना है। इस योजना में दिल्ली की हर महिला को 1000 प्रतिमा की आर्थिक मदद दी जाएगी।
विधानसभा भंग करने पर विधायकों ने कहा कि हमारे पास पूर्ण बहुमत है। दिल्ली की जनता ने हमें काम करने के लिए चुना है। दिल्ली के विकास के लिए आम आदमी पार्टी सरकार ने जो भी योजनाएं शुरू की है उन सभी को आगे भी जारी रखा जाएगा। मुख्यमंत्री आवास से मीटिंग के बाद बाहर निकालने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक और नेता।
विधानसभा भंग करने पर विधायकों ने कहा कि हमारे पास पूर्ण बहुमत है। दिल्ली की जनता ने हमें काम करने के लिए चुना है। दिल्ली के विकास के लिए आम आदमी पार्टी सरकार ने जो भी योजनाएं शुरू की है उन सभी को आगे भी जारी रखा जाएगा। मुख्यमंत्री आवास से मीटिंग के बाद बाहर निकालने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक और नेता।