Live
CJP Protest Live: कनॉट प्लेस से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, पुलिस ने दर्ज कीं 22 एफआईआर; पढ़ें अपडेट्स
{"_id":"6acaf27dc0c95e5ebd08b650","slug":"cjp-protests-demanding-the-resignation-of-cec-gyanesh-kumar-2026-10-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"CJP Protest Live: कनॉट प्लेस से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, पुलिस ने दर्ज कीं 22 एफआईआर; पढ़ें अपडेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 11 Oct 2026 01:12 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:12 PM IST
खास बातें
Delhi CJP Protest Live Updates: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन जारी रखने के एलान के बाद आज भी दिल्ली में कई जगहों पर प्रदर्शनकारी जुटे। दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। सीजेपी के अंजिक्य शिंदे ने कहा कि जब तक सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं, मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अभिजीत, सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा कर दिया है। उधर, आज दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले हैं। मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट खुले रहेंगे। यहां पढ़ें सीजेपी प्रदर्शन से जुड़ा हर पल का अपडेट...
विज्ञापन
CJP Protest
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
12:45 PM, 11-Oct-2026
कई प्रदर्शनकारी पुलिस हिरासत में
कनॉट प्लेस से करीब 15 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सुबह खुली कई दुकानों को बंद कर दिया गया है।12:37 PM, 11-Oct-2026
जनपथ मार्ग पर पहुंचे प्रदर्शनकारी
सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
12:15 PM, 11-Oct-2026
मुझे किडनैप किया गया था: ध्रुव राठी
यूट्यूबर ध्रुव राठी ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा कि मुझे किडनैप किया गया था। हिरासत में उसे लिया जाता है जो कहीं प्रतिबंधित जगह जा रहा हो मैं तो अपना घर पर सो रहा था। सिविल ड्रेस में पुलिस के गुंडे मेरे घर में घुसे थे। मैं अपने मां पिता के साथ था अपने घर में था। मैं इसे हिरासत नहीं किडनैपिंग कहूंगा। मैं भारतीय नागरिक हूं, था, और रहूंगा। कुछ लोग मेरे पासपोर्ट को लेकर गलत अफवाह फैला रहे हैं।12:04 PM, 11-Oct-2026
कालिंदी कुंज बॉर्डर: सीमेंटेड बैरिकेड को एक तरफ से खोला
CJP Proteast Live
- फोटो : अमर उजाला
12:04 PM, 11-Oct-2026
लोगों को जांच के बाद जाने दे रही पुलिस
CJP Proteast Live
- फोटो : अमर उजाला
12:01 PM, 11-Oct-2026
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, हिरासत में प्रदर्शनकारी
दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है। एक 19 वर्षीय लड़की को मीडिया से बातचीत करने के दरमियान डिटेन कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:27 AM, 11-Oct-2026
प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा शुरू
राजीव चौक के रेगल बिल्डिंग के पास प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा शुरू। वहीं, रविवार के मुकाबले आज वाहनों की आवाजाही ज्यादा है। सड़कें सामान्य रूप से खुली हैं। इंटरनेट सेवा भी बहाल। ऑटो ड्राइवर इमरान खान ने बताया, बिना रोक टोक के आज आने दिया जा रहा।
11:11 AM, 11-Oct-2026
मेट्रो स्टेशन के खुलने से यात्रियों को थोड़ी राहत, लुटियंस जोन में बाधित डीटीसी बसों के रूट
मेट्रो के सभी स्टेशन रात शनिवार 10 बजे के बाद से खुले हुए हैं। जिससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिली। डीटीसी बसों के रूट बैरिकेटिंग से अभी भी लुटियंस जोन में बाधित हैं।11:00 AM, 11-Oct-2026
दिल्ली पुलिस ने करीब 22 प्राथमिकी दर्ज कीं
सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने करीब 22 प्राथमिकी दर्ज की है। नई दिल्ली जिले के हर थाने में फिर प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि, इन में किसी को नामजद नहीं किया गया है।10:36 AM, 11-Oct-2026