फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

LIVE: अभिजीत दिपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, कनॉट प्लेस में कड़ी सुरक्षा; पढ़ें अपडेट

Fri, 16 Oct 2026 06:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 16 Oct 2026 06:14 PM IST
खास बातें

CJP Tiranga protest LIVE: सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आज दिल्ली में 'लहरा दो तिरंगा' मुहिम के तहत युवाओं से बड़ी संख्या में घरों से निकलने और तिरंगा लहराने की अपील की। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने भी सीजेपी के प्रदर्शन को अपना समर्थन दे दिया है। जबकि दिल्ली पुलिस ने मार्च से लोगों को दूर रहने की अपील की है।

विज्ञापन
CJP Tiranga protest live Abhijit Dipke taken into custody by Delhi Police update news
अभिजीत दिपके और नेहा बोरा को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:45 PM, 16-Oct-2026

नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया

आइसा प्रमुख नेहा बोरा को तिरंगा प्रदर्शन के दौरान मंडी हाउस में दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।

05:42 PM, 16-Oct-2026

ये हिन्दुस्तान को बचाने की लड़ा: नेहा बोरा

छात्र संगठन आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा कि ये हिन्दुस्तान को बचाने की लड़ाई है. तिहाड़ भेज दीजिए।
 
विज्ञापन
05:33 PM, 16-Oct-2026

कनॉट प्लेस में निकल रही तिरंगा यात्रा, सैकड़ों प्रदर्शनकारी शामिल

दिल्ली के कनॉट प्लेस में तिरंगा यात्रा निकल रही है। इस यात्रा में सैकड़ों प्रदर्शनकारी शामिल हैं।
 

 

05:28 PM, 16-Oct-2026

अभिजीत दिपके को कार में बैठाकर ले गई पुलिस

 
05:23 PM, 16-Oct-2026

दिल्ली पुलिस ने जारी किया पोस्ट

 
05:20 PM, 16-Oct-2026

आप दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज का 'तिरंगा' प्रदर्शन पर बयान

 दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि 'तिरंगा यात्रा' का आह्वान किया गया है और वे सैकड़ों तिरंगे लेकर तैयार हैं। आज मध्य दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सुबह उनके युवा साथियों ने राष्ट्रपति भवन और संसद के सामने 270 फुट लंबा तिरंगा फहराया था। भारद्वाज ने जोर देकर कहा कि एक स्वतंत्र राष्ट्र में अपने देश का झंडा फहराना गलत नहीं है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर सवाल उठाया कि यदि भारतीय अपना झंडा फहरा रहे हैं तो इसमें क्या समस्या है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:18 PM, 16-Oct-2026

कनॉट प्लेस में 'तिरंगा' मार्च को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

दिल्ली में सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) डीके गुप्ता ने जानकारी दी है। यातायात पुलिस ने एक विस्तृत परामर्श जारी किया है। कनॉट प्लेस के आसपास के क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं। यातायात नियंत्रित करने के लिए इन क्षेत्रों में कर्मी तैनात किए गए हैं। किसी भी व्यवधान की स्थिति में, जनता को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए समय पर मार्ग परिवर्तन लागू किए जाएंगे। पुलिस सोशल मीडिया की भी निगरानी कर रही है ताकि संभावित व्यवधानों की जानकारी मिल सके। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यातायात परामर्श का पालन करें और अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं। 
 
04:53 PM, 16-Oct-2026

अभिजीत दिपके दिल्ली पुलिस की हिरासत में

सीजेपी के सस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कनॉट प्लेस जाने की कोशिश कर रहे थे। दिपके के साथी दीपक बालियान जो की सह प्रभारी हैं, वह सीपी पहुंचे।

04:47 PM, 16-Oct-2026

दिल्ली में 'तिरंगा' मार्च के लिए लोग जुटे

सेंट्रल पार्क के आसपास लोग सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन के आह्वान के बाद इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में और उसके आसपास सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

 
04:39 PM, 16-Oct-2026

कनॉट प्लेस में 'तिरंगा' प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी, भारी सुरक्षबल तैनात

सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन से पहले सेंट्रल पार्क के आसपास भारी सुरक्षा तैनात की गई है। कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू है और एनडीएमसी द्वारा तिरंगा यात्रा के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है।
 

 

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed