Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Dhanbad Munna Pandey Murder Case Two Accused Arrested For 20000 Rupees

धनबाद: 20 हजार की कमाई लूटने के लिए हत्या, शराब पार्टी के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2026 09:45 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Fri, 06 Nov 2026 09:45 AM IST
सार

धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र में मुन्ना पांडेय हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों मिथुन गोप और सोनू कुमार राय उर्फ बजरंगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दशहरा पूजा के दौरान मुन्ना की करीब 20 हजार रुपये की कमाई लूटने के इरादे से दोनों ने पहले शराब पार्टी की और फिर चोरी के दौरान नींद खुलने पर उनकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Dhanbad Munna Pandey Murder Case Two Accused Arrested For 20000 Rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कतरास थाना क्षेत्र के बहुचर्चित मुन्ना पांडेय हत्याकांड में पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में संलिप्त मिथुन गोप और सोनू कुमार राय उर्फ बजरंगी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, जिसके पश्चात दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में 33 वर्षीय मिथुन गोप भगत सिंह चौक का निवासी है, जबकि 19 वर्षीय सोनू कुमार राय उर्फ बजरंगी आमटांड़ क्षेत्र का रहने वाला है। ये दोनों आरोपी मृतक मुन्ना पांडेय के पुराने परिचित थे और अक्सर उनके घर पर साथ बैठकर मदिरापान किया करते थे। पुलिस जांच में यह बात स्पष्ट रूप से सामने आई है कि दोनों आरोपियों ने दशहरा पूजा के दौरान मुन्ना पांडेय द्वारा की गई कमाई को लूटने के इरादे से इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


शराब पार्टी के बहाने रची साजिश
बाघमारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित जांच दल ने वैज्ञानिक अनुसंधान और गुप्त सूचनाओं के आधार पर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ  में उन्होंने बताया कि उन्हें मुन्ना पांडेय द्वारा दशहरा के दौरान अर्जित लगभग 20,000 रुपये के बारे में जानकारी थी। इसी कमाई को हड़पने की नीयत से दोनों आरोपियों ने 28 अक्तूबर की रात मुन्ना पांडेय से शराब पार्टी देने का आग्रह किया। इस पार्टी का खर्च मुन्ना पांडेय ने ही वहन किया था। अत्यधिक शराब पीने से जब मुन्ना पांडेय घर में गहरी नींद में सो गए, तब दोनों आरोपियों ने चोरी के इरादे से कमरे में रखे रुपयों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवी के डिश तार से घोंटा गला
कमरे में नकदी और कीमती सामान की तलाश के दौरान आरोपियों से कांसे का भारी बर्तन फर्श पर गिर पड़ा। इससे मुन्ना पांडेय की नींद खुल गई। मुन्ना को सामने देखकर दोनों आरोपी घबरा गए और भेद खुलने के डर से उन्होंने टेलीविजन के डिश केबल से उसका गला कसकर दबा दिया, जिससे वे अचेत होकर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी मिथुन गोप ने घर की रसोई में रखा धारदार चाकू उठाकर मुन्ना का गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी घर में रखा सैमसंग का एलईडी टीवी, कांसे के बर्तन और मोबाइल फोन चोरी कर मौके से फरार हो गए थे।


यह भी पढ़ें: 'बांग्लादेश-नेपाल बन जाएगा भारत': झारखंड में किस मंत्री के इस बयान पर बवाल? भाजपा की मांग- कानूनी कार्रवाई हो

आरोपियों की निशानदेही पर सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्याकांड में इस्तेमाल चाकू, खून से लथपथ कपड़े, काले रंग का टीवी डिश केबल, एलईडी टीवी और कांसे की प्लेट बरामद कर ली है। पुलिस प्रशासन ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी की संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed