Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arvind Kejriwal Live: मुख्यमंत्री केजरीवाल और CM मान ने किया रोड शो; सभी से 25 मई को मतदान करने की अपील की

Sun, 12 May 2024 07:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 12 May 2024 07:35 PM IST
खास बातें

Delhi CM Arvind Kejriwal Meeting Today Live Updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पार्टी की बड़ी मीटिंग बुलाई। इसमें पार्टी के सभी विधायकों के साथ बैठक की गई। बैठक के बाद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और फिर शाम को सीएम रोड शो किया।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal News Live: CM Arvind Kejriwal to Hold Meeting with AAP MLAs in Delhi Today
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान - फोटो : X: @ANI

लाइव अपडेट

09:17 PM, 12-May-2024

भाजपा संविधान बदलकर देश के अंदर चुनाव-आरक्षण खत्म कर देगी: आप

सीएम केजरीवाल ने आप प्रत्याशी के समर्थन में रैली की - फोटो : अमर उजाला
आप ने कहा है कि भाजपा वाले संविधान बदलकर देश के अंदर चुनाव और आरक्षण को ख़त्म कर देंगे। अब आप झाड़ू का बटन दबाएंगे तो सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल जाने की जरुरत ही नहीं पड़ेगी।
07:30 PM, 12-May-2024

सीएम केजरीवाल और भगवंत मान ने पश्चिमी दिल्ली के प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो

सीएम केजरीवाल ने आप प्रत्याशी के समर्थन में रैली की - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ आप के पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी महाबल मिश्रा के समर्थन में उत्तम नगर इलाके में रोड शो किया। दिल्ली की सभी 7 सीटों पर 25 मई को मतदान होना है। सीएम भगवंत मान रोड ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 'आप सभी को 25 मई को मतदान करना है। अगर आप इतना बड़ा 'फतवा' देंगे तो केजरीवाल साहब को दोबारा जेल नहीं जाना पड़ेगा।' भाजपा की सरकार नहीं बन रही है, आप और इंडी गठबंधन सत्ता में आ रहा हैं।
 
विज्ञापन
03:14 PM, 12-May-2024

केजरीवाल का पीएम मोदी पर वार

केजरीवाल ने कहा कि जब मैंने कल नरेंद्र मोदी के 75 साल पूरे होने पर उनके ही बनाये नियम के तहत रिटायर होने की बात कही तो भाजपा के नेताओं ने इसके लिए मना किया। लेकिन पीएम मोदी ने कुछ नहीं कहा। अब या तो वह रिटायर हो जाएंगे या फिर कहेंगे कि मैंने वो नियम आडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं को किनारे लगाने के लिए बनाया था।
02:52 PM, 12-May-2024

'इन गारंटियों को पांच साल में युद्ध स्तर पर पूरा किया जाएगा'

सीएम ने कहा कि केजरीवाल की इन 10 गारंटियों की मैं गारंटी लेता हूं कि इंडी गठबंधन की सरकार बनने पर इन्हें पूरा कराया जाएगा। ये 10 गारंटियां नये भारत का विजन हैं। ये सभी काम देश को मज़बूत करने वाले काम हैं और इन्हें अगले पांच साल में युद्ध स्तर पर पूरा किया जायेगा।
02:21 PM, 12-May-2024

पीएम मोदी ने गारंटी नहीं की पूरी: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में महंगाई कम करने, हर साल 2 करोड़ रोजगार देने, 15 लाख रुपए और किसानों की आय दोगुनी करने समेत कई गारंटियां दी थीं लेकिन आजतक एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। वहीं मैंने दिल्ली और पंजाब के चुनावों में फ्री बिजली-पानी और अच्छे स्कूल और अस्पताल की गारंटी दी थी, जो मैंने पूरी की।
01:14 PM, 12-May-2024

चीन से अपनी जमीन वापस लेंगे: केजरीवाल

केजरीवाल ने देश को दी ये 10 गारंटियां

1. मुफ्त बिजली की गांरटी
पूरे देश में 24 घंटे बिजली का इंतजाम करेंगे। कहीं पावर कट नहीं लगेगा। पूरे देश के गरीबों की बिजली फ्री करेंगे।

2. बेहतर शिक्षा की गारंटी
हर गांव और हर मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल बनाएंगे। इस देश में पैदा होने वाले हर बच्चे के लिए अच्छी और मुफ्त शिक्षा का इंतजाम किया जाएगा।

3. शानदार और फ्री इलाज की व्यवस्था करेंगे
हर गांव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे। हर जिले में शानदार सरकारी अस्पताल बनाएंगे। देश के हर व्यक्ति के लिए शानदार और फ्री इलाज की व्यवस्था करेंगे।

4. चीन से जमीन वापस लेने की गारंटी
चीन द्वारा अवैध तरीके से कब्जा की भारत की जमीन वापिस लाने के लिए सेना को जरूरी कदम उठाने के लिए पूरी स्वतंत्रता दी जाएगी।

5. अग्निवीर योजना बंद कर, अग्निवीरों को पक्का करने की गांरटी
अग्निवीर योजना को बंद करके सारी सैन्य भर्तियों को पुरानी प्रक्रिया की तहत किया जाएगा। अभी तक भर्ती किए गए सभी अग्निवीरों को पक्का किया जाएगा।

6. किसानों के लिए गांरटी
किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक सभी फसलों पर MSP निर्धारित करके उन्हें फसलों के पूरे दाम दिलवायेंगे।

7. दिल्ली को पूर्ण राज्य की गारंटी
दिल्ली वालों की दशकों पुरानी मांग को पूरा किया जाएगा। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाएंगे।

8. रोजगार की गारंटी
बेरोजगारी को व्यवस्थागत तरीके से दूर किया जायेगा। अगले एक वर्ष में 2 करोड़ रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।

9. भ्रष्टाचार से मुक्ती की गारंटी
भाजपा की वाशिंग मशीन का विनाश किया जाएगा। ईमानदारों को जेल भेजने और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने की मजबूत व्यवस्था को समाप्त किया जाएगा। दिल्ली और पंजाब की तरह भ्रष्टाचार पर सही मायने में प्रहार किया जाएगा।

10. व्यापारी को खुलकर व्यापार करने की गारंटी
जीएसटी का सरलीकरण किया जाएगा। हम ऐसी व्यवस्था करेंगे, जिससे व्यापारी खुलकर व्यापार कर सकेंगे। GST को पीएमएलए से बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:12 PM, 12-May-2024

केजरीवाल ने देश को दी 10 गारंटियां

केजरीवाल ने कहा कि हमने बिजली मुफ्त करने की गांरटी दी, स्कूल शानदार की गारंटी दी, मोहल्ला क्लिनिक खोलने का वादा किया। हमने वो सब किया जिसकी हमने गारंटी दी थी। पीएम मोदी की गारंटी कौन पूरा करेगा, वो भी नहीं पता क्योंकि वह 75 साल की उम्र में रिटायर हो रहे हैं। केजरीवाल की गारंटी केजरीवाल पूरा करेंगे। केजरीवाल ने देश की जनता को 10 गारंटी दी हैं। 
01:05 PM, 12-May-2024

अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा देश में मोदी की गारंटी की चर्चा है। मोदी की गारंटी पर विश्वास करना या केजरीवाल की गारंटी पर करना है ये जनता का फैसला है। उन्होंने 15 लाख रुपये खाते में देने की गारंटी दी थी, जो नहीं हुआ। उन्होंने कहा दो करोड़ रोजगार देंगे, वह भी नहीं हुआ। स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करके किसानों को फसलों के दाम दिए जाएंगे और 2022 तक किसानों की इनकम डबल हो जाएगी, यह भी नहीं हुआ। 100 स्मार्ट सिटी की मोदी जी गारंटी दी थी। लेकिन उन्होंने एक भी गांरटी पूरी नहीं की। 
11:55 AM, 12-May-2024

सीएम आवास पर पहुंचे AAP विधायक

आम आदमी पार्टी के विधायक दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे। सीएम केजरीवाल ने अपने आवास पर पार्टी विधायकों के साथ बैठक बुलाई है।
11:38 AM, 12-May-2024

रैलियां कम, रोड शो पर होगा जोर

आम आदमी पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि चुनाव में अब समय कम है। ऐसे में बड़ी रैलियां कम होंगी। इसकी जगह लोगों से सीधा कनेक्ट होने के लिए रोड शो पर ज्यादा जोर रहेगा। केजरीवाल जहां भी होंगे, ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सीधा पहुंचने की कोशिश करेंगे। इसके मद्देनजर आज ही दिल्ली में केजरीवाल दो रोड शो करने वाले हैं। पहले दिल्ली व हरियाणा में, जहां चुनाव 25 मई को है, उसके बाद पंजाब में, जहां वोटिंग एक जून को होनी है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed